प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 6 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, दिल जीता है। इसका कारण क्या है? इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा, राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा का नारा है- राष्ट्र प्रथम।
‘BJP ने लोगों का भरोसा जीता है, लोगों का दिल जीता है, इसका सबसे बड़ा कारण है कि BJP राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है’- PM मोदी #BJP #LokSabhaElections2024 #Election2024 #PMModi #Uttarpradesh #CMYogi @narendramodi pic.twitter.com/VHMRNRl6qX
— Zee News (@ZeeNews) April 6, 2024
उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश से बड़ा और कुछ नहीं, देशहित से बड़ा और कुछ नहीं। भाजपा से लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते, बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसलिए, भाजपा ने अपने सिद्धांतों, अपने संकल्पों को हमेशा राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण हमारे लिए एक चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि मिशन रहा है। कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों में नहीं कर पाईं, वो भाजपा ने 10 साल में करके दिखाया है। इसलिए ही पूरा देश कह रहा है- 4 जून…400 पार !
#WATCH कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI गठबंधन कमीशन के लिए है। मोदी सरकार मिशन के लिए है…: PM मोदी pic.twitter.com/7egoEfzZBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्यक्ति तक पहुंचे। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारा मंत्र है।
काठ की हांडी को ये इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे? 😀 pic.twitter.com/Or9LUdgWtt
— Social Tamasha (मोदी का परिवार) (@SocialTamasha) April 6, 2024
सहारनपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, वो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है उसके पास ना देशहित में नीतियां हैं और ना ही राष्ट्र निर्माण का विजन। कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है।
कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया है, उसमें पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इस मुस्लिम लीग वाले घोषणापत्र के बचे-खुचे हिस्से में वामपंथी पूरी तरह से हावी रहे हैं। pic.twitter.com/1QLYLfVc46
— Manohar Lal (मोदी का परिवार) (@mlkhattar) April 6, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका सपना, मोदी का संकल्प है। मैं अगर भ्रष्टाचार पर आज कड़ा प्रहार कर रहा हूं, तो ये आपके बेहतर भविष्य के लिए ही है। भ्रष्टाचारी, गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, आपको लूटते हैं, आपके अधिकारों को लूटते हैं। आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं। अगर आपका बेटा या बेटी नौकरी के लिए योग्य है। भ्रष्टाचार करके किसी और को नौकरी दे दी जाए तो उसका भविष्य क्या होगा। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं-भ्रष्टाचारी बचाओ। लेकिन मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी और ये मोदी की गारंटी है।
#WATCH …आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ…लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है…: PM मोदी pic.twitter.com/WjuIL8ekkO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024