Home समाचार लता मंगेशकर ने लोगों से की दुष्प्रचार से दूर रहने की अपील,...

लता मंगेशकर ने लोगों से की दुष्प्रचार से दूर रहने की अपील, कहा- भारत गौरवशाली राष्ट्र है, हम खुद सुलझा सकते हैं अपनी समस्याएं

SHARE

किसान आंदोलन की आड़ मेंं मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोपेगेंडा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और पोर्न स्टार मिया खलीफा जैसे सेलेब्स को शामिल किया गया है। लेकिन इस अभियान के खिलाफ भारत के सेलेब्स ने भी मोर्चा खोल दिया है। अब इस कड़ी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने की अपील की है। 

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘भारत एक गौरवशाली राष्ट्र है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं। एक गर्वित भारतीय के रूप में, मुझे पूर्ण विश्वास है, कि कोई भी समस्या या समस्या जो एक देश के रूप में हमारे सामने है; हम अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। जय हिन्द।”

गृह मंत्री अमित शाह ने विदेश मंत्रालय के बयान के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- “कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता। कोई भी दुष्प्रचार भारत को नई ऊँचाई पर जाने से नहीं रोक सकता। भारत का भविष्य दुष्प्रचार से नहीं प्रगति से तय होगा। भारत प्रगति के लिए एक होकर खड़ा है।”

पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी अंतर्राष्ट्रीय प्रोपेगेंडा के खिलाफ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है, “भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। भारत में जो भी हो रहा है बाहरी ताकतें उसक दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय भारत को जानते हैं और फ़ैसला उन्हें ही लेना है। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।”

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने #IndiaTogether के साथ ट्वीट किया।विराट कोहली ने लिखा, “असहमति के इस दौर में हम सभी एकसाथ रहें। किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यक़ीन है कि सभी पक्षों सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लेंगे ताकि शांति बनी रहे और हम सब साथ मिलकर आगे बढ़ें।”

अभिनेता अजय देवगन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रोपेगेंडा का विरोध करते हुए लिखा, “भारत और भारत की नीतियों के ख़िलाफ़ किसी तरह की ग़लत प्रोपगैंडा में न पड़ें। इस वक्त हमें आपस में न झगड़ कर एक साथ खड़े रहना है।”

अभिनता अक्षय कुमार ने भी प्रोपेगेंडा के खिलाफ लिखा, “किसान हमारे देश का अहम हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं का समाधान खोजने के कोशिशें की जा रही हैं और ये स्पष्ट भी है। हमेशा इस मुश्किल के शांतिपूर्ण हल निकलने का समर्थन करना चाहिए और उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो लोगों को बांटना चाहते हैं।”

पार्श्वगायक कैलाश खेर ने लिखा, “हम सबको पता होना चाहिए कि भारत एक है और इसके ख़िलाफ़ हम कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

दरअसल, रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस समेत कई विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए। वहीं, इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपील की है कि किसी भी विदेशी हस्ती को बिना तथ्य जांचे, इस मामले में अपनी राय नहीं रखनी चाहिए। इसके बाद भारत की तमाम हस्तियां सरकार के समर्थन में आ गईं।

Leave a Reply Cancel reply