Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी नगालैंड स्थापना दिवस पर बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी नगालैंड स्थापना दिवस पर बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के भाई-बहनों को शुभकामनाएं। नगालैंड के लोग अपने साहस और दयालु प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। उनकी संस्कृति और भारत के विकास में उनकी भूमिका अनुकरणीय है। नगालैंड के सतत विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।

नगालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारत गणराज्य का राज्य बना।

Leave a Reply Cancel reply