सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोपाल इटालिया कह रहे है कि सत्यनारायण और भागवत कथा फालतू है और भजन में ताली बजाने वाले हिजड़े की तरह हैं। अब जबकि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, राम मंदिर और हिंदू धर्म के खिलाफ बयान देने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से हिंदू बन गए हैं और इसी गोपाल इटालिया के साथ माथे पर त्रिपुंड लगा और गले में रुद्राक्ष की माला पहन गुजरात में मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। ऐसे में चुनाव के समय हिंदुओं के वोट के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू बनने पर लोग मजे ले रहे हैं।
AAP गुजरात अध्यक्ष @Gopal_Italia ने कहा था – “सत्यनारायण और भागवत कथा फालतू, हिजड़ों की तरह बजाते हैं ताली”
“ताली बजाने वाले छक्कों की हमें ज़रूरत नहीं”
केजरीवाल इसी गोपाल इटालिया के साथ दिखावे का पूजा कर रहे हैं, हिंदुओं के वोट के लिए. pic.twitter.com/0sbrBdXCQt
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) July 27, 2022
“भजन में तालियां बजाने वाले हिजड़े हैं” कहने वाले AAP गुजरात अध्यक्ष के साथ कल @ArvindKejriwal ने चुनावी हिन्दू बन के मंदिर दर्शन किए। pic.twitter.com/lzXPhmLSuu
— Naweed (@Spoof_Junkey) July 27, 2022
Introducing Gopal Italia, state president of AAP Gujarat.
He said a few years before that clapping in Hindu religious gatherings is similar to ‘Hijada’
He is against Bhagavat Katha too!pic.twitter.com/tPWDBF5T7A
— Vijay Patel?? (@vijaygajera) July 27, 2022
AAP के चुनावी हिंदू:
अरविंद केजरीवाल जो राम मंदिर का विरोध करते करते आज मंदिर मंदिर घूम रहे है
और पूजा, कथा को फालतू प्रवृत्ति बोलने वाला गोपाल इटालिया आज केजरीवाल के साथ पूजा का ढोंग कर रहा है। pic.twitter.com/uuQNdnY2Fc
— Political Kida (@PoliticalKida) July 27, 2022
राम मंदिर के विरोध करने वाला और हिंदू धर्म को बार बार अपमान करने वाला केजरीवाल आजकल मंदिर मंदिर घूम रहा है, ऐसे लोगों से सावधान रहे हैं।
— Arnab goswami (@Asksindia_) July 27, 2022
ये वही शर्ट हैं ना @ArvindKejriwal जी जिसे पहन कर हिंदुओ के नरसंहार को झूठा कहा था ? pic.twitter.com/LtnIt1OqEu
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) July 26, 2022
आज केजरीवाल मंदिर गया था
सोचा याद दिला दूं ? pic.twitter.com/urkSFwi970
— पर्यावरण प्रेमी, समीर (19 वर्ष) 2.0 (@Iam_Samir_2) July 26, 2022
राम मंदिर का विरोध करने वाले @ArvindKejriwal आज गुजरात में चुनावी हिंदू बने घूम रहे है।@msisodia जी आप ने ये ज्ञान केजरीवाल जी को क्यों नहीं दिया। pic.twitter.com/N0LgXxBL2G
— Siddharth Bansal (@sbansalsidharth) July 26, 2022
कपड़ों से पहचानो इस धूर्त को ?
राम मंदिर की जगह इसको हस्पताल चाहिए था
कश्मीर फाइल्स की हंसी उड़ाई
और अब गुजरात विधानसभा चुनावों में मंदिर दर्शन कर हिंदू होने का नाटक कर रहा है ?#केजरीवाल pic.twitter.com/8vcNJQ3Fgc
— पीयूष सिंह सिसोदिया (@sisodiapiyush) July 27, 2022
केजरीवाल को पता है कि AAP जो मौलवियों को सेलरी देती है वह हिन्दू मंदिर से आनी है वही देखने गया था… https://t.co/fkN3evVM55
— रामतेज चौधरी (@upkisaan6) July 26, 2022
मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले मंदिर जाने को लेकर केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। केजरीवाल मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाना चाहता है काफी समय से इसी को लेकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बीच अनबन की खबरें चल रही थी जो धीरे धीरे सामने आ रहा है https://t.co/ikPMFsmZGZ pic.twitter.com/gswfiDzKYE
— Mr Abhimanyu ? (@iamabhimanyu_07) July 26, 2022
सत्यनारायण और भागवत कथा फालतू, हिजड़ों की तरह बजाते हैं ताली- गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इटालिया
सोशल मीडिया पर आप नेता गोपाल इटालिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे कह रहे हैं, “लोग सत्यनारायण कथा और भागवत कथा जैसी अवैज्ञानिक और फालतू की चीजों पर पैसा और समय बर्बाद कर देते हैं। इसके बाद भी लोगों को यह नहीं पता चलता कि उन्हें ऐसा करके क्या हासिल हुआ। वे दूसरों का समय भी बर्बाद कर देते हैं। अगर हम 5 पैसे भी ऐसी फालतू चीजों पर खर्च कर देते हैं तो हमें मनुष्य की तरह जीने का अधिकार भी नहीं है।” उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है। जो मैं कहता हूं वह आपको अगर अच्छा न लगे तो मुझे ब्लॉक कर दीजिए। लेकिन हमें उनकी जरूरत नहीं है जो संस्कृति और प्रथाओं के नाम पर हिजड़ों की तरह ताली बजाते हैं। कुछ साधु स्टेज से फालतू बातें करेंगे और हम हिंजड़ों की तरह ताली बजाएंगे।”
Scratch an AApiya & you’ll find a Hindu hater.
AAP Gujarat President @Gopal_Italia saying those who attend Satnsang/Kathas/Bhajan programs are Hijdas… ? pic.twitter.com/a2eX9AvD31
— Mr Sinha (@MrSinha_) June 24, 2021
इसके साथ ही इटालिया का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इटालिया ने दावा किया कि अमीर व्यापारी कथा और सत्संग के नाम पर लोगों से पैसे लूटते हैं। इटालिया ने सवाल किया, “ये कथाकार सिर्फ सूरत में ही कथाएं क्यों करते हैं? अगर तुम इतने ही बड़े हो तो जाकर सीमा पर कथा करो। पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर जाकर कथा करो लेकिन यहां के लोगों को छोड़ दो।”
This is an old video of AAP Gujarat President Gopal Italiya.
I don’t know why AAP is against H!ndus always?
What is the problem they have with
H!ndus?pic.twitter.com/mcV4d7YfoP— Vijay Patel?? (@vijaygajera) June 23, 2021
खुद AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल किसी से पीछे नहीं है। उनका एक ट्वीट भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने हिंदुओं के पवित्र चिह्न का अपमान किया था। केजरीवाल ने एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें यह दिखाया गया था कि हिंदुओं के पवित्र चिह्न स्वास्तिक जैसे एक निशान के पीछे एक आदमी झाड़ू लेकर दौड़ रहा है।
Their leader @ArvindKejriwal is no different. #AntiHinduAAP https://t.co/0w5W7EIkai pic.twitter.com/pDnEXqY6Tf
— αиιмαℓ ℓσνєя (@manojvani) November 22, 2019
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, “विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं। अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो यह दो मिनट भी नहीं सोचेंगे।”
इस साल मार्च, 2022 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना करने के बहाने दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान हिंदुओं के नरसंहार का मजाक उड़ाया था।
CM @ArvindKejriwal to BJP:#TheKashmirFiles जैसी झूठी Picture के Poster लगाते हुए अच्छे नहीं लगते, शोभा नहीं देता.. pic.twitter.com/F25DddaZlH
— AAP (@AamAadmiParty) March 24, 2022
राम मंदिर निर्माण का विरोध करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं सोच रहा था कि अगर जवाहरलाल नेहरू ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की जगह एक मंदिर बना देते तो क्या होता? क्या आजादी के बाद भारत का विकास होता? राम मंदिर निर्माण का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरक्की मंदिर बनाने से नहीं होगी।
इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा था कि “मेरी नानी कहती थी की मेरा राम किसी का मस्जिद तोड़ के बनाये गए मंदिर में नहीं बस सकता”
आइए देखते हैं केजरीवाल एंड कंपनी ने कब-कब भगवान श्रीराम का अपमान किया…
13 जून, 2021 : AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया।
7 अगस्त, 2020 : संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि राम मंदिर भूमि पूजन से दलितों को दूर रखा गया था।
नवंबर 2019 : केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था।
दिसंबर 2018 : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राम मंदिर की जगह विश्वविद्यालय का निर्माण कराने का सुझाव दिया था।
नवंबर 2018 : अरविंद केजरीवाल ने राममंदिर विवाद पर कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बजाय मंदिर बनाया होता, तो भारत आगे नहीं बढ़ता।