Home समाचार राहुल के साथ रघुराम ने की जो भविष्यवाणी वो हो गई फेल,...

राहुल के साथ रघुराम ने की जो भविष्यवाणी वो हो गई फेल, अब पड़ रही है लताड़- देखिए Viral Video

SHARE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे और उसमें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल हुए थे। वीडियो में रघुराम राजन सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। इसमें रघुराम राजन कहते हैं कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कठिन दौर है। महंगाई बढ़ रही है, ब्याज दरें उच्च स्तर पर है, निर्यात कम हो रहा है। ये सब विकास के लिए नेगेटिव का काम करेगा। ऐसे में अगर भारत 5 प्रतिशत जीडीपी भी हासिल कर लेता है तो वो बहुत ही भाग्यशाली होगा। देखिए वीडियो-

राहुल गांधी के साथ रघुराम राजन का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। लोग रघुराम राजन की समझ पर सवाल उठा रहे हैं और तंज कस रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या-क्या कह रहे है-

Leave a Reply