Home नरेंद्र मोदी विशेष प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर भारतमय हुआ संसार, देहरादून से डबलिन तक,...

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर भारतमय हुआ संसार, देहरादून से डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग

SHARE

21 जून, 2018 को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा संसार ‘योग पथ’ पर चल पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान परिसर में योग किया और योग प्रेमियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, ”दुनिया के कोने-कोने तक आज योग ही योग है। विश्व का हर नागरिक योग को अपना मानने लगा है। योग आज दुनिया की सबसे पावरफुल यूनिफाइंग फोर्सेस में से एक बन गया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “देहरादून से डबलिन, शंघाई से शिकागो, जकार्ता से जोहान्सबर्ग, हिमालय की ऊंची पहाड़ियां हो या जलते रेगिस्तान, योग दुनियाभर में लाखों लोगों को समृद्ध कर रहा है। योग समाज में समानता को बढ़ावा देता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बना सकता है।”

बर्फ, पहाड, रेगिस्तान और समंदर में योग

देश में रेगिस्तान, पहाड़ और समंदर में भी योग दिवस की धूम रही। सियाचिन ग्लेशियर में जग्गी वासुदेव ने भारतीय सेना के साथ योग सत्र किया। हिमालय की चोटियों पर भी भारतीय सैनिकों ने योगाभ्यास किया।

वहीं समंदर में INS विराट के ‘फ्लाइट डेक’ पर नौसैनिकों ने योग किया। इसके अलावा INS जमुना पर भी नौसैनिकों ने योगाभ्यास किया।

भारतीय वायुसेना ने आसमान में वायुनमस्कार का सत्र चलाकर दुनिया को हैरत में डाल दिया। जैसलमेर के रेगिस्तान में बीएसफ के जवानों का भी योग प्रेम दिखाते हुए हजारों की संख्या में योग किया।

योग दिवस पर देश-दुनिया से मिली बधाईयां

कोरिया के राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ”यह उन सभी लोगों के लिए वैश्विक उत्सव का दिन है जो योग से प्यार करते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय लोगों को दिल से बधाई देता हूं। प्रकृति और मनुष्य के साथ-साथ शरीर और दिमाग के बीच तारतम्मय बनाने का एक साधन है और यह कोरिया में काफी लोकप्रिय है।” इसके साथ ही नेपाल के पूर्व पीएम बाबूराम भट्टराई ने भी लोगों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”हैप्पी योग दिवस! योग का अभ्यास करे, खुश रहें।” संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी योग दिवस की शुभकामना देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “योग का अभ्यास योग का अभ्यास शक्ति, लचीलापन और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।”

पाकिस्तान समेत कई इस्लामिक देशों ने मनाया योग दिवस

दुनिया के कई मुस्लिम देशों में योग दिवस मनाया गया। इंडोनेशिया,  कजाखस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में योग दिवस पर भारी उत्साह दिखा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर दुनिया के 56 मुस्लिम देशों में से 45 देशों ने संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस के प्रस्ताव का समर्थन किया था। पाकिस्तान ने भी चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जमकर सेलिब्रेट किया। इस्लामाबाद में लोगों ने विभिन्न योगासन लगाए और सेहतमंद रहने के संदेश दिए।

चीन की गलियों में भी योगासन की बहार

चीन में स्थानीय लोग योग को काफी पसंद करते हैं। यहां प्रत्येक साल योग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी जबरदस्त तरीके से योग दिवस मनाया गया। गौरतलब है चीन के अधिकतर शहरों में सैकड़ों योग सेंटर हैं और वहां भी योग दिवस का आयोजन किया गया। योग की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि चीन के स्कूलों में भी योग शुरू हो गया है। उत्तरी पूर्वी चीन के शेनयांग  के प्राइमरी स्कूलों में सुबह के व्यायाम के रूप में योग किया जाता है। यह अब यहां का रूटीन बन गया है।

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोटा में बना विश्व रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देहरादून में करीब 55 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योगासन किया। वहीं आज राजस्थान के कोटा शहर में योगगुरु बाबा रामदेव ने ढाई लाख लोगों के साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।

Leave a Reply