प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के जरिए एक बार फिर देश के छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर 6 फरवरी को हुए इस खास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न सिर्फ परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके बताए, बल्कि सफलता के लिए आत्मविश्वास और निरंतर सीखने का मूलमंत्र भी दिया। इस मुलाकात में पीएम मोदी एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक अभिभावक और दोस्त के रूप में नजर आए। छात्रों के साथ हल्के-फुल्के ठहाके हों, उनके उलझनों भरे सवालों के जवाब या फिर वो प्रेरणा देने वाले पल- इस मुलाकात की हर छोटी-बड़ी झलक को आप इन तस्वीरों में देखिए…










