असम के कई मदरसों का आतंकी संगठनों से लिंक सामने आने के बाद उन्हें तोड़ने की कार्रवाई जोरों पर है। राज्य सरकार ने अब तक तीन मदरसों को गिरा दिया है जबकि मंगलवार को चौथे मदरसे को स्थानीय लोगों ने ही गिरा दिया। लोगों का कहना है कि यह आतंकवाद की शिक्षा का केंद्र बन गया था और यहां अलग कायदा से जुड़े आतंकी पनाह पाते थे और लोगों को देश विरोधी काम अंजाम देने के लिए भड़काने का काम करते थे। इस मामले में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जिन मदरसों को गिराया गया है वो अल कायदा के सेंटर थे। हम लोगों ने 2-3 मदरसों को गिराया है जबकि अब लोग खुद मदरसों को गिराने के लिए आगे आ रहे हैं। खास बात यह है कि मुस्लिम समाज से जुड़े लोग ही आगे आ रहे हैं।
All demolished madrasas were not madrasas but Al Qaeda offices. We demolished 2-3 & now public is coming to demolish others. Muslim community is coming to demolish, saying that they don't want a madrasa where the work of Al Qaeda is done.That changes madrasa's character: Assam CM https://t.co/j7Y0bMgsNZ pic.twitter.com/fEibiP5uTY
— ANI (@ANI) September 7, 2022
असम के सीएम ने कहा कि अब तो मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि वो ऐसा कोई मदरसा नहीं चाहते जिसके जरिए आतंकवाद की शिक्षा दी जाती हो। मुस्लिम समाज ऐसा मदरसा नहीं चाहता जिसकी वजह से समाज में आतंक की खेप पैदा हो। यही वजह है कि मंगलवार को असम के गोलपाड़ा के पखिरुआ के एक मदरसे को लोगों ने ही ढहा दिया। सरमा ने कहा कि सभी ध्वस्त मदरसे अल कायदा के कार्यालय थे। इससे मदरसे का चरित्र बदल जाता है। गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने जानकारी दी, ‘स्थानीय लोग मदरसा गिराने की पहल कर रहे हैं। इसमें सरकार शामिल नहीं है। वे इस बात को लेकर हैरान हैं कि गिरफ्तार किए गए जिहादी मदरसा में शिक्षक थे। लोगों ने एक मजबूत संदेश दिया है कि वे जिहादी गतिविधियों का समर्थन नहीं करना चाहते।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गोलपारा में मदरसा तोड़े जाने को लेकर कहा कि पहले सरकार ने 2-3 मदरसे तोड़े पर अब जनता खुद ये कर रही है।https://t.co/nu6rNqUVfs
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) September 7, 2022
असम के बारपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले एक मदरसे को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को तोड़ा गया था। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक AQIS/ABT से जुड़े 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मदरसों के विरुद्ध असम CM के रौद्र रूप का दिख रहा सकारात्मक असर, लोग स्वयं तोड़ रहे मदरसे
गोलपारा में स्थानीय लोगों ने स्वयं गिराया मदरसा, इस्लामिक आतंकी दल अलकायदा से निकला था कनेक्शन
हिमंत बिस्वा सरमा ने मदरसों को अलकायदा का कार्यालय बताकर चलवाया था बुलडोजर#Madarsa #Assam pic.twitter.com/8vsZNftYV8
— TheRitamApp | द ऋतम् एप (@TheRitamApp) September 7, 2022
सरकार नहीं, अब असम में चला जनता का बुलडोजर।
लोगों ने ध्वस्त किया मदरसा।
अलकायदा के आतंकी निकले 2 मौलवी फरार।
— Chanchal Singh ?? (@chanchal586) September 8, 2022
असम,यूपी की सरकार आतंकवाद का मजहब पहचान चुकी है?यूपी में सभी मदरसों का सर्वे के आदेश जारी किए हैं,जिसमें फंडिंग की जांच की जायेगी.हेमन्ता जी ने कहा है मै राज्य में एक भी मदरसा नही चलने दूंगा,ये शिक्षा का स्थल नही अलकायदा के कार्यालय है ये दोनो CM फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हैं.
— ALOK PANDEY (@ALOKPANDEY10008) September 8, 2022
सरकार नहीं, अब असम में चला जनता का बुलडोजर।
लोगों ने ध्वस्त किया मदरसा।
अलकायदा के आतंकी निकले 2 मौलवी फरार। pic.twitter.com/4nIupj3b36— salendra yadav (@1Modi1Shah) September 8, 2022
"मैंने मदरसा नहीं तोड़ा, मैंने तो अलकायदा का कार्यालय तोड़ा है।"
: हिमंत बिस्वा सरमा , मुख्यमंत्री , असम???✅????❤️?
— ❤️अयोध्या प्रसाद निषाद ❤️ (@Ayodhyapnishad) September 8, 2022
?ये जयराम रमेश कौन है, मैं नही जानता।
?केजरीवाल दिल्ली में एक "म्युनिसिपैलिटी का मेयर जैसा है।
?मैंने मदरसा नही, अलकायदा का कार्यालय तोडा है
?भारत जोड़ो यात्रा करना है तो पाकिस्तान में करे, भारत तो पहले से ही जुड़ा है।
~ @himantabiswa CM असम।हिमन्ता दादा का जवाब नही…??
— Anand Kalra (@anandkalra69) September 7, 2022
किसने सोचा था कि ऐसे समाचार भी मिलेंगे?
असम के गोलपारा में मदरसे की आड़ में आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस बात की भनक लगते ही वहां के मुसलमान भड़क उठे और मदरसा ढहा दिया। pic.twitter.com/K0SWJJvX1N— Subhash (@Subhash2453) September 7, 2022
असम : मदरसा बांग्लादेश आतंकी संगठन से जुड़े होने से असम मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी ने 8 बुल्डोजर भेजकर मदरसे को जमीनडोज किया
एक महीने मैं असम मैं 3 अवैध मदरसे पर चला बुल्डोजर @pratibha0002 @ShubhangiBjp pic.twitter.com/XwxdPA4epp— अभिषेक मिश्रा (Abhi) 5k TSP? %FB (@ABHISHEK77381) September 7, 2022
"मैंने मदरसा नहीं तोड़ा, मैंने तो अलकायदा का कार्यालय तोड़ा है।" हिमंता बिस्वा सर्मा, मुख्यमंत्री, असम
कांग्रेस भगाओ, हिन्दुस्तान बचाओ pic.twitter.com/2BeZEEQF9Q— धर्म रघुवंशी (जय हिन्द)?? (@dharam_raghu1c) September 7, 2022
दारोगेर अलगा, असम के स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से मदरसा और उसके आस-पास के निवास को ध्वस्त कर दिया..
जिसका उपयोग 2 गिरफ्तार बांग्लादेशी जिहादी द्वारा किया गया. था.. pic.twitter.com/tmzaKqhKCn— सुनीता मित्तल #३ह (@mittal1969) September 7, 2022