कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने आज 29 दिसंबर को एक अहम उपलब्धि हासिल की है। मरीजों के अधिक संख्या में ठीक होने और रोज नए मामलों में गिरावट के कारण देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ होने वाली है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्या आज बढ़कर 98 लाख से अधिक 98,07,569 हो गई हैं। इस कारण रिकवरी रेट 95.92 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और आज यह अंतर बढ़कर 95,38,988 हो गया है।
पिछले 24 घंटों में 24,900 मरीज ठीक हुए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,047 दैनिक नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि में 2,498 नए मामलों का पता चला है। पिछले 24 घंटों में मौत के 252 मामलों का पता चला है। इसमें 19.84 प्रतिशत मौत के नए मामले महाराष्ट्र के हैं। राज्य में 50 मरीजों की जान गई हैं।