Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी का ‘नारी शक्ति’ को सलाम, कहा- भारत को महिलाओं की...

प्रधानमंत्री मोदी का ‘नारी शक्ति’ को सलाम, कहा- भारत को महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

SHARE

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शक्ति को नमन किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है और उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना उनकी सरकार का सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति को सलाम करते हैं। महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है और बुलंदियों को छुआ है, उसपर भारत गर्व करता है। हमारी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है कि हम नारी शक्ति के लिए काम कर रहे हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘नारी की जिंदगी में बदलाव लाने से ही न्यू इंडिया का निर्माण हो सकता है।’ एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘महिला विकास से आगे बढ़ते हुए महिलाओं के नेतृत्व में विकास। नए भारत के निर्माण में अग्रसर नारी शक्ति।’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में छत्तीसगढ़ की रहने वालीं महिला कुंवर बाई को भी याद किया। कुंवर बाई ने स्वच्छ भारत मिशन में अहम योगदान दिया था। इस साल के शुरू में 106 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। कुंवर ने टॉइलट बनाने के लिए अपनी बकरियां तक बेंच दी थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह कुंवर के इस महान कार्य से प्रभावित थे।

 

Leave a Reply Cancel reply