Home नरेंद्र मोदी विशेष शपथ से शक्ति तक 26 मई की दो तस्वीरें: जानिए PM Modi...

शपथ से शक्ति तक 26 मई की दो तस्वीरें: जानिए PM Modi के 11 साल की वो 11 उपलब्धियां, जिनसे दुनियाभर में बढ़ा देश का मान

SHARE

पहली तस्वीर- 26 मई, 2014: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हल्के सुनहरे कुर्ते और आत्मविश्वास से भरे चेहरे और करोड़ों देशवासियों की नई उम्मीद की किरण बनकर नरेंन्द्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो दिन ऐतिहासिक था, क्योंकि गुजरात के छोटे से शहर से निकलकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर आसान नहीं था। क्योंकि उन्होंने अपने दम पर आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा में पहली बार बहुमत दिलाया था।

दूसरी तस्वीर- 26 मई, 2025 : आज 11 साल बाद वही नरेंन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच चुके हैं। आज वे उसी गुजरात के दौरे पर हैं, जहां से उन्होंने राजनीति की सीढ़ी चढ़ी थी। आज वे एक ऐसे लोकप्रिय और शक्तिशाली वैश्विक राजनेता हैं, जिनको कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। आज वे एक ऐसे भाजपा नेता भी है, जिन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार शासन करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दुनिया के सामने शक्तिशाली और दृढ़प्रतिज्ञ नए भारत की छवि बनाई
आज प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी 11 साल का समय पूरा कर रहे हैं। इस बीच मोदी 3.O भी पिछले साल शुरू हो चुका है। अपने वादे के अनुरूप पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में हर वर्ग के कल्याण और विकसित भारत के निर्माण के लिए करोड़ों के कार्य स्वीकृत किए। उन्होंने अपने वादे के अनुरूप भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बना दिया है और तीसरी इकोनॉमी बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही पीएम मोदी सफलता के शिखर पर हैं और नित-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज पूरी दुनिया में पीएम मोदी एक अलग मुकाम पर है। मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक और अतुलनीय फैसलों से भारत की विजयगाथा देश ही नहीं, दुनियाभर के सामने गुंजायमान हो रही है। विश्वपटल पर भारत की विजय-पताका पूरे वेग के साथ फहर रही है। इन 11 सालों में नीतियां बदलीं, नज़रिया बदला और भारत को देखने का तरीका भी। अब दुनिया के सामने मजबूत, शक्तिशाली और दृढ़प्रतिज्ञ नए भारत की शानदार छवि बन रही है।

पीएम मोदी की कई अद्वितीय उपलब्धियों ने इतिहास रच डाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश-दुनिया में करोड़ों फैन यूं ही नहीं है। दरअसल, पीएम मोदी ऐसे अद्वितीय और अद्भुत काम करके मिसाल पेश करते हैं, जिनके बारे में कोई और राजनेता दूर-दूर तक सोच भी नहीं पाते। पीएम मोदी की काबिलियत ही है कि 11 साल में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं हैं, जिनसे हर भारतीय का सीना गर्व से 56 इंची चौड़ा हो जाता है। वो देश में जहां युवा शक्ति, नारीशक्ति, गरीब और अन्नदाता चारों स्तंभों के लिए दिन-रात एक करते हैं, वहीं विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए जुटे रहते हैं। अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल करते भारत ने दुनियाभर के देशों को चमत्कृत कर दिया है। इसके साथ साफ संदेश दिया है कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की डगर पर तेजी से दौड़ रहा है। वैसे तो पीएम के रूप में कई कामयाबियां हासिल हुई हैं, लेकिन यहां कुछ उपलब्धियां के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इतिहास ही रच डाला। इनमें से कुछ फैसले और उपलब्धियां तो सदियों के संघर्ष के बाद मोदी राज में ही हासिल हो पाईं। उनकी उपलब्धियों को एक लेख में बांध पाना संभव नहीं है, इसलिए यहां हम कुछ बड़ी उपलब्धियां बताएंगे।

इन 11 साल में क्या कुछ नहीं बदला है। पीएम पहले भी आत्मविश्वास से भरे थे और आज भी है… लेकिन आज वो आत्मविश्वास वैश्विक अनुभव, अंतरराष्ट्रीय पहचान और विकसित भारत के बढ़ते कदमों से भी जुड़ा है।

11 साल में पीएम मोदी की 11 प्रमुख उपलब्धियां
• वर्ल्ड की चौथी आर्थिक शक्ति: जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत जल्द ही तीसरी इकोनॉमी बनने वाली है। मोदी सरकार ने विभिन्न करों को खत्म कर पूरे देश को “एक राष्ट्र, एक कर” की जीएसटी नीति से जोड़ा। इससे व्यापारिक प्रक्रिया आसान हुई, जीएसटी कलेक्शन बढ़ा और टैक्स सिस्टम पारदर्शी बना।
• ऑपरेशन सिंदूर: मोदी राज में भारत ने दुनिया को बताया कि वह किसी से डरकर रहने वाला नहीं है। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति के चलते सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद भारत ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इसमें सौ से ज्यादा आतंकी, उनके मुख्यालय और ट्रैनिंग कैंप तबाह कर दिए।
• जनधन योजना: 2014 में शुरू की गई यह योजना देश के करोड़ों गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का माध्यम बनी। पहली बार बड़ी आबादी को सीधे बैंक खाते, बीमा और आर्थिक समावेशन का लाभ मिला।
• स्वच्छ भारत मिशन: महात्मा गांधी के स्वप्न को साकार करने के लिए पीएम मोदी ने स्वच्छता को आंदोलन बनाया। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने और खुले में शौच की दर में भारी गिरावट आई।
• आयुष्मान भारत और कोरोना वैक्सीन: गरीबों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य योजना बनी। करोड़ों लोगों को अस्पताल में इलाज मुफ्त मिला। सबसे अहम पीएम मोदी ने दुनियाभर के देशों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन दी।
• स्पेस मिशन और डिजिटल इंडिया: मोदी सरकार ने तकनीक को जन-जन तक पहुंचाया। UPI, डिजिलॉकर, डिजिटल भुगतान जैसे प्लेटफॉर्म आम नागरिक की जिंदगी का हिस्सा बने। भारत 2023 में, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। आदित्य एल1, मंगलयान और स्पैडेक्स मिशन के तहत दो उपग्रहों का स्थापन भारत की सफलता की कहानी कह रहे हैं।
• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान: नरेंद्र मोदी ने विदेश नीति को नया आयाम दिया. UN से लेकर अमेरिका, जापान और UAE तक भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया.
• आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान: कोविड-19 के बाद आत्मनिर्भरता और विकसित भारत को विकास का मंत्र बनाया गया। लोकल मैन्युफैक्चरिंग और MSMEs को प्रोत्साहन मिला। एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में बुनियादी ढांचे को विस्तार मिला। भारत में हर दिन औसतन 37 किलोमीटर हाईवे बनने लगे।
• अनुच्छेद 370 हटाना: जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाकर मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसे दशकों से लंबित माना जा रहा था।
• सनातन का पुनरोद्धार : मोदी राज में ही राम मंदिर से लेकर काशी-केदार तक हमारे आस्था स्थलों का पुनरोद्धार हुआ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को पीएम मोदी ने नेतृत्व देकर शांतिपूर्ण और गरिमामय रूप दिया।
• नारी शक्ति और कानून: तीन तलाक कानून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाओं के लिए सैन्य सेवा में प्रवेश और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी।

Leave a Reply