हिंदी के प्रख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। वो 93 वर्ष के थे। साहित्यकार नामवर सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है और ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
हिन्दी साहित्य के शिखर पुरुष नामवर सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आलोचना के माध्यम से हिन्दी साहित्य को एक नई दिशा दी। ‘दूसरी परंपरा की खोज’ करने वाले नामवर जी का जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को संबल प्रदान करे।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2019
                
		








