Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी का वॉशिंगटन में भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार...

प्रधानमंत्री मोदी का वॉशिंगटन में भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे, देखिए वीडियो और फोटो

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित ऐतिहासिक योग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर गार्ड ऑफ ऑनर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया।

देखिए वीडियो-

एंड्रयूज एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे। होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का ढोल-ताशे के साथ जोरदार स्वागत किया। होटल के बाहर गरबा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी लोगों से हाथ मिलाने के साथ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी कर रहे थे। प्रधानमंत्री को अपने पास पाकर लोग मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पूरा इलाका मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ लोगों से बात भी की। भारतीय समुदाय के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ भी लिए। 

देखिए वीडियो-

प्रधानमंत्री मोदी ने होटल में भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात भी की।

देखिए वीडियो-

Leave a Reply Cancel reply