Home समाचार फिर पकड़ा गया कांग्रेसियों का झूठ, अग्नि-5 मिसाइल की रेंज को लेकर...

फिर पकड़ा गया कांग्रेसियों का झूठ, अग्नि-5 मिसाइल की रेंज को लेकर किया गुमराह, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगायी क्लास

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इतनी उपलब्धियां हासिल कर रहा हैं कि कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन गड़बड़ हो चुका है। वे इन उपलब्धियों पर गर्व करने के बजाय इनके बारे में झूठी खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। इसी तरह का प्रयास करते हुए फिर कांग्रेसियों को पकड़ा गया है। कांग्रेस सेवादल की महाराष्ट्र ईकाई ने अपने ट्विटर हैंडल से अग्नि-5 मिसाइल के संबंध में झूठी खबर फैलाई कि मोदी सरकार ने अग्नि-5 मिसाइल की रैंज को 500 किलोमीटर कम कर दिया है। 

इस ट्वीट में एनडीटीवी की खबर को आधार बनाकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने दावा किया कि मोदी सरकार ने इसमें 500 की कटौती कर दी है। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ प्रोपेगैंडा करने के लिए झूठी खबर फैलाना शुरू किया। इस पर लोगों ने कांग्रेसियों की जमकर फटकार लगाते हुए बताया कि इसकी वास्तिवक रेंज 5500 से लेकर 8 हजार किलोमीटर तक है।

नेहा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि कितना भी प्रोपेगैंडा फैला लो, ऐसे ट्वीट से कभी नहीं चुनाव जीत पाओंगे।

 

Leave a Reply Cancel reply