पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने शांति की पहल तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से बातचीत कर संकट का हल ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ के जरिए निकालने पर जोर दे रहे हैं। 28 फरवरी को इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच टकराव शुरू होने के बाद से पीएम मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के संपर्क में हैं। उनका फोकस साफ है- तनाव कम हो, शांति बहाल हो और वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से सीधा संवाद कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने ईरान संकट पर अब तक किन-किन प्रमुख वैश्विक नेताओं के साथ कूटनीतिक संवाद किया है-
24 मार्च, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत में पश्चिम एशिया के हालात और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ की सुरक्षा अहम मुद्दा रहे। दोनों नेताओं ने माना कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। दोनों नेताओं ने माना कि अगर तनाव जल्द कम नहीं हुआ, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर सार्थक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। भारत यथाशीघ्र तनाव कम करने और शांति बहाली का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ रहे, पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। पीएम ने बताया कि हम शांति और स्थिरता की दिशा में प्रयासों के संबंध में संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
Received a call from President Trump and had a useful exchange of views on the situation in West Asia. India supports de-escalation and restoration of peace at the earliest. Ensuring that the Strait of Hormuz remains open, secure and accessible is essential for the whole world.…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026
24 मार्च, 2026
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका
मंगलवार 24 मार्च को ही प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के बीच टेलीफोन पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने पूरी दुनिया के हित में शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व को दोहराया। प्रधानमंत्री ने भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘महासागर’ विजन के अनुरूप, साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।
Spoke with President Anura Kumara Dissanayake and discussed the evolving situation in West Asia, with particular focus on disruptions affecting global energy security.
We reviewed progress on key initiatives aimed at strengthening India-Sri Lanka energy cooperation and enhancing…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026
21 मार्च, 2026
ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन
प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बात की। उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए शांति, स्थिरता और समृद्धि का दौर लेकर आएगा। पीएम मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और महत्वपूर्ण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। प्रधानमंत्री ने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के अत्यधिक महत्व को दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। इसके अलावा, पीएम मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने में ईरान के निरंतर समर्थन के लिए हार्दिक सराहना व्यक्त की।
Spoke with President Dr. Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia.
Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which threaten regional stability and…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
20 मार्च, 2026
बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा
प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा से बात की और ईद-उल-फित्र के अवसर पर उन्हें तथा बहरीन की जनता को शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन हमलों का वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर बुरा असर पड़ता है। पीएम मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला तथा सुरक्षित रखने के महत्व को दोहराया। प्रधानमंत्री ने बहरीन में रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
Had a fruitful discussion with the King of Bahrain, His Majesty King Hamad Bin Isa Al Khalifa. Conveyed warm greetings on the occasion of Eid al-Fitr to him and the people of Bahrain.
We discussed the current situation in the West Asian region. Condemned attacks on the energy…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2026
19 मार्च, 2026
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी
प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कतर के साथ भारत की एकजुटता को दोहराया और क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। श्री मोदी ने कतर में भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रहने की आशा व्यक्त की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Spoke with my brother, H.H. Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani, the Amir of Qatar, and conveyed warm Eid greetings to him and the people of Qatar.
Reiterated that we stand in solidarity with Qatar and strongly condemn the attacks on the region’s energy infrastructure.
Expressed…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
19 मार्च, 2026
जॉर्डन के शाह किंग अब्दुल्ला द्वितीय
प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के शाह किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चिंता प्रकट की। उन्होंने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमले निंदनीय हैं और इनसे हालात और बिगड़ सकते हैं, जिन्हें टाला जा सकता है। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत और जॉर्डन, बिना किसी रुकावट के सामान और ऊर्जा के आवागमन का समर्थन करते हैं।
Conveyed advance Eid wishes to my brother, His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan, over phone.
We expressed concern at the evolving situation in West Asia and highlighted the need for dialogue and diplomacy for the early restoration of peace, security and stability in…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
19 मार्च, 2026
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने के लिए संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने क्षेत्र और उससे परे शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने की आशा व्यक्त की।
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
19 मार्च, 2026
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम
प्रधानमंत्री मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और वहां तनाव कम करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री इब्राहिम ने संवाद और कूटनीति द्वारा शांति और स्थिरता शीघ्र बहाल करने के महत्व पर जोर दिया।
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
19 मार्च, 2026
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक
प्रधानमंत्री ने सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने तनाव कम करने और उसके बाद शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
18 मार्च, 2026
कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह
प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, पीएम मोदी और युवराज ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर राजनयिक जुड़ाव को अनिवार्य माना। प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण के लिए युवराज द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
Spoke with HH Sheikh Sabah Al-Khaled Al-Hamad Al-Mubarak Al-Sabah, Crown Prince of Kuwait and conveyed greetings on the upcoming festival of Eid.
We exchanged views on the evolving situation in West Asia and shared concerns over recent developments. Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2026
17 मार्च, 2026
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति नहयान ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा दोहराई, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान गई और इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
Spoke with my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE and conveyed advance Eid greetings.
We discussed the current situation in West Asia. Reiterated India’s strong condemnation of all attacks on the UAE that have resulted in loss of innocent lives…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2026
12 मार्च, 2026
ईरान के के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन
प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री को ईरान की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही सुलझाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ईरान सहित इस क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के संबंध में भारत की प्राथमिकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा और सामान के निर्बाध आवागमन के महत्व पर भी जोर दिया। दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
Had a conversation with Iranian President, Dr. Masoud Pezeshkian, to discuss the serious situation in the region.
Expressed deep concern over the escalation of tensions and the loss of civilian lives as well as damage to civilian infrastructure.
The safety and security of…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2026
5 मार्च, 2026
फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर अपनी साझा चिंताओं पर चर्चा की और संवाद तथा कूटनीति के मार्ग पर लौटने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में निकटता से संवाद जारी रखेंगे और अपने प्रयासों में तालमेल बनाए रखेंगे।
Spoke with my friend President Emmanuel Macron today. We discussed our shared concerns over the evolving situation in West Asia and the need for a return to dialogue and diplomacy. We will continue to engage closely and coordinate efforts towards the early restoration of peace…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2026
3 मार्च, 2026
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इस बातचीत के दौरान कतर के साथ भारत की अटूट एकजुटता का परिचय दिया और करत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनौतीपूर्ण समय में कतर में भारतीय समुदाय को कतर के नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
Spoke with my brother, H.H. Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani, the Amir of Qatar. We stand firmly in solidarity with Qatar and strongly condemn any violation of its sovereignty and territorial integrity. We emphasized the urgent need to restore peace and stability in the region…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2026
3 मार्च, 2026
कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह
प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा करता है और इस मुश्किल समय में कुवैत के लोगों के साथ खड़ा है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल करने में बातचीत और कूटनीति के महत्व पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने में कुवैती नेतृत्व के लगातार समर्थन की भी सराहना की।
Had a productive telephone conversation with Crown Prince of Kuwait, H.H. Sheikh Sabah Al-Khaled Al-Hamad Al-Mubarak Al-Sabah. India condemns violation of Kuwait’s sovereignty and territorial integrity and stands with its people in this difficult hour.
We underscored the…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2026
3 मार्च, 2026
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक
प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए निरंतर कूटनीतिक संवाद अत्यावश्यक है। प्रधानमंत्री ने ओमान द्वारा भारतीय समुदाय को निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग की भी बहुत सराहना की।
Spoke with His Majesty Sultan Haitham bin Tarik and exchanged views on recent developments in West Asia. Condemned the violation of Oman’s sovereignty and territorial integrity. We agreed that sustained diplomatic engagement is essential for earliest restoration of regional peace…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2026
2 मार्च, 2026
जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II से बात कर क्षेत्र में बदलते हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जॉर्डन के लोगों की शांति, सुरक्षा और कल्याण के प्रति अपने समर्थन की दोहराया। प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों का ख्याल रखने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
Spoke with His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan. Conveyed our deep concern at the evolving situation in the region. We reaffirm our support for peace, security and the well-being of the people of Jordan. I thanked him for taking care of the Indian community in Jordan…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2026
2 मार्च, 2026
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की, और कहा कि ये उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता जल्द से जल्द बहाल होना सबसे अधिक जरूरी है। प्रधानमंत्री ने इन मुश्किल समय में सऊदी अरब में भारतीय समुदाय की भलाई का ध्यान रखने के लिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।
Discussed the evolving situation in West Asia with Crown Prince and PM of Saudi Arabia, HRH Prince Mohammed bin Salman. India condemns the recent attacks on Saudi Arabia in violation of its sovereignty and territorial integrity. We agreed that earliest restoration of regional…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2026
2 मार्च, 2026
बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा
प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन पर हाल ही में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस कठिन घड़ी में बहरीन की जनता के प्रति भारत की दृढ़ एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने बहरीन में रहने वाले भारतीय समुदाय को प्रदान किए गए निरंतर सहयोग और देखभाल के लिए महामहिम शाह का आभार भी व्यक्त किया।
Had a productive telephone conversation with the King of Bahrain, His Majesty King Hamad Bin Isa Al Khalifa. India condemns the attacks on Bahrain and stands in solidarity with its people in this difficult hour. I thank him for the steadfast support extended to the Indian…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2026
2 मार्च, 2026
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल के घटनाक्रमों के बारे में भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने दुश्मनी जल्द खत्म करने की आवश्यकता पर भारत की स्थिति को फिर से दोहराया।
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India’s concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
1 मार्च, 2026
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे यह भी जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.
Thanked him for taking care of the Indian…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी की यह सक्रिय कूटनीति भारत को एक जिम्मेदार और संतुलित वैश्विक खिलाड़ी के तौर पर मजबूत कर रही है। पश्चिम एशिया संकट के बीच अब दुनिया की नजर भारत की ‘डायलॉग-डिप्लोमेसी’ पर टिकी है।









