Home समाचार भारतीय सभ्यता की पहचान विश्व को जोड़ने की रही है- एथेंस में...

भारतीय सभ्यता की पहचान विश्व को जोड़ने की रही है- एथेंस में भारतीय समुदाय से प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अगस्त, 2023 को ग्रीस के एथेंस कंसर्वेटॉयर में भारतीय समुदाय को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने इस समय भारत में होने वाले अभूतपूर्व परिवर्तनों और विभिन्न सेक्टरों में भारत के बढ़ते कदमों का जोरदार उल्लेख किया। उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने भारत-ग्रीस के बहुपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने में ग्रीस में भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर किया और भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे भारत की विकास-गाथा का हिस्सा बनें।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘सावन का महीना है एक प्रकार से शिव जी का महीना है और इस पवित्र महीने में देश ने फिर एक नई उपलब्धि हासिल की है। भारत चंद्रमा के डार्क जोन में साऊथ पोल में लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा लहराकर पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया है। जब सफलता इतनी बड़ी हो तो सफलता उसका उत्साह ये भी लगातार बना रहता है। आपके चेहरे भी बता रहे हैं दुनिया में कहीं भी रहें लेकिन आपके दिल में धड़कता है भारत।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ग्रीस और भारत के रिश्ते सदियों से हैं। ये रिश्ते सभ्यता के हैं, संस्कृति के हैं। ग्रीक इतिहासकारों ने भारतीय सभ्यता का बहुत गहन वर्णन किया है। ग्रीस और मौर्य सामराज्य के बीच मित्रता पूर्वक रिश्ते रहे हैं। सम्राट अशोक के भी ग्रीस से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। जब दुनिया के बहुत बड़े हिस्से में डेमोक्रेसी के बारे में चर्चा तक नहीं होती थी। तब हमारे यहां लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं थीं। एस्ट्रोनॉमी हो, मेथेमेटिक्स हो, आर्टस हो, व्यापार हो, हम दोनों सभ्यताओं ने एक दूसरे से बहुत कुछ सीखा है और एक दुसरे को बहुत कुछ सिखाया भी है।’

उन्होंने कहा, ‘हर सभ्यता और हर संस्कृति की कुछ न कुछ एक विशेष पहचान होती है। भारतीय सभ्यता की पहचान विश्व को जोड़ने की रही है। इस भावना को हमारे गुरूओं ने सबसे ज्यादा सश्क्त किया है। सबका भला हो, सबका हित हो यही कामना तब भी थी और आज भी भारत इन्ही संस्कारों को आगे बढ़ा रहा है। आपने देखा है कि कोरोना काल में कैसे भारत की दवाओं ने सप्लाई चैन को चलाए रखा। मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन ने दुनियाभर में करोड़ों-करोड़ों लोगों का जीवन बचाया। कोरोना के इस काल में हमारे गुरूद्वारों में लंगर लगे, मंदिरों में भंडारे लगे, हमारे सिख नौजवानों ने मानवता की मिशाल पेश की। एक राष्ट्र के रूप में, एक समान के रूप में ये जो काम भारत करता है यही हमारे संस्कार हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम भारतीयों की एक और खासियत होती है। कि हम जहां भी रहें मिल-जुलकर के रहते हैं जैसे दूध में, पानी में शक्कर की तरह घुल मिल जाते हैं। आप भी यहां ग्रीस में आकर यहां की अर्थव्यवस्था की और खासकर ग्रामीण् अर्थव्यवस्था की मिठास बढ़ा रहे हैं। आप यहां ग्रीस के विकास के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। वहीं भारत में आपके जो नाते रिश्तेदार हैं। वो भी पूरी ताकत से देश के विकास में जुटे हुए हैं। आपके परिवार के लोगों ने भारत को दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में नंबर वन बना दिया है। आपके परिवार के लोग भारत को धान, गेहूं, गन्ना, फल, सबजियां इन सभी के उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर ले आए हैं। आज भारत उस स्केल पर काम कर रहा है जो 10-15 साल पहले तक अकल्पनीय लगते थे। भारत वो देश है जो दुनिया का नंबर वन स्मार्ट फोन डेटा कंज्यूमर है, भारत वो देश है जो इंटरनेट यूजर्स के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है, भारत वो देश है जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफैक्चरर है, भारत वो देश है जिसमें दुनिया का तीसरे सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, भारत वो देश है जिसमे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मोबाइल मार्केट है, भारत वो देश है जिसमे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सिविल एविएशन मार्केट है।’

उन्होंने कहा, ‘आज आइएमएफ, वर्ल्ड बैंक हो, सभी भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की तारीफ करत नहीं थकते हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में भारत में निवेश करने के लिए होड़ मची हुई है। आज भारत दुनिया में पांचवे नंबर की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है। और हर बड़ा एक्सपर्ट कह रहा है कि अगले कुछ साल में भारत टॉप 3 में होगा। जब अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है, तब देश गरीबी से तेजी से बाहर निकलता है। भारत में सिर्फ पांच साल में ही साड़े तेरह करोड़ नागरिक गरीबी से ऊपर आ गए हैं। भारत की इकॉनमी का साइज बढ़ने के साथ ही हर भारतीय, हर परिवार की आय में भी बढ़ोत्तरी हो रही है, और भारत के लोग ज्यादा कमा रहे हैं तो ज्यादा इनवेस्ट भी कर रहे हैं। दस साल पहले भारतीयों ने म्यूचुअल फंड में करीब आठ लाख करोड़ रुपये इनवेस्ट कर रखा था। आज भारतीयों ने करीब-करीब 40 लाख करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट कर रखा है। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आज हर भारतीय आत्मविश्वास से भरा हुआ है और भारत भी आत्मविश्वास से लबालब है।’

ग्रीस के भारतीय समुदाय से उन्होंने कहा, ‘आज का भारत अपनी साइंस, अपनी टेक्नोलॉजी, अपने इनोवेशन के दम पर दुनिया में छा रहा है। आज भारत जिस स्पीड और स्केल पर काम कर रहा है वो सुनकर भी हर हिन्दुस्तानी का दिल और आपका दिल भी गदगद हो जाएगा। आपको जानकर गर्व होगा कि आज दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज आपके भारत में है। आज दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड़ आपके भारत में है, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम आज भारत में है, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा आज भारत में है, दुनिया का सबसे बड़ा सालर विंड पार्क हमारे भारत में बन रहा है। आज भारत अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना खर्च कर रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया गया।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज का भारत भारत मां की किसी भी संतान का साथ कभी भी नहीं छोड़ता। दुनिया में कहीं पर हो भारत मुश्किल के समय में कभी उसको अकेला नहीं छोड़ता है, उसका साथ नहीं छोड़ सकता। और इसलिए तो मैं कहता हूं कि आप मेरे परिवारजन हैं। आपने देखा है जब यूक्रेन का यूद्ध हुआ तो हम अपने हजारों बच्चों को सुरक्षित निकालकर के ले आए। जब अफगानिस्तान में हिंसा शुरू हुई तो भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। इतना ही नहीं हम अफगानिस्तान से गुरूग्रंथ साहब के स्वरूप भी पूरी अदब के साथ भारत ले आए। दुनियाभर में फैले भारत के मिशंस अब आपके लिए सरकारी दफ्तर नहीं बल्कि अपने घर की तरह हो रहे हैं। यहां ग्रीस में भी भारतीय मिशन आपकी सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है। जैसे-जैसे भारत और ग्रीस के रिश्त गहरे हो रहे हैं। वैसे-वैसे ग्रीस आना जाना और सरल होगा। व्यापार,कारोबार करना और अधिक सहज होगा। हम सभी को दोनों देश के बीच के रिश्तों को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास करने हैं।’

Leave a Reply