Home समाचार भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का ‘मोदी मंत्र’

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का ‘मोदी मंत्र’

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में तरक्की करते हुए भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को न्यूयार्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को जल्द हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है। हम सरकार में आए तो देश की इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के आसपास थी। बीते 5 वर्षों में हमने इसमें एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ दिए। इस बड़े टारगेट को हासिल करने के लिए हमारे पास क्षमता है,साहस है और परिस्थितियां भी हमारे साथ हैं।

पीएम मोदी ने कारोबारियों के समक्ष रखा भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का खाका:

निवेशकों का बढ़ा भरोसा

ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में कारोबारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में देश में बहुत बदलाव आया है। उसका उदाहरण है कि 286 बिलियन एफडीआई 5 साल में हुआ है। पिछले 20 साल में हुए विदेशी निवेश का यह 50% है। अमेरिका ने जितना बीते दशकों में निवेश भारत में किया, उसका 50% पिछले 5 साल में हुआ है। एक और दिलचस्प बात यह है कि 90% विदेशी निवेश ऑटोमैटिक रूट से हुआ है। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और वह भारत में आ रहा है।

आपकी तकनीक और हमारा टैलेंट दुनिया को बदल सकता है

पीएम मोदी ने कहा कि ब्लूमबर्ग की अपनी रिपोर्ट भी भारत में आ रहे बदलाव की गवाह है। एक सर्वे में भारत को निवेश के लिहाज से पहला नंबर दिया गया है। पॉलिटिकल, करंसी, हाईक्वालिटी प्रोडक्ट, स्ट्रैटजिक लोकेशन, ट्रांस्पेरेंसी जैसे 7 इंडीकेटर में भारत नंबर वन पर रहा है। आपकी आशाएं और हमारे सपने पूरी तरह मिलते हैं। आपकी तकनीक और हमारा टैलेंट दुनिया को बदल सकता है।

कारोबारियों को दिया भारत आने का न्यौता

ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के निवेशकों को भारत में निवेश का न्यौता दिया। भारत के निवेश के माहौल के सकारात्मक पहलुओं को गिनाते हुए मोदी ने निवेशकों से कहा कि आपकी उम्मीदें और हमारे सपने पूरी तरह मिलते हैं। आपकी तकनीक और हमारा कौशल दुनिया को बदल सकता है।

450 गीगावाट का लक्ष्य अब अपने लिए तय किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम समय से आगे चल रहे हैं, हमने 120 गीगावाट रिन्युएबल एनर्जी का काम पूरा कर लिया है। मैंने 450 गीगावाट का लक्ष्य अब अपने लिए तय किया है। इसे करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। हमारी कोशिश है कि इसके लिए जो आवश्यक संभावनाएं हैं,उसे बल दिया जाए। एक चुनौती न्यूक्लियर एनर्जी है। हमें फ्यूल की जो सुविधा रहनी चाहिए, वह नहीं रहती है।

स्टार्टअप के लिए भारत आएं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मिडिल क्लास एक बहुत बड़ा वर्ग है, जो आशाओं से भरा है। उनका नजरिया वैश्विक है।अगर आप स्टार्टअप में निवेश करना चाहते हैं तो भारत में आएं। हमारी आधारभूत संरचना बढ़ रही है। मेट्रो, सड़क, रेल, एयरपोर्ट में भारी संभावनाएं हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो भारत आएं।

 

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 100 लाख करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने रक्षा क्षेत्र को खोला है, ऐसा पहले कभी नहीं किया है। अगर आप भारत में और भारत के लिए बनाना चाहते हैं तो यहां पर आएं। भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जितना हमारी सरकार निवेश कर रही है, उतना पहले कभी नहीं किया। हम आने वाले वर्षों में 100 लाख करोड़ रुपए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने जा रहे हैं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे भारत की खरीदने की क्षमता बढ़ रही है, वैसे ही डिमांड भी बढ़ रही है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। आज जो बात भारत को विशेष बनाती है, वह निर्णय लेने की क्षमता है। बीते 5 साल में पूरे भारत के लिए एकीकृत और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाने पर ध्यान दिया गया। टैक्स का जाल था पहले और अब जीएसटी के रूप में केवल एक टैक्स की व्यवस्था कर दी गई है।

370 मिलियन लोगों को बैकिंग से पहली बार जोड़ा गया

पीएम मोदी ने कहा कि आईटीआर और ट्रेडिंग को आसान बनाने के लिए भी हमने काम किया। इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड बनाया। बहुत कम समय में 370 मिलियन लोगों को बैकिंग से पहली बार जोड़ा गया। भारत के करीब-करीब हर नागरिक के पास यूनिक आईडी और मोबाइल फोन व बैंक अकाउंट है। इससे टारगेटेड डिलिवरी में तेजी आई, लीकेज बंद हुआ और ट्रांसपेरेंसी बढ़ी है।

देश में पॉलिटिकल स्टेबिलिटी कई दशकों के बाद आई

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की ग्रोथ के चार अहम फैक्टर हैं, जो एक साथ दुनिया में मिलने वाली शायद अपने आप में रेयरेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड और डिसाइसिवनेस। पहले फैक्टर की बात करूं तो ऐसी पॉलिटिकल स्टेबिलिटी कई दशकों के बाद आई है। इन हालात में निवेश की सुरक्षा और उसके विकास का भरोसा अपने आप मिलता है।

 

ग्राउंड लेवल पर जाकर व्यवस्थाओं में सुधार किया गया

मोदी ने कहा कि हमने ग्राउंड लेवल पर जाकर व्यवस्थाओं में सुधार किया है, नियमों को आसान बनाया है। पहले बिजली कनेक्शन लेने के लिए उद्योगों को कई साल लग जाते थे, अब कुछ दिनों के भीतर कनेक्शन मिलने लगा है। कंपनी रजिस्ट्रेशन के लिए कई हफ्ते लगते थे और अब कुछ ही हफ्तों में ये काम होता है।

सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए अभियान चलाया

पीएम मोदी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की दिशा में  भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया है और इसके लिए अभियान चलाया है। 2 अक्टूबर को गांधी की जयंती के मौके पर बहुत बड़ा अभियान चलाया जाएगा। क्लाइमेट चेंज के साथ एक और विषय है पानी। हमने जल-जीवन मिशन शुरू किया है। हम ये चाहते हैं कि आवश्यकता के अनुसार हमारी नदियों को पुनर्जीवित करें, इस पर बल दे रहे हैं।

पृथ्वी हमारी माता है, शोषण करने का अधिकार नहीं

क्लाइमेट चेंज पर मोदी ने कहा कि हम इस विषय पर प्रतिबद्ध है। भारत की लाइफ स्टाइल, दुनिया के लिए बहुत बड़ा संदेश है। पृथ्वी हमारी माता है। हमें उसका शोषण करने का अधिकार नहीं है। भारत मूलत: उस चिंतन से जुड़ा है, यहां नीड का स्थान है पर ग्रीड का स्थान नहीं है। हमें मानवीय व्यवहार को प्रकृति के साथ जोड़कर चलने की आदत बनानी पड़ेगी।

 

Leave a Reply