Home समाचार ओपिनियन पोल में यूपी में फिर बीजेपी सरकार, दूसरी बार सीएम बनकर...

ओपिनियन पोल में यूपी में फिर बीजेपी सरकार, दूसरी बार सीएम बनकर योगी रचेंगे इतिहास

SHARE

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, वहीं पहले चरण के लिए नामांकन भी शुरू हो चुका है। इस सरगर्मी के बीच कई एजेंसियों ने ओपिनियन पोल किया है, जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के रेस में सबसे आगे बताया गया है।

रिपब्‍लिक भारत और  P-MARQ का ओपिनियन पोल 

यह ओपिनियन पोल 5 जनवरी से 16 जनवरी 2022 के बीच कराया गया। इसके मुताबिक बीजेपी को 252 से 272 सीट मिलने को अनुमान है। वहीं समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों समेत 111 से 131 सीट जीत सकती है। बसपा का प्रदर्शन पिछली बार से भी गिरता नजर आ रहा है। बीएसपी 8 से 16 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस फिर से एक अंक में ही सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस को 3 से 9 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को अपने सहयोगियों के साथ 41 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने के अनुमान हैं। समाजवादी पार्टी सहयोगियों समेत करीब 33 प्रतिशत वोट प्रतिशत प्राप्‍त कर सकती है। बीएसपी को 13 प्रतिशत और कांग्रेस को 7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

ओपिनियन पोल में सबसे आगे बीजेपी  

     पार्टी             सीटें   प्रतिशत वोट
      बीजेपी         252 से 272         41%
       सपा        111 से 131         33%
     बीएसपी          8 से 16         13%
       कांग्रेस          3 से 9            7%
       अन्य          0 से 4            6%

 

इंडिया टीवी ग्राउंड ज़ीरो ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी ग्राउंड ज़ीरो ओपिनियन पोल के मुताबिक, यूपी में बीजेपी गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि सपा गठबंधन को 160 से 165 सीटें, बीएसपी को 2 से 5 सीटें और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाएंगे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सीटें बढ़ेंगी लेकिन बहुमत से दूर रहेंगे। गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ जीत दर्ज करेंगे। ओपिनियम पोल में योगी आदित्यनाथ को रिकॉर्ड वोट मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के 38.42 प्रतिशत मतदाताओं ने माना है कि योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। अखिलेश यादव को 31.51 प्रतिशत मायावती को 12.51 प्रतिशत लोग यूपी का सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। प्रियंका गांधी की रेटिंग काफी कम है। यूपी के 8.30 प्रतिशत लोग ही चाहते हैं कि प्रियंका मुख्यमंत्री बनें।

यूपी में योगी सरकार की वापसी का अनुमान  

     पार्टी             सीटें 
      बीजेपी         230 से 235
       सपा        160 से 165
     बीएसपी          2 से 5
       कांग्रेस          3 से 7
       अन्य          1 से 3

 

टाइम्स नाउ-वीटो ओपिनियन पोल

टाइम्स नाउ-वीटो के ओपिनियन पोल के अनुसार भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 227-254 विधानसभा सीटें मिलने की संभावना है जबकि समाजवादी पार्टी को 136-151 सीटें मिल सकती हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 8-14 सीटें मिल सकती हैं वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 6-11 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे के अनुसार सीएम पद की रेस में सबसे आगे योगी आदित्यनाथ है। वह 53.4 प्रतिशत लोगों की सीएम पसंद के रूप में हैं, जबकि 31.5 प्रतिशत लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं। 

 यूपी में फिर बीजेपी सरकार की वापसी का अनुमान  

     पार्टी             सीटें 
      बीजेपी         227 से 254
       सपा        136 से 151
     बीएसपी          8 से 14
       कांग्रेस          6 से 11
       अन्य          0 से 3

 

सी वोटर ओपिनियन पोल : यूपी में फिर योगी सरकार

सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 229 सीटें जीतने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 151 सीटें जीतने का अनुमान है। 2017 के परिणामों की तुलना में सपा गठबंधन 103 सीटों पर बड़ी छलांग लगा सकता है लेकिन अभी भी बहुमत से कोसों दूर है। बीजेपी ने 41.5 प्रतिशत के अनुमानित वोट शेयर के साथ 2017 के विधानसभा चुनावों में अपने 41 प्रतिशत वोट शेयर को बरकरार रखा है।

यूपी में सात चरणों में मतदान 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर इस बार सात चरणों में मतदान होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी से राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा। यूपी के सियासी दंगल में बीजेपी, सपा, बीएसपी और कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच नजर आ रहा है।

Leave a Reply