Home समाचार पीएम मोदी फिर बने संकटमोचक, मोदी सरकार की कूटनीति से कतर से...

पीएम मोदी फिर बने संकटमोचक, मोदी सरकार की कूटनीति से कतर से पूर्व नौसैनिक सकुशल स्वदेश लौटे

SHARE

कतर की अदालत ने 12 फरवरी को भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया। इसमें से सात नौसैनिक भारत लौट आए हैं। आठों पूर्व नौसैनिकों पर जासूसी करने के आरोप लगाए गए थे और वे कतर की जेल में कैद थे। इन्हें कतर की अदालत ने मौत की सजा भी सुना दी थी, जिसके बाद इनकी रिहाई मुश्किल हो गई थी। 26 अक्टूबर 2023 को कतर की अदालत ने जब इन पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई तब समूचा देश मोदी सरकार के साथ खड़ा था और प्रार्थना कर रहा था कि इनकी जल्द रिहाई हो। लेकिन नफरत की राजनीति करने वाली कांग्रेस और लेफ्ट लिबरल इकोसिस्टम को मुद्दा मिल गया। जब मौत की सजा सुनाई गई थी तब इसे सरकार की कूटनीतिक विफलता करार दिया गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूटनीतिक प्रयासों से आज (12 फरवरी 2024) जब इनकी रिहाई हुई है तब उनके मुंह एक जोरदार तमाचा पड़ा है। चाहे पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लाना हो, यूक्रेन, लीबिया, सूडान, इजराइल, अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाना हो या फिर उत्तराखंड सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित सकुशल लाना हो, आज नए भारत की ताकत पूरा विश्व देख रहा है।

पीएम मोदी कतर के अमीर से दुबई में मिले
कतर से पूर्व नौसैनिकों को रिहाई उन लोगों के मुंह पर भी तमाचा है जो लोग कहते थे कि मोदी को विदेश नीति की समझ नहीं है। आज उसी विदेश नीति और कूटनीति का जलवा है कि जिन 8 भारतीयों को कतर में मौत की सजा सुनाई गई थी वो सारे भारत वापस आ गए हैं। ये है नए भारत की ताकत है। आज दुनिया देख रही है भारत की कूटनीतिक सफलता। मोदी सरकार की कूटनीतिक चाल को इसी बात से समझा जा सकता है कि कतर में आठ पूर्व नौसैनिकों को 26 अक्टूबर 2023 को मौत की सजा सुनाई गई। 1 दिसंबर को पीएम मोदी कतर के अमीर अमीर शेख तमीम बिन हम्द अल-थानी से दुबई में मिले। 28 दिसंबर को कतर की अदालत ने मौत की सजा पलट दी। और 12 फरवरी को पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया।

भारत की कूटनीतिक चतुराई से रुकी मौत की सजा
कतर की अदालत की तरफ से जब पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा का ऐलान किया गया था, तो भारत ने अपने कूटनीतिक चतुराई पेश करते हुए, इसके खिलाफ अपील की थी। इसका फायदा भी देखने को मिला था, क्योंकि 28 दिसंबर, 2023 को भारत की अपील को ध्यान में रखते हुए आठों नागरिकों को सुनाई गई मौत की सजा पर रोक लगा दी गई थी।

भारत-कतर के बीच LNG समझौता
पूर्व नौसैनिकों की रिहाई उस समय हुई है, जब पिछले सप्ताह ही दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत भारत कतर से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) खरीदेगा। ये डील अगले 20 सालों के लिए हुई है और इसकी लागत 78 अरब डॉलर है। भारत की पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) कंपनी ने कतर की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी के साथ ये करार किया है। इस समझौते के तहत कतर हर साल भारत को 7.5 मिलियन टन गैस निर्यात करेगा। इस गैस से भारत में बिजली, उर्वरक और सीएनजी बनाई जाएगी।

अक्टूबर, 2022 से जेल में बंद थे पूर्व नौसैनिक
कतर की जेल में कैद रहने वाले आठों भारतीय पहले नौसैना में काम करते थे। इनके ऊपर कथित तौर पर कतर के सबमरीन प्रोग्राम की जासूसी करने का आरोप था, जिसके बाद आठों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये लोग अक्टूबर, 2022 से कतर की जेल में बंद थे। कतर की अदालत ने आठों भारतीयों को जासूसी का दोषी भी पाया, जिसके बाद इन्हें मौत की सजा सुनाई गई। हालांकि, अदालत के फैसले में इन्हें किस चीज का दोषी पाया गया, उसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

अब आइए देखते हैं रिहा होने वाले पूर्व नौसैनिकों ने क्या कहा

पीएम मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ये संभव हुआ
बहुत खुशी हो रही है कि सुरक्षित वापस इंडिया पहुंच गए। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करना चाहेंगे कि उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ये संभव हुआ और कतर की सरकार हो कि उन्होंने ये होने दिया।

आज हम आपके सामने खड़े नहीं होते
पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए यहां खड़ा होना संभव नहीं होता। आज हम आपके सामने खड़े नहीं होते अगर हायर लेवल पर हस्तक्षेप नहीं होता। विशेष रूप से भारत सरकार के अथक प्रयास से कि वे लगातार लगे रहे।

हम पीएम के बेहद आभारी हैं
हमने भारत वापस आने के लिए लगभग 18 महीने तक इंतजार किया। हम पीएम के बेहद आभारी हैं। यह उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और कतर के साथ उनके समीकरण के बिना संभव नहीं होता। हम भारत सरकार द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए तहे दिल से आभारी हैं और उन प्रयासों के बिना यह दिन संभव नहीं होता।”

जब पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई थी तब कांग्रेस और लेफ्ट लिबरल इकोस्टिम देश के साथ खड़ा नहीं थे। वे हायतौबा मचा रहे थे और इसे मुद्दा बनाने में जुटे थे। इस पर एक नजर-

सुप्रिया श्रीनेत (कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख)- कतर में 8 पूर्व नौसेना के अधिकारियों को मौत की सज़ा सुनाई गई है, इनमें से कोई प्रेसिडेंट मेडल विजेता तो कोई ऑपरेशनल कमांडर हैं। सारा देश दुखी और परेशान है, सरकार कहती है वो स्तब्ध है। पर वो स्तब्ध क्यों है? अगस्त 2022 से ये अधिकारी कतर जेल में हैं, इनपर मुक़दमा चल रहा था। इस दौरान हमने कतर के साथ अपनी कूटनीति की 50वीं वर्षगाँठ मनाई, PM मोदी ने कतर को FIFA वर्ल्ड कप की बधाई दी, कतर के शासक का G20 में स्वागत सम्मान किया – लेकिन सरकार ने इस दौरान अपने अधिकारियों की सुरक्षित वापसी के लिये कुछ क्यों नहीं किया?

रवीश कुमार- सवाल है कतर में बंद आठ भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा से बचाया जा सकेगा या नहीं। अब यही दौर है नौटंकी का। जहां विदेश नीति नौटंकी के जरिये ही बेहतर तरीके से समझ आती है। एस जयशंकर कहते हैं कि कतर के मामले में नौसैनिक मजबूत समर्थन के हकदार हैं। मगर वो मजबूत समर्थन कहां है। अगर है तो उसका रिजल्ट क्या है।

साक्षी जोशी- ये हेडलाइन पढ़ी है आपने। कतर ने हमारे आठ पूर्व नौसैनिकों को मृत्युदंड दे दिया। 30 अगस्त 2022 को इन्हें पकड़ा सॉलिटरी कनफाइनमेंट में डाला। और एक महीने बाद भारत सरकार को सूचना दी। और आज इस हेडलाइन में भारत सरकार की प्रतिक्रिया पढ़िए। इंडिया सेज इट इज डीपली शाक्ड। शाक्ड, हैरान हैं आप। किस बात पे हैरान हैं आप। इसलिए कि आपने कुछ नहीं किया। इसलिए कि आपके लिए नौसैनिकों की जान बचाने से ज्यादा जी 20 में देश विदेश में अपना डंका बजवाना जरूरी था। इसलिए कि कतर हो चीन या कनाडा सब आपको आंख दिखा जाते हैं। या इसलिए सेना के नाम पर वोट बटोर कर भी यहां लावारिस मरने के लिए छोड़ दिया।

प्रज्ञा मिश्रा- जिन आठ नेवी के पूर्व जवानों को कतर में फांसी की सजा सुनाई है उनमें से तीन रिटायर्ड कैप्टन हैं, चार कमांडर हैं और एक नाविक है यानि ये भारत के विशेष लोग हैं, सम्मानित लोग हैं, देश की सेवा करने वाले लोग हैं। जिनको सितंबर 2022 से सरकार ने कतर में सड़ने के लिए छोड़ दिया।

नए भारत का दमखम दुनिया देख रही, लेफ्ट लिबरल को नहीं दिखता
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जब देश पर कोई संकट आता है तो कांग्रेस और लेफ्ट लिबरल इकोसिस्टम देश के साथ खड़ा नहीं होता। सरकार का समर्थन करने की जगह वे उसे कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। वे अपने हितों के लिए देश का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ जिसका दमखम पूरी दुनिया देख रही है। देश हो या विदेश देशवासियों की मदद के लिए मोदी सरकार हमेशा खड़ी रहती है। लेकिन एजेंडाधारी पत्रकारों और कांग्रेस को यह सब दिखाई नहीं देता।

सूडान संकट, रूस- यूक्रेन युद्ध, कोरोना महामारी समेत ऐसे कितने ही मौके आए, जबकि पीएम मोदी विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए संकटमोचक के रूप में सामने आए…

ऑपरेशन अजय: जुबां पर मोदी और भारत माता की जय के नारे
इजरायल में फंसे 18 हजार भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने 12 अक्टूबर 2023 को ‘ऑपरेशन अजय’की शुरुआत की। इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट से 212 भारतीयों को लेकर पहला चार्टर विमान भारत पहुंचा। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमारी प्राथमिकता उन्हीं भारतीयों को सकुशल वापस लाने की है, जो लौटना चाहते हैं। जैसे-जैसे लौटने के आग्रह मिलते रहेंगे, उसी हिसाब से उड़ानें तय की जाएंगी। भारतीयों का पहला जत्था जब विमान में सवार हुआ, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विमान में सवार भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। साथ ही इस ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

सुरक्षित वापसी के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारत लौटने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भारत लौटे एक नागरिक ने कहा कि इजरायल में युद्ध शुरू होने के बाद हमें भारत से हमारे परिवार और दोस्तों के फोन आने लगे थे। सभी हमारे लिए चिंतित थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए इस ऑपरेशन के तहत इजरायल से सुरक्षित लाए जाने के लिए भारत सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। वहीं दिल्ली लौटीं भारतीय छात्रा द्युति बनर्जी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। द्युति ने कहा कि हमें एक सूचना मिली और 24 घंटे के भीतर सब कुछ व्यवस्थित हो गया।

भारत सरकार की सक्रियता की तारीफ
इजरायल पर हमास के हमले के बाद पहले दिन से ही भारतीयों को सुरक्षित निकालने की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। अडवाइजरी जारी करने के साथ ही भारतीय दूतावास को सक्रिय कर दिया गया था। इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। दूतावास ने भारतीयों से संपर्क स्थापित किया और हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिया। इज़रायल से भारत लौटी एक महिला ने कहा कि जब हमास ने हमला शुरू किया तो दूतावास सक्रिय हो गया, उसके दूसरे दिन से ही हम भारत सरकार के संपर्क में थे। वे व्हाट्सएप समूहों पर सक्रिय थे और हमारे साथ संपर्क में थे। वे हमारे साथ सहयोग कर रहे थे, सारी जानकारी मुहैया करा रहे थे।

इजरायल से लौटे युवक ने किया भारत सरकार का धन्यवाद
ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारत लाए गए मनोज कुमार ने कहा, मैं वहां पर बतौर पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में कार्यरत था, मेरी पत्नी और 4 वर्ष की बेटी भी मेरे साथ हैं। तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने काफी सहयोग किया. इसके साथ ही सुरक्षित रूप से भारत आने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं। इजरायल की सरकार भी दिन-रात काम कर रही है।

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
ऑपरेशन अजय शुरू करने के ठीक एक महीने बाद 12 नवंबर 2023 को उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। 17 दिन की मशक्कत के बाद इन कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके लिए मोदी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ से लेकर टनल के अन्य विशेषज्ञों को इस काम लगाया। इसके साथ ही अत्याधुनिक औजार और उपकरण भी मंगाए जिससे जल्द-जल्द उन्हें कुशलतापूर्वक बाहर निकाला जा सके। 17वें दिन इसमें सफलता मिली। पहले दो मजदूरों को सुरंग से निकाला गया। इसके बाद बारी-बारी से सभी को सुरंग से निकाला गया। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम सुरंग के अंदर पहुंची और मजदूरों को बाहर निकालकर लाई। सुरंग से बाहर आते ही एंबुलेंस के जरिए सभी श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई।

पीएम मोदी ने कहा- कितना खुश हूं ये शब्दों में बयां नहीं कर सकता’
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। 17 दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NDRF औप SDRF की टीमों ने मजदूरों को बाहर निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टनल से बाहर आए 41 मजदूरों से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के बाहर आने पर मैं कितना खुश हूं ये शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपने इतने दिन बड़ी हिम्मत दिखाई है और एक दूसरे का हौसला बढ़ाया। पीएम ने कहा कि टनल के अंदर पाइप से चीजें भेजी गईं, रोशनी, ऑक्सीजन से लेकर खानेपीने की चीजें। पीएम से बात करते हुए एक मजदूर ने कहा कि टनल के अंदर वे सभी एक दूसरे के साथ हिम्मत के साथ रहे। उन्होंने बताया कि टनल के अंदर ढाई किलोमीटर का एरिया है। सभी मजदूर सुबह टनल के अंदर ही वॉक करते थे। उन्होंने वहां योगा भी किया। मजदूरों ने उत्तराखंड सरकार और बचावकर्मियों को धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने की रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले जवानों की सराहना
पीएम मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

अभिनंदन की रिहाई भी मोदी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक जीत
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान 1 मार्च 2020 को भारी सुरक्षा वाली वाघा-अटारी सीमा चौकी (पीटीआई) के माध्यम से घर लौट आए। अभिनंदन की रिहाई भी मोदी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक जीत थी। जब अभिनंदन पाकिस्तान में थे वो तीन भारत बेचैन था और पाकिस्तान सहमा हुआ था। पाकिस्तान किस कदर सहमा हुआ था इसका खुलासा पाकिस्तान के एक सांसद ने पाकिस्तानी संसद में किया। उसने कहा कि इमरान खान ने भारत के हमले के खौफ में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा किया था। पीएमएल-एन के सांसद अयाज सादिक ने नेशनल असेंबली में कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अगर हम विंग कमांडर अभिनंदन को नहीं छोड़ते हैं तो भारत रात 9 बजे तक हम पर हमला कर देगा।

 ऑपरेशन कावेरी : सूडान से लौटे भारतीयों ने कहा, ‘मोदी है तो भरोसा है’
भारत के 130 करोड़ लोगों के भरोसे का नाम नरेन्द्र मोदी हैं। जब-जब विदेशों में भारतीयों पर संकट आया प्रधानमंत्री मोदी ने देवदूत बनकर उनकी मदद की। इससे विदेशों में रहने वाले भारतीयों का भरोसा और मजबूत होता गया। इसकी झलक गृहयुद्ध से जूझ रहे सूडान में भी देखने को मिला था। जहां फंसे भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी से बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद तुरंत प्रधानमंत्री संकटमोचक बनकर सामने आए और फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की थी। सूडान से सकुशल अपने वतन लौटें लोगों ने जहां ऑपरेशन कावेरी को लेकर मोदी सरकार की जय-जयकार की थी, वहीं महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु होने की कामना कर रही थी। 

दरअसल ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह होते हुए भारत लाया गया था। सूडानी आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच 72 घंटे का सीजफायर बढ़ाने पर सहमति बनने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए थे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के मुताबिक भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए उड़ान भर रहे थे। भारतीयों के 11 जत्थों को सूडान से सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया गया था,जहां भारतीयों के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन जेद्दाह में मौजूद थे। 

सूडान से अपने वतन पहुंचने पर भारतवासियों ने राहत की सांस ली थी और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया था। भारत लौटे निशा मेहता ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया किया था। उन्होंने कहा था कि हम अपने देश में लौटकर बहुत खुश है। एक अन्य व्यक्ति अवतार सिंह ने कहा था कि हिंदुस्तान वापस लौटकर उन्हें बेहद खुशी हो रही हैं। वहीं भारत लौटी एक बुजुर्ग महिला यात्री ने भावुक होते हुए कहा था, “भारत देश महान है। प्रधानमंत्री मोदी हजार साल जिएं।” 

ऑपरेशन गंगा : 2022 में युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाया गया 

रूस – यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के मामले में भारत सबसे आगे दिखाई दिया। मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन गंगा’ काफी सफल रहा। 20000 के करीब भारतीय छात्रों और नागरिकों को वतन वापस लाया गया। यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 28 फरवरी, 2022 की शाम को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें ‘ऑपरेशन गंगा’ को तेज करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया। ‘ऑपरेशन गंगा’को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के काम को पूरी गंभीरता से लिया और तत्काल फैसले लेकर अधिकारियों और मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

ऑपरेशन देवी शक्ति : 2021 में अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया

हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाए गए राहत और बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ऑपरेशन देवी शक्ति रखा था। अफगानिस्तान में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों सहित वहां के हिन्दुओं और सिखों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवदूत बनकर सामने आए थे। एयर फोर्स और एअर इंडिया की फ्लाइट के जरिये काबुल एयरपोर्ट से 23 अगस्त, 2021 तक 700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के प्रयासों की बदौलत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियों को सुरक्षित काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियों के साथ 46 अफगान सिख और हिंदुओं को भी भारतीय वायुसेना के विमान से सुरक्षित भारत रवाना किया गया।

‘वंदे भारत’ मिशन :  मई 2020 में लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाया गया

प्रधामनमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मई 2020 में लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया था। इस दौरान एयर इंडिया के दो विमान यूएई में फंसे 363 भारतीयों को वापस लेकर आए। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सिंगापुर, लंदन, ढाका, रियाद और सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की फ्लाइट्स बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट पर लेकर आईं। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया के विमानों से 12 देशों में फंसे करीब एक लाख 93 हजार भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया था। 

ऑपरेशन संकट मोचन : 2016 में साउथ सूडान में फंसे 600 भारतीयों को निकाला गया

साउथ सूडान में फंसे अपने 600 नागिरकों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने दो C-17 विमान जुबा भेजा था। भारत सरकार ने इसे ऑपरेशन संकटमोचन का नाम दिया था और इस अभियान का नेतृत्व तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया था। साउथ सूडान के जूबा शहर के कई हिस्सों में पूर्व विद्रोही और सैनिकों के बीच भारी संघर्ष हुआ था। भारतीय वायुसेना का विमान युद्धग्रस्त दक्षिणी सूडान से सैकड़ों लोगों को लेकर वापस देश पहुंचा था। दक्षिण सूडान से लाए गए लोगों में 600 भारतीय नागरिकों के अलावा नेपाली नागरिक भी शामिल थे। उस समय वीके सिंह ने यह भी कहा था कि वे दक्षिण सूडान के विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति से मिलकर बात की तो उन्हें वादा किया गया कि स्थिति खराब होने की हालत में हर संभव मदद की जाएगी।

ऑपरेशन राहत : 2015 के यमन संकट के दौरान 41 देशों के नागरिकों के साथ 4640 भारतीयों को निकाला गया

तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के नेतृत्व में यमन में ‘ऑपरेशन राहत’ चलाया गया था। यमन के ‘वार जोन’ से 4640 भारतीय निकाले गए थे। 10 दिन चले ऑपरेशन में भारतीय सेना के जांबाजों ने 5600 लोगों को बाहर निकाला था, जिनमें 41 देशों के 960 नागरिक भी शामिल थे। सिर्फ सना से ही भारतीय वायुसेना ने 2900 लोगों की एयर लिफ्ट किया था और 18 स्पेशल विमानों से स्वदेश लाया था। 9 अप्रैल को आखिरी दिन 630 लोगों को सना से एयरलिफ्ट किया गया था। भारतीय नेवी ने कुल 1670 लोगों को अदन, अलहुदायदाह और अल-मुकाला से लोगों को निकाला था आखिरी दिन 9 अप्रैल को INS सुमित्रा ने 349 लोगों की नई जिंदगी दी थी। इनमें 46 भारतीय और 303 विदेशी थे। 1 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2015 की सुबह तक भारतीय वायुसेना के विमानों ने तकरीबन 18 उड़ानों के जरिए ऑरपेशन राहत को सफलता के अंजाम तक पहुंचाया था।

ऑपरेशन मैत्री : 2015 में नेपाल भूकंप के दौरान भारतीयों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया

मोदी सरकार ने 2015 में पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप के दौरान ‘ऑपरेशन मैत्री’ चलाया था। दो दिनों तक आए लगातार भूकंप को देखते हुए भारत ने वहां मदद पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की तत्परता से भूकंप आने के मात्र छह घंटे बाद ही नेपाल पहुंचकर भारतीय सेना ने राहत कार्य की मुहिम शुरू कर दी थी। भारतीय वायु सेना के सी-130 जे और सी-17 ग्लोबमास्टर-3 जैसे बड़े विमान ना सिर्फ बड़ी मात्रा में राहत सामग्री और बचाव व राहत दल के लोगों के साथ पहुंचे थे, बल्कि वहां फंसे हिंदुस्तानियों को वापस लाने में भी जुटे थे। इसी तरह नेपाल में मुस्तैद भारतीय दल घायलों को निकालने, अस्पताल पहुंचाने और प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने से लेकर इस आपदा से हुए नुकसान का हवाई सर्वे करने तक नेपाल की लगातार मदद की थी। भारत के मौजूदा विदेश मंत्री और विदेश मंत्रालय के तत्कालीन सचिव एस. जयशंकर ने बताया था कि भूकंप से तबाह नेपाल में राहत कार्य के लिए 13 सैन्य विमान और तीन नागरिक विमान भेजे गए थे। 

Leave a Reply