Home समाचार राहुल गांधी को देश में नफरत दिखता है! पाकिस्तान के रक्षा मंत्री...

राहुल गांधी को देश में नफरत दिखता है! पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का राहुल को करारा जवाब, पाकिस्तानी संसद में कहा- हिंदुस्तान की मस्जिदों में नमाजियों पर हमला नहीं होता…पाकिस्तान में होता है!

SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश में नफरत दिखता है, इसीलिए वह मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कर रहे हैं। लेकिन उनसे पूछा जाना चाहिए देश में कहां नफरत है। उन्हें भी बताना चाहिए कि देश में फलां जगह नफरत है। अच्छा भला देश अमन के रास्ते पर चलते हुए विकास की नई गाथा लिख रहा है लेकिन राहुल देश में नफरत का हो-हल्ला करके इसे पटरी से उतारना चाहते हैं। पाकिस्तान में मस्जिद में नमाजियों पर किए गए हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तानी संसद में जो जवाब दिया वह एक तरह से राहुल के मुंह पर तमाचा है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने कहा- हिंदुस्तान की मस्जिदों में नमाजियों पर हमला नहीं होता…पाकिस्तान में होता है! इससे तो यही लगता है कि राहुल गांधी ही बार-बार नफरत की रट लगाकर देश में नफरत को बढ़ावा देना चाहते हैं।

भारत में नमाज के दौरान नमाजियों पर हमला नहीं हुआ

इस घटना के बाद आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को अपनी गलती का एहसास हो गया है। पेशावर ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुःख जाहिर करते हुए कहा है कि भारत में भी पूजा करते वक्त श्रद्धालु नहीं मारे जाते। आसिफ ने कहा कि जिस तरह हमारे देश (पाकिस्तान) में नमाजियों पर आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं। श्रद्धालुओं पर ऐसे हमले भारत या इजराइल में कभी नहीं होते।

इस्लामिक देश में मस्जिद को मुसलमान से ही खतरा

तहरीक-ए-तालिबान के आत्मघाती हमले में पेशावर की मस्जिद में जमा 100 से ज्यादा नमाजी अल्लाह को प्यारे हो गए। इस पर पत्रकार हामिद मीर ने कहा, ‘मस्जिद पर हमला करने वाले को मुसलमान कैसे कहा जा सकता है? एक इस्लामिक देश में मस्जिद को मुसलमान से ही खतरा है, बजाए काफिर के?’

भारत में मुस्लिम तुष्टिकरण बन रहा नासूर

जो हालात आज पाकिस्तान में नजर आ रहा है उसी तरह की स्थिति हिंदुस्तान में भी हो सकती है। अगर कांग्रेस और अन्य दल भारत में मुस्लिम तुष्टिकरण को इसी तरह हवा देते रहे यह एक दिन नासूर जाएगी। कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारत राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसी पार्टियां वोट की लालच में मुस्लिम तुष्टिकरण का खतरनाक रुख अपनाती रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है जिससे समाज में समरसता फैल रहा है। पीएम मोदी जानते हैं विकास ही वह हथियार है जिससे समाज को एक किया जा सकता है।

राहुल बात मोहब्बत की करते हैं, मिलते हैं नफरत फैलाने वालों से

पाकिस्तान के लोगों से दुख की घड़ी में एक साथ आगे आने की अपील करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। लेकिन राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में किन लोगों से मिल रहे थे यह सबने देखा। देश को तोड़ने वाले, अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले, सनातन धर्म से नफरत करने वाले, देवी-देवताओं को नहीं मानने वाले मुस्लिम तुष्टिकरण में छोटी बच्ची को हिजाब में दिखाया आदि।

नफरत की बात कर राहुल देश को विकास की पटरी उतारने पर तुले

अब इससे तो यही लगता है कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं उनकी मंशा बिलकुल उसके उलट है। राहुल कहते हैं- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। तो इसका उलटा हुआ- मोहब्बत के बाजार में नफरत की दुकान खोलने आया हूं। अच्छा भला देश अमन-चैन से तरक्की के रास्ते पर चल रहा है उसे राहुल गांधी पटरी से उतारने पर तुले हैं। कम से कम पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की ही बात सुन लें।

राहुल गांधी मुस्लिम तुष्टिकरण और चीन का समर्थन करते हैं। वह देश विरोधी लोगों से मिलते हैं। यह क्या कहता है।

देश हो या विदेश राहुल गांधी भारत को हमेशा क्यों दिखाते हैं कमजोर

आपने कभी देखा है कि जब कोई विदेशी नेता भारत आता है तो क्या वह अपने देश की बुराई करता है? कोई विदेशी नेता भारत आकर अपने देश की अंदरूनी बातों पर कभी चर्चा नहीं करता। जबकि राहुल गांधी दुनिया में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश हो या विदेश अपने देश की प्रगति की बात न करके हमेशा भारत को कमज़ोर दिखाने की कोशिश करते हैं। लंदन में राहुल ने यही किया था। यहां तक उन्होंने भारत की तुलना यूक्रेन से कर दी थी। उन्होंने कहा था- ”जो रूस यूक्रेन में कर रहा है ठीक वही पैटर्न चीन भारत में डोकलाम और लद्दाख में दिखा रहा है। चीन ने भारत में डोकलाम और लद्दाख में अपनी सेना तैनात कर रखी है और अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख को भारत का हिस्सा मानने से इंकार करता है।” यहां सवाल उठता है कि चीन ने राहुल गांधी को ऐसा क्या दे दिया है कि वे लंदन जाकर भी भारत की प्रगति की बात करने के बजाए चीन की तारीफों के पुल बांधते हैं।

राहुल गांधी ने कहा था- पूरे भारत में केरोसिन छिड़का जा चुका है, बस एक चिंगारी की जरूरत है

लंदन में ‘आइडिया फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा था- ‘देश में धुव्रीकरण बढ़ता जा रहा है, बेरोजगारी अपने चरम पर है, महंगाई बढ़ती जा रही है। बीजेपी ने देश में हर तरफ़ केरोसीन छिड़क दिया है बस एक चिंगारी से हम सब एक बड़ी समस्या के बीच होंगे।’ यहां समझने की बात है कि पटकथा के मुताबिक राहुल को यह बयान देना था कि- देश में हर तरफ़ केरोसीन छिड़क दिया है बस एक चिंगारी की जरूरत है…लेकिन वे यह बयान दें कैसे तो इसके लिए बीजेपी के नाम का सहारा लिया गया और उसके कंधे पर बंदूक रखकर चला दिया गया। इससे राहुल की नफरत वाली मानसिकता ही उजागर होती है।

भारत को बदनाम करने वाले ब्रिटिश सांसद से क्यों मिले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने लंदन दौरे के दौरान ब्रिटिश सांसद जेरेमी कोरबिन (Jeremy Corbyn) से भी मुलाकात की थी। कोरबिन वही शख्स हैं जो भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह भारत से कश्मीर के अलगाव की पैरवी करते हैं और स्पष्ट रूप से हिंदू विरोधी हैं। आखिर राहुल गांधी जैसे नेता किस हद तक अपने देश के खिलाफ जा सकता है, यह अपने आप में सवाल है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने देश में नफरत फैलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पूरी यात्रा में देश विरोधी, सनातन संस्कृति विरोधी लोगों से ही मिलते रहे। उन पर एक नजर-

पाकिस्तान समर्थक पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत का साथ क्या कहता है?

कांग्रेस ने 3 जनवरी 2022 को पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कर खुद को ही बेनकाब कर लिया। एएस दुलत बहुत ही विवादास्पद रॉ अधिकारी रहे हैं और उनके सहयोगी उन पर पाकिस्तान समर्थक होने और आईएसआई का एजेंट होने का आरोप भी लगाते रहे हैं। वह 90 के दशक में आईबी से कश्मीर में तैनात थे। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर पर्दा डालने का काम किया था। उन्होंने कश्मीर फाइल्स फिल्म की आलोचना की और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था। उन्होंने हमेशा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की प्रशंसा की और आईएसआई प्रमुख असद दुर्रानी के साथ मिलकर एक किताब भी लिखी थी। वह यासीन मलिक के हमदर्द रहे हैं और उनका बचाव भी किया। दुलत का आईएसआई के बहुत से लोगों और पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों के साथ अच्छा संपर्क है। उन्होंने अफजल गुरु को फांसी देने को दुर्भाग्यपूर्ण कहा था। उन्होंने वाजपेयी सरकार पर कंधार विमान हाईजैक मामले में लापरवाही के आरोप लगाए थे जबकि उनके सहयोगी एनके सूद ने आईसी-814 विमान के अपहरण में दुलत की भूमिका पर संदेह जताया था। पाकिस्तानी आतंवादियों के पुलवामा में हमले के बाद भारत की ओर से बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर दुलत ने कहा था कि मोदी तनाव का इस्तेमाल चुनाव के लिए कर रहे हैं।

राहुल गांधी के सामने पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने हिंदू देवी-देवताओं का किया अपमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान 9 सितंबर 2022 को हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए कुख्यात पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हुई एक चर्चा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें देखा जा सकता है कि जीसस के बारे में पूरी चर्चा हो रही है। पादरी राहुल गांधी को समझा रहे हैं कि यीशु ही असल में ईश्वर हैं। पोन्नैया ने हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली निराकार शक्ति को ईश्वर मानने से इनकार करते हुए कहा- भगवान खुद को असली इंसान के रूप में पेश करते हैं… शक्ति के रूप में नहीं… इसलिए हम व्यक्ति के तौर पर भगवान को देख पाते हैं। खुद को जनेऊधारी बताने वाले राहुल गांधी को हिंदू देवताओं के ऐसे अपमान पर वीडियो में चुपचाप बैठे पादरी की बातों को सुनते देखा जा सकता है। पादरी ये दर्शाते रहते हैं कि जीसस ही असली भगवान हैं जबकि हिंदू देवता काल्पनिक हैं। लेकिन राहुल इस पर कुछ नहीं बोलते। इससे सवाल उठे कि क्या यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है।

देशद्रोह के आरोपी और सेना का अपमान करने वाले कन्हैया कुमार

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कन्हैया कुमार पर देश विरोधी बयान के आरोप लगते रहे हैं। 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए कन्हैया कुमार चुने गए थे। 9 फरवरी 2016 को जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। कन्हैया कुमार की अगवानी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ और ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारे लगाने के आरोप लगे थे। कन्हैया कुमार ने भारतीय सेना के खिलाफ 8 मार्च 2016 को दिल्ली में विवादित बयान दिया था। कन्हैया ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा था कि कश्मीर में सेना महिलाओं से बलात्कार करती है। सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं का बलात्कार करते हैं। कन्हैया ने कहा कि कश्मीर में सेना महिलाओं पर अत्याचार करती है। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षाबलों का सम्मान करते है। लेकिन जब उन्होंने कश्मीर का जिक्र किया तो सेना पर आरोप लगाते हुए कह दिया कि वहां सेना बलात्कार करती है।

भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। बीजेपी के नेशनल इंफर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित मालवीय के ट्वीट को रीट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं। सिंधिया ने ट्वीट किया कि ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा, जिसमें राष्ट्र विरोधी भारत तोड़ो मानसिकता।

राहुल की यात्रा में दिखा गौ हत्यारा रिजिल मकुट्टी

राहुल गांधी की पदयात्रा में गाय को मारने वाले रिजिल मकुट्टी भी साथ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां रिजिल मकुट्टी सरेआम दिनदहाड़े गौ हत्या करते देखा गया वहीं दूसरी ओर वह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में दिखाई दे रहा है। इसी शख्स को 2017 में बीफ बैन के विरोध में सरेआम एक बछड़े को मारने के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

भारत जोड़ो यात्रा में मुस्लिम तुष्टिकरण, हिजाब का समर्थन

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी धार्मिक कट्टरपंथियों का समर्थन कर बच्चियों के हिजाब पहनने का समर्थन करते नजर आए। हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिजाब वाली बच्ची के साथ घूमना बता रहा था कि राहुल गांधी इस मामले में चिंगारी को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को कभी छोड़ना नहीं चाहते। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई जिसमें वह एक हिजाब पहने छोटी बच्ची का हाथ पकड़ कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में हिजाब को सुनवाई हो रही तो दूसरी तरफ राहुल गांधी हिजाब का प्रसार-प्रचार करते नजर आए।

हिंदुत्व उग्र और कुरूप कहकर बदनाम किया गया

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंदुत्व के खिलाफ बयान दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में यात्रा में अंशुल त्रिवेदी ने हिन्दुत्व को कुरूप की संज्ञा दी। अंशुल ने बुरहानपुर में हुई प्रेस कांफ्रेस में कहा कि मेरा छात्र आंदोलन में पहले से योगदान रहा है। निर्भया आंदोलन के समय हम सड़कों पर थे। निर्भया के संघर्ष से बिलकिस बानो के जजमेंट तक सत्ता का कुरूप चरित्र सबके सामने है। जब सत्ता कुरूप हो जाती है, बहरी हो जाती है तब नागरिकों को सड़क पर उतरना पड़ता है। वही उसका धर्म होता है। यही धर्म निभाने के लिए हमलोग सामने हैं। उग्र और कुरूप के हिंदुत्व के सामने राहुल गांधी बंधुत्व की राजनीति खड़ी कर रहे हैं। उस बंधुत्व की राजनीति का सोल्जर बनकर मैं भारत यात्री बना हूं।

लेफ्ट लिबरल अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा में

लेफ्ट लिबरल अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पिता उदय भास्कर की सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के समय भारतीय रॉ एजेंटों की लिस्ट पाकिस्तान को दी गई और फिर पाकिस्तान ने चुन-चुन कर उन्हें मार दिया।

Leave a Reply