केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। उन्होंने न केवल आगामी चुनावों में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की, बल्कि कई दिग्गज नेताओं पर भी तीखे प्रहार किए। उनके इन बयानों ने पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया है और अंदरूनी कलह को सरेआम सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।
Congress Veteran Mani Shankar Aiyar Predicts Vijayan’s win in Kerala
BREAKING || Mani Shankar Aiyar Speaks to Times Now
No one knows Rajiv Gandhi better than I do—I was his principal aide. I know his greatest dream was to bring democracy and self-governance to the people… pic.twitter.com/iVfHAthD7r
— TIMES NOW (@TimesNow) February 16, 2026
मणिशंकर अय्यर ने केरल चुनाव से पहले अपनी ही पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए दावा किया है कि राज्य में फिर से वाम मोर्चा (LDF) की सरकार बनने जा रही है और पिनराई विजयन ही मुख्यमंत्री की गद्दी संभालेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने वाम मोर्चा के पंचायती राज मॉडल का गुणगान करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
The charismatic words of Shri Mani Shankar Aiyar during the #Vision2031 International Conference resonate well with the contemporary scenario. We stand united in the belief that democracy only flourishes when power resides with the people. We will continue to strengthen our local… pic.twitter.com/El9wNmULMP
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) February 15, 2026
अब सोचिए, जिस वक्त कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) राज्य में 10 साल का सियासी सूखा खत्म करने की कोशिश में जुटी है, उसी वक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता विपक्ष की जीत की भविष्यवाणी कर दें—तो फिर किरकिरी तो बनती है! इन बयानों के बाद कांग्रेस के भीतर ही मणिशंकर के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भड़ास निकालते हुए साफ किया कि अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है और वे जो कुछ भी कह रहे हैं, वह उनकी ‘निजी हैसियत’ में है।
Mr. Mani Shankar Aiyar has had no connection whatsoever with the Congress for the past few years. He speaks and writes purely in his personal capacity. pic.twitter.com/0SIVitRB95
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 15, 2026
हालांकि, जब पार्टी ने उनसे पल्ला झाड़ने की कोशिश की, तो अय्यर साहब ‘फुल फॉर्म’ में आ गए और पलटवार करते हुए अपना ही मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पवन खेड़ा को ‘कठपुतली’ करार देते हुए दावा किया कि वे पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। अय्यर ने यहां तक कह दिया कि यदि कांग्रेस पवन खेड़ा के विकल्प के तौर पर किसी और को प्रवक्ता नहीं बना पाती, तो पार्टी की हालत ऐसी ही बदतर बनी रहेगी।
"Pawan Khera is a puppet, TATTU of Congress"
“If Congress cannot find anyone better than Pawan Khera to be its spokesperson, then it deserves to be where it is”
— Mani Shankar Aiyar (ON CAMERA)No way he said this LIVE😭😂
pic.twitter.com/gUYHCS9BwJ— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) February 16, 2026
अय्यर के तरकश के तीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने शशि थरूर पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे ‘अगले विदेश मंत्री’ बनने के सपनों में खोए हुए हैं और उनमें इस पद के लिए भारी महत्वाकांक्षा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्हें अपनी ‘नौकरी’ बचाने के लाले पड़े हुए हैं।
#BREAKING | Pawan Khera “Puppet”, Shashi Tharoor’s Ambitions: Mani Shankar Aiyar https://t.co/553ACaVdUy
NDTV’s @ParmeshwarBawa speaks to BJP spokesperson @Shehzad_Ind@journalistaswin pic.twitter.com/WDaZ9C5msv— NDTV (@ndtv) February 16, 2026
इतना ही नहीं अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले अय्यर ने राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। राहुल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि मैं राहुलवादी नहीं हूं।
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: मणिशंकर अय्यर ने कहा, “डॉ. अंबेडकर की बायोग्राफी है-ए पार्ट अपार्ट। तो, मैं बस यही कह सकता हूं। राहुल गांधी भूल गए हैं कि मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं।” pic.twitter.com/tL4xu9x9aA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
पूरा मामला तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस को लेकर मीम्स और तंज की बाढ़ आ गई है। इससे कांग्रेस की किरकिरी हो रही है… आप भी देखिए लोग किस तरह से पार्टी पर तंज कस रहे हैं…
पवन खेड़ा काँग्रेस का टट्टू है Puppet है – मणिशंकर अय्यर 😀😀😀😀👇 pic.twitter.com/AEbzl6lDMu
— Shivam Tyagi (Modi Ka Parivar) (@ShivamSanghi12) February 16, 2026
तपस्वी @Pawankhera को उसकी औकात याद दिला दी अय्यर ने
पुराने दिन याद आ गए होंगे टट्टू खेड़ा को 🤣 pic.twitter.com/N2BmzLGp7G
— DEEWAN. (@Spoof_Junkey) February 16, 2026
कांग्रेस का अंदरूनी कलेश बाहर आ चुका है
बहुत बुरे दिन चल रहे 140 वर्ष पुरानी पार्टी के, उन्हीं
के नेता उनकी इज्जत के साथ बेइज़्ज़ती कर रहेपवन खेड़ा कांग्रेस की सिर्फ़ कठपुतली है— मणिशंकर
इतना घोर अपमान,,, में तो ना सहता 🤣🤣 pic.twitter.com/5eb1l7PRrE
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) February 16, 2026
“Pawan Khera is a TATTU, a PUPPET. If CONgress can’t find anyone better to be its spokesperson, then it deserves to be where it is”- Mani Shankar Aiyar.
Itni beizzati toh hum bhi nahi karte Chaprasi @Pawankhera Ki! 😂😂😂 pic.twitter.com/tf6Bh49Qjv
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) February 16, 2026
Senior Congress leader called Pawan Khera a टट्टू (puppet) and a clerk, who knows nothing.
He also said that Congress is not winning in Kerala.
— Rishi Bagree (@rishibagree) February 16, 2026









