Home समाचार पंजाब में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या: विजय...

पंजाब में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या: विजय सांपला ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, क्या राहुल गांधी भी जाएंगे

SHARE

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार इस मामले में विफल साबित हो रही है। गुरुवार को राज्य में होशियारपुर जिले के टांडा में एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बिहार में भागलपुर के रहने वाले वाले प्रवासी दलित मजदूर की 6 साल की बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद ऊपर बोरियां डाल कर जिंदा जला दिया। पुलिस के अनुसार लड़की की अधजली लाश टांडा के जलालपुर गांव में एक घर में मिली है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस रेप और हत्या को लेकर इलाके के लोगों में काफी गुस्से का माहौल है। नाराज लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा का रेप को लेकर दोहरा रवैया रहा है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी सरकारें रेप की घटनाओं को लेकर शुरू से दोगला रवैया अपनाती रही है और रेप पर राजनीति करती रही है। रेप की घटना अगर किसी कांग्रेसी राज्य में हो तो राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन अगर बलात्कार की घटना किसी भाजपा शासित राज्य में होती है, तो इनकी नौटंकी शुरू हो जाती है और रेप पर राजनीति करने लगते हैं। अब सवाल उठ रहा है कि हाथरस मामले में हंगामा करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या टांडा जाएंगे?

Leave a Reply