Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान 2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने...

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान 2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर दी इसरो को बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के प्रवेश करने पर इसरो को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चंद्रमा की मील का पत्थर माने जाने वाली यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मंगलवार को चंद्रयान 2 को चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। चन्‍द्रयान-2 निर्धारित कक्षा में सुबह 9 बजकर दो मिनट पर पहुंचा। इसरो के अध्‍यक्ष डॉ के. सिवन ने चन्‍द्रयान-2 के चन्‍द्रमा की कक्षा में पहुंच जाने के बाद बेंगलुरु में बताया चन्‍द्रमा की कक्षा में पहुंचकर चन्‍द्रयान-2 ने एक प्रमुख उपलब्धि अर्जित कर ली है।

डॉ. सिवन ने बताया कि इसरो का लक्ष्‍य है कि चन्‍द्रयान-2 को 7 सितंबर को रात 1 बजकर 55 मिनट पर चन्‍द्रमा पर उतार दिया जाए। चन्‍द्रयान-2 की सहज लैंडिंग चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट होगी। उन्‍होंने कहा कि 2 सितम्‍बर को अगली प्रमुख गति‍विधि उस समय होगी, जब ओर्बिटर से लैंडर अलग होगा। इसरो अध्‍यक्ष ने कहा कि इसरो इस लैंडिंग मिशन के प्रति पूर्ण रूप से आश्‍वस्‍त है। इसरो ने सहज लैंडिंग के लिए पर्याप्‍त अभ्‍यास किए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2008 में चन्‍द्रयान-1 के बाद इसरो का यह दूसरा चन्‍द्र मिशन है। चन्‍द्रयान-2 को इस साल 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया था। यह अपने साथ एक आर्बिटर, ‘विक्रम’ लैंडर और ‘प्रज्ञान’ रोवर साथ ले गया है।

Leave a Reply Cancel reply