Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी संविधान दिवस पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी संविधान दिवस पर शुभकामनाएं

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि, ‘संविधान दिवस पर हम अपने संविधान सभा में सेवा करने वाले महान लोगों के उल्लेखनीय योगदान को गर्व के साथ याद करते हैं। हमें अपने संविधान पर गर्व है और इसमें शामिल मूल्यों को बनाए रखने के लिए हम अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं।’

आज ही के दिन, 26 नवंबर, 1949 को भारत गणराज्य का संविधान तैयार हुआ था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था। संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को संविधान को अपनाने के लिए मनाया जाता है, लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार 2015 में इसे सरकारी तौर पर मनाने का फैसला किया।

Leave a Reply Cancel reply