संसद का बजट सत्र आज, 31 जनवरी 2024 से शुरू हो गया है। बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट सत्र है। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राम-राम’ के साथ की। उन्होंने कहा, वर्ष 2024 का राम-राम। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ सांसद सदन में हुड़दंग कर लोकतंत्र का चीरहरण करते हैं। उनके लिए यह सत्र आत्मनिरीक्षण कर पश्चाताप का मौका है।
बजट सत्र से पहले आदतन हुड़दंगी सांसदों को पीएम मोदी की सलाह… pic.twitter.com/veVbLoH6Cv
— BJP (@BJP4India) January 31, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं आशा करता हूं कि गत 10 वर्ष में जिसको जो रास्ता सूझा, उस प्रकार से संसद में सबने अपना-अपना कार्य किया। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि जिनका आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों को चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी मान्य सांसद आज जब आखिरी सत्र में मिल रहे हैं, तब जरूर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने जो किया, अपने संसदीय क्षेत्र में भी 100 लोगों को पूछ लें, किसी को याद नहीं होगा, किसी को नाम भी पता नहीं होगा, जिन्होंने इतना हुड़दंग हो-हल्ला किया होगा। लेकिन विरोध का स्वर तीखा क्यों ना हो, आलोचना तीखी से तीखी क्यों ना हो, लेकिन जिसने सदन में उत्तम विचारों से सदन को लाभान्वित किया होगा, उनको बहुत बड़ा वर्ग आज भी याद करता होगा।’
इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था, उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था।
वो फैसला था ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’।
26 जनवरी को भी हमने देखा कि किस प्रकार देश ने कर्तव्य पथ पर नारीशक्ति के शौर्य, सामर्थ्य और नारीशक्ति के संकल्प की शक्ति का अनुभव किया:… pic.twitter.com/fdTxbZ5lr8
— MyGovIndia (@mygovindia) January 31, 2024
संबोधन के आखिर में उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊचाइयों को पार करता हुआ आगे बढ़ रहा है, सर्वस्पर्शी विकास हो रहा है, सर्वांगीण विकास हो रहा है, सर्वसमावेशक विकास हो रहा है, ये यात्रा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निरंतर बनी रहेगी। इसी विश्वास के साथ फिर आप सभी को मेरा राम-राम।’