मणिपुर के बाद अब ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल की घटना ने देश को हिला कर रख दिया है। मणिपुर की तरह अब बंगाल की घटना से पूरा देश शर्मसार है। महिला मुख्यमंत्री के राज्य पश्चिम बंगाल में एक महिला उम्मीदवार को पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान निर्वस्त्र करके घुमाने का मामला सामने आया है। मामला आठ जुलाई का है। हावड़ा जिले के पांचला इलाके की एक ग्राम पंचायत की महिला उम्मीदवार ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगाया है।
https://t.co/qTjPqymNG8 || Manipur के बाद अब बंगाल के हावड़ा की घटना से देश शर्मसार, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया#Manipur #WestBengal #ManipurViolence pic.twitter.com/F4sxhY6QJ8
— Dainik Jagran (@JagranNews) July 21, 2023
मामले में पांचला थाने में एफआइआर दर्ज हो चुका है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुझे तृणमूल कांग्रेस के करीब 40 उपद्रवियों ने मारा-पीटा और मुझे मतदान केंद्र से बाहर फेंक दिया। उन लोगों ने मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। हैरानी की बात यह है कि ममता बनर्जी अपने राज्य में महिलाओं के नग्न घुमाए जाने की कोई चिंता ना करते हुए मणिपुर मामले पर ट्वीट करते हुए लिखती है कि मणिपुर के भयानक वीडियो को देखकर दिल टूट गया है। महिलाओं के खिलाफ हुई इस हिंसा की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हमें उपद्रवियों के ऐसे अमानवीय कृत्यों की निंदा करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए। इस पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पलटवार किया है। हावड़ा में महिला को नग्न कर घुमाने वाली घटना की याद दिलाते हुए अमित मालवीय ने ममता बनर्जी से पूछा कि क्या उन्हें शर्म आती है?
Do you have any shame at all Mamata Banerjee?
On 8th Jul 2023, day of Panchayat poll, a Gram Sabha candidate, a woman, was beaten, stripped naked and paraded in Howrah’s Panchla, stones throw away from Nabanno, where you sit.
Your police wasn’t even taking FIR till the BJP… https://t.co/hAYTF7N3KP
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 20, 2023
बीजेपी ने कहा है कि मणिपुर में जो घटना हुई वो बहुत दुखद है, ऐसी घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए, लेकिन बंगाल के दक्षिण पांचला में भाजपा की महिला सदस्य को पंचायत चुनाव लड़ने के कारण निवस्त्र करके घुमाया गया। ये भी मणिपुर से कम दुखद घटना नहीं है। एक ही दिन में बंगाल के अलीपुर द्वार और वीरभूम में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। जिस तरह से पश्चिम बंगाल में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है, वह बहुत चिंताजनक है।
Dr @DrSukantaBJP and Smt @me_locket address a press conference at party headquarters in New Delhi. https://t.co/tNEjLEFKfb
— BJP (@BJP4India) July 21, 2023
ऐसे में सवाल उठता है कि मणिपुर मामले में इस्तीफा मांगने वाली पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री क्या खुद इस्तीफा देगी? क्या मणिपुर में महिला को नग्न कर घुमाने के मामले में संसद में हंगामा करने वाले सोनिया गांधी और राहुल गांधी की पार्टी के नेता बंगाल मामले पर ममता से इस्तीफा मांगेगे? क्या मणिपुर मामले पर स्वत: संज्ञान लेने वाले सुप्रीम कोर्ट से सीजेआई इसमें भी कोई संज्ञान लेगें या सेलेक्टिव अप्रोच अपनाएंगे? क्या मणिपुर मामले पर संसद नहीं चलने देने वाले विपक्षी नेता बंगाल मामले पर अपना मुंह खोलेंगे? क्या कथित पक्षकार इस मामले पर भी ममता सरकार को निशाने पर लेंगे या चुप्पी साध लेंगे? ऐसे में इन सभी के सेलेक्टिव अप्रोच को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है।
बंगाल में जो हुआ उस पर ना सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान और ना ही आक्रोश आएगा , ना संसद ठप्प होगी ना सेकुलर गैंग का सिर शर्म से झुकेगा
क्योंकि कुछ लोगों को महिलाओं के साथ अपराध की पीड़ा भी सरकार देखकर, पार्टी देखकर और पहचान देखकर महसूस होती है…
CM ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं… pic.twitter.com/xBJiImGbKj
— Shivam Dixit (@ShivamdixitInd) July 21, 2023
If CJI Chandrachud Saheb takes suo moto in this case just like Manipur one, I’ll shave my head. pic.twitter.com/1JemIXHGOw
— Mr Sinha (@MrSinha_) July 21, 2023
Obviously left-liberals screaming about Manipur will consume Fevicol on this as it is not a BJP-ruled state. And our beloved CJI will not deliver justice and “step in” to protect Bengal. pic.twitter.com/itQrJuD1y3
— BALA (@erbmjha) July 21, 2023
मणिपुर के बाद बंगाल में महिला का चीरहरण
हावड़ा में महिला के कपड़े फाड़ डाले गए, उनके शरीर को नोंचा गया, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया और ये सब TMC नेताओं ने किया
इस घटना पर CJI साहब को गुस्सा क्यों नहीं आ रहा ?
बंगाल की घटना पर संसद में चर्चा की मांग क्यों नहीं ?
कब तक…
— Minakshi Shriyan (@Minakshishriyan) July 21, 2023
CJI बोलेगा? @MamataOfficial बोलेगी? @ttindia मगरमच्छ का फोटो बनाएगा? https://t.co/asxnamHVmI
— Ajeet Bharti (@ajeetbharti) July 21, 2023
CM ममता @MamataOfficial इस्तीफा दो। #Bengal #Howrah
जो कल तक मणिपुर CM का इस्तीफा मांग रहे थे और मणिपुर घटना के लिए @BJP4India को जिम्मेदार ठहरा रहे थे वे आज भी उसी ईमानदारी और निष्पक्षता से ममता का इस्तीफा मागेंगे और हावड़ा की घटना के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराएंगे? pic.twitter.com/26kvbCAuNW
— Dr. Syed Rizwan Ahmed (@Dr_RizwanAhmed) July 21, 2023
#BreakingNews 🎯 मणिपुर की घटना पर मोदी से इस्तीफा मांगने वाले क्या ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करेंगे ?
हावड़ा के पांचला इलाके में पंचायत चुनाव के मतदान के दिन ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है,… pic.twitter.com/GGSoQO5WzB
— Bhanu Singh 🇮🇳 (@BhanuSingh____) July 21, 2023
बंगाल में महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया।
अब सीजीआई चंद्रचूड़ , लेफ्ट लॉबी, कांग्रेसी, केजरीवाल, सस्ते युट्यूबर, ठगबंधन वाले, समेत देश विरोधी कुछ कहेंगे या मुँह में दही जमा देंगे??
CM ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं माँगा जाएगा। यहाँ तो सीधे सत्ताधारी पार्टी के… pic.twitter.com/tOwddlwxMf
— भगवा क्रांति (@bhagwakrantee) July 21, 2023
Big Breaking
अब सीजीआई चंद्रचूड़ , लेफ्ट लॉबी, कांग्रेसी, आपिये, सस्ते युट्यूबर, ठगबंधन वाले, LKFC समेत देश विरोधी कुछ कहेंगे या मुँह में दही जमा देंगे??
क्या ममता का इस्तीफे की मांग करेंगे ? pic.twitter.com/ZEqYPF04Ut
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) July 21, 2023
जब हिंसा और महिला उत्पीड़न की खबर गैर बीजेपी शासित राज्य से हो pic.twitter.com/oJtzGfr8i1
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) July 21, 2023
देश सिर्फ मणिपुर की घटना पर शर्मसार होता है बंगाल पर नही क्योंकि वहां बीजेपी की सरकार नही है,ये विपक्षी राजनीतिक गिद्धों का दोगलापन दिखाता है। pic.twitter.com/sVRLBp18cm
— Ajay Sehrawat (@IamAjaySehrawat) July 21, 2023
A woman was brutally assaulted, stripped naked and driven out of her village in West Bengal.
Since it’s not a BJP ruled state so no outrage will be made on this chota mota issue pic.twitter.com/LVnlM0Fq4I
— Rishi Bagree (@rishibagree) July 21, 2023
जो गैंग मणिपुर की बर्बरता के लिए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का इस्तीफ़ा चाहता है, वही राजस्थान में और पश्चिम बंगाल में हो रहे ऐसी अनेक घटनाओं पर चुप है।
इसी सेल्क्टिव आउटरेज का नतीजा है कि आज देश में विपक्ष को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता।— Ashutosh Jha (@ashutoshjhaji) July 21, 2023
‘सिर्फ मणिपुर पर ही क्यों सुप्रीम कोर्ट को बंगाल-राजस्थान-झारखंड का दर्द क्यों नहीं दिखता?’
बंगाल हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आईं. कितने परिवार काल की भेंट चढ़ गए. राजस्थान में एक परिवार के कई लोगों को जिंदा जला दिया गया. तब सुप्रीम कोर्ट ने स्वत:… pic.twitter.com/NcptsBwfUr
— Dr. Sudhanshu Trivedi ᴾᵃʳᵒᵈʸ (@Sudanshutrivedi) July 21, 2023
बंगाल में जो हुआ उस पर ना सुप्रीम कोर्ट को आक्रोश आएगा , ना संसद ठप्प होगी ना सेकुलर गैंग का सिर शर्म से झुकेगा
क्योंकि कुछ लोगों को महिलाओं के साथ अपराध की पीड़ा भी सरकार देखकर, पार्टी देखकर और पहचान देखकर महसूस होती है
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) July 21, 2023