Home समाचार सोनिया गांधी ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान, कहा- Poor Lady…अंत तक...

सोनिया गांधी ने किया राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान, कहा- Poor Lady…अंत तक थक गई थीं, हो रही है कांग्रेस की किरकिरी

SHARE
फोटो- ABP NEWS सोशल मीडिया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। देश के सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का अपमान करते हुए उन्होंने Poor Lady यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा। आज 31 जनवरी, 2025 को संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि Poor Lady…अंत तक बहुत थक गई थीं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में जब सोनिया गांधी से प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया तो उन्होंने शुरू में मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन फिर कहा कि राष्ट्रपति के संबोधन झूठे वादे हैं। इसके बाद उनके बेटे राहुल गांधी ने अभिभाषण को बोरिंग कहा तो सोनिया गांधी ने कहा कि पुअर लेडी…आखिर में बहुत थक गई थीं। मुश्किल से बोल पा रही थीं।

देश के प्रथम नागरिक के इस अपमान से लोग काफी नाराज है। आदिवासी महिला राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की इस सोच को लेकर लोग तंज कस रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply