Home समाचार जन्मदिन विशेष: जानिए हर वर्ष किस प्रकार अपना जन्मदिन मनाते हैं प्रधानमंत्री...

जन्मदिन विशेष: जानिए हर वर्ष किस प्रकार अपना जन्मदिन मनाते हैं प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही उद्देश्य है, दिन-रात देश की सेवा, देशवासियों का कल्याण। जन्मदिन किसी के लिए भी खास होता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जैसे प्रधानसेवक के लिए ये दिन भी आम दिनों के समान है। यानि प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर भी देशवासियों के बीच होते हैं, देश के विकास की योजनाओं का लोकार्पण करते हैं और दूसरे दिनों के लिए अनवरत अपने दायित्वों को निभाने में लगे रहते हैं।

इस बार प्रधानमंत्री मोदी अपने 69वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात में सरदार सरोवर डैम पर जाएंगे और डैम के ओवरफ्लो होने की ऐतिहासिक घटना के गवाह बनेंगे। पहली बार यह बांध अधिकमत ऊंचाई तक भरने वाला है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद भी लेंगे।

आइए आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर वर्ष अपने जन्मदिन पर क्या किया और इस खास मौके को किस तरह मनाया।-

2014 : जन्मदिन पर पीएम मोदी ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया
2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी अपने 64वें जन्मदिन पर गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद लेने गए थे। वे अहमदाबाद से 23 किलोमीटर दूर गांधीनगर तर अपनी मां हीराबेन से मिलने बगैर किसी सुरक्षा के गए थे। अपने बेटे के जन्मदिन पर मां हीराबेन ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य के लिए 5001 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिए थे।

2015: इंडो-पाक युद्ध की याद में लगी प्रदर्शनी का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में पीएम के रूप में अपना 65वां जन्मदिन भी देश सेवा करते हुए ही मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 वर्ष की याद में आयोजित प्रदर्शिनी का अवलोकर करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि युद्ध के दौरान सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान हर भारतीय की स्मृति में रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया था, “भारत-पाकिस्तान के युद्ध के स्वर्णिम जयंती पर एक स्मारक प्रदर्शनी शौर्यांजली में समय बिताया। इस युद्ध के दौरान हमारे जवानों की बहादुरी और बलिदान हर भारतीय की याद में है। हमें उन पर बहुत गर्व है।“

2016: सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित किया
वर्ष 2016 में अपने 66वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में थे। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस दिन भी और दिनों की भांति प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निर्वहन करते रहे। उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन नवसारी में सामाजिक अधिकारित शिविर एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित किया।

2017: सरदार सरोवर डैम का लोकार्पण किया
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरातवासियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने केवडिया जिले में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया। शिलान्यास के 56 साल बाद इस बांध को राष्ट्र के लिए समर्पित किया गया। लोकार्पण समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने सौराष्ट्र के अमरेली में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

2018: संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन
प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर, 2018 को अपने 68वें जन्मदिन के अवसर पर संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। यहां सबसे पहले पीएम मोदी ने बाबा काशी विश्वानाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया और उनके साथ ‘चलो जीते हैं’ फिल्म भी देखी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए करोड़ों रुपयों की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

 

Leave a Reply Cancel reply