Home समाचार गहलोत के कांग्रेसी राज में महिला की पेड़ से बांधकर पिटाई, लोग...

गहलोत के कांग्रेसी राज में महिला की पेड़ से बांधकर पिटाई, लोग कस रहे हैं ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ प्रियंका वाड्रा पर तंज

SHARE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पेड़ से बांधकर छड़ी से पिटाई कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो अशोक गहलोत के कांग्रेसी राज्य राजस्थान के बांसवाड़ा का है। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को छोड़ बार-बार दिल्ली जाकर धरना-प्रदर्शन करने वाले सीएम अशोक गहलोत को लेकर लोग गुस्से में हैं। इसके साथ ही लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा से भी सवाल कर रहे हैं कि क्या यही है कांग्रेस का लड़की हूं, लड़ सकती हूं? सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि प्रियंका वाड्रा कब जा रही है इस महिला को न्याय दिलाने के लिए या उनका नारा सिर्फ गैर कांग्रेसी राज्यों के लिए है। देखिए किस तरह से यूजर्स गहलोत सरकार के साथ प्रियंका वाड्रा पर तंज कस रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply