Home समाचार महिला दिवस पर पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति को नमन, कहा...

महिला दिवस पर पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति को नमन, कहा उपलब्धियों पर गर्व है

SHARE

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शक्ति को नमन किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमें नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। बता दें कि 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को शत-शत नमन। हमें हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान के झुंझुनूं जाएंगे। वे यहां वीरधरा से देश के मजबूत भविष्य की नींव रखेंगे। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर पीएम मोदी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय पोषाहार मिशन का भी आगाज करेंगे।

Leave a Reply Cancel reply