Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश उस समर्पण और उत्कृष्टता का गवाह है, जिसके साथ वे भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में उनका योगदान भी उल्लेखनीय है। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

अमित शाह आज, 22 अक्टूबर को 56 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को मुंबई में हुआ था।

Leave a Reply