इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-
07 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देशवासियों को शुभकामानएं दी।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मेरा आग्रह है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करें।
लाघवं कर्मसामर्थ्यं दीप्तोऽग्निर्मेदसः क्षयः।
विभक्तघनगात्रत्वं व्यायामादुपजायते॥ pic.twitter.com/EEH6gNbodz
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2026
07 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केन्द्रित करती रहेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है।
On World Health Day, let us reaffirm our commitment to building a healthier world. Our Government will keep focusing on healthcare and invest in different aspects of people’s well-being. Good health is the foundation of every thriving society! pic.twitter.com/2XEpVmPza9
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2025
07 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने जबलपुर में एक मेगा रोड शो किया।
आज जबलपुर में रोड शो बेहद शानदार रहा! यहां के मेरे परिवारजनों का जोश और जुनून ये बता रहा है कि हमें तीसरे कार्यकाल का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के साथ-साथ हमने यहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इससे जबलपुर के विकास को नए पंख लगे हैं। pic.twitter.com/fwdWfYoaUZ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2024
प्रधानमंत्री ने बिहार के नवादा और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित किया।
Come to Jalpaiguri to see the direction of the political wind in West Bengal…people want BJP! pic.twitter.com/poMJ6Alook
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2024
बिहार के नवादा में उमड़ा ये जनसागर जनसेवा के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड पर अटूट भरोसे का प्रत्यक्ष प्रमाण है। देशभर के मेरे परिवारजन तीसरी बार एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं।https://t.co/InAriGobWd
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2024
नवादा की रैली में उमड़ा विशाल जनसमुदाय बता रहा है कि पूरे बिहार में भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने के लिए मेरे परिवारजनों ने कमर कस ली है। pic.twitter.com/9uvbLyGcQz
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2024
07 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत के बारे में वीडियो साझा करते हुए एक ट्वीट में कहा कि “आयुष्मान भारत ने हमारे गरीब भाई-बहनों के इलाज के खर्च की चिंता दूर की है। यह योजना जिस तरह से उनके लिए रक्षा कवच बनी है, वो किसी वरदान से कम नहीं है।”
आयुष्मान भारत ने हमारे गरीब भाई-बहनों के इलाज के खर्च की चिंता दूर की है। यह योजना जिस तरह से उनके लिए रक्षा कवच बनी है, वो किसी वरदान से कम नहीं है। pic.twitter.com/Tzlgv5bV3G
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2023
उज्ज्वला योजना के प्रभाव की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ‘उज्ज्वला ने जिस प्रकार हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाकर खुशियों से रोशन किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है।’
‘उज्ज्वला’ ने जिस प्रकार हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाकर खुशियों से रोशन किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। pic.twitter.com/bQG5DDQInZ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2023
07 अप्रैल 2022
लोकसभा सत्र अनिश्चिकालीन के लिए स्थगित होने पर कई सांसदों से लोकसभा अध्यक्ष कक्ष में मुलाकात और बातचीत, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।



07 अप्रैल 2021
नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों और अभिभावकों को संबोधन, जलवायु पर अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी से मुलाकात।


07 अप्रैल 2020
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ टेलीफोन पर बातचीत, स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लॉफवेन से टेलीफोन पर बातचीत।


07 अप्रैल 2019
पश्चिम बंगाल (कूच बिहार), त्रिपुरा (उदयपुर) और मणिपुर (इंफाल) में आयोजित जनसभाओं में संबोधन।




07 अप्रैल 2018
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ हैदराबाद में मुलाकात,संयुक्त प्रेस वार्ता, रिमोट से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन।




07 अप्रैल 2017
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के स्वागत के लिए प्रोटोकॉल के विपरीत हवाई अड्डे पर स्वागत किया,स्वीडन के स्टॉकहोम में हमले की निंदा की।



07 अप्रैल 2016
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित पार्टी की विशाल रैली में लोगों को संबोधित किया।
07 अप्रैल 2015
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मुलाकात,आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन प्रिंस करीम आगा खान से मुलाकात।












