Home समाचार लेह में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी...

लेह में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

SHARE

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार लद्दाख की राजधानी लेह में आयोजित किया जाएगा। 21 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल भी होंगे। इसकी जानकारी आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने दी। प्रधानमंत्री लेह में 15 से 20 हजार लोगों के साथ योगासन करेंगे।

प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह का प्रत्येक वर्ष लोगों के साथ योग अभ्यास करके नेतृत्व करते है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामान्य योग पर आधारित 45 मिनट का योगाभ्यास किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी सामान्य रूप से 3-4 महीने पहले शुरू हो जाती है। तैयारी के दौरान पूरे देश में सामान्य योग प्रोटोकॉल आधारित हजारों प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए लाखों लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास में शामिल होते हैं। लगभग 200 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर हुई थी विश्व योग दिवस की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को वैश्विक योग दिवस के तौर पर चिह्नित किया था। देश में पहले इंटरनेशनल योग दिवस का आयोजन 21 जून, 2015 में दिल्ली के राजपथ पर हुआ था। इसमें 191 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की थी। इसके बाद 2016 में चंडीगढ़, 2017 में लखनऊ, 2018 में इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में और 2019 में झारखंड की राजधानी रांची में किया गया था।

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के लिए भी लाभकारी साबित हुआ योग
योग के ही कारण आयुर्वेद जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धति को भी स्थापित करने में बहुत मदद की है। विदेशी वैज्ञानिक अब आयुर्वेद के उपायों को सिरे से खारिज करने की बजाय उस पर शोध करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनथक प्रयास से योग को आज पूरी दुनिया में एक नई दृष्टि से देखा जाने लगा है। यह अनायास नहीं है कि पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भारत की नीति और भारतीय होने पर गौरव की अनुभूति से प्रभावित प्रधानमंत्री मोदी ने योग का पूरी दुनिया में प्रसार किया है।

Leave a Reply