प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को साइप्रस पहुंचने शानदार और जोरदार स्वागत किया गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस उनका स्वागत करने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका रेडकार्पेट स्वागत किया गया। यहां काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी स्वागत के लिए आए हुए थे। वे भारत माता की जय के साथ मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के होटल के बाहर भी काफी संख्या में प्रवासी भारतीय भारत माता की जय, वंदे भारत और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। साल 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी के बाद किसी प्रधानमंत्री की ये पहली साइप्रस यात्रा है। देखिए प्रधानमंत्री के स्वागत और भारतीय समुदाय में उत्साह की कुछ तस्वीरें-
देखिए वीडियो-