Home नरेंद्र मोदी विशेष PM मोदी की यात्राओं से बढ़ा केदारनाथ धाम का क्रेज, जनता का...

PM मोदी की यात्राओं से बढ़ा केदारनाथ धाम का क्रेज, जनता का पसंदीदा तीर्थ स्थल बन रहा केदारनाथ, दिवाली पर 30% महिला श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में 5वीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। साल 2013 की केदारनाथ त्रासदी ने लोगों के मन में भय पैदा कर दिया था। पीएम मोदी की लगातार केदारनाथ यात्रा देख जनता के बीच विश्वास जग रहा है। केदार बाबा को लेकर भक्तों की आस्था तो हमेशा से वैसी ही है, लेकिन त्रासदी से श्रद्धालु केदारनाथ जाने से थोड़ा डरने लगे थे।

पीएम मोदी की केदारनाथ यात्राओं से भक्त प्रभावित हुए
प्रधानमंत्री की केदारनाथ की लगातार यात्राओं को देख बाबा के भक्तगण काफी प्रभावित हुए। उनके जाने के बाद से लोग अब बड़ी संख्या में यहां तीर्थ करने जाने लगे हैं। खास बात यह है कि श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं अब मथुरा-वृंदावन तक सीमित नहीं, बल्कि केदारनाथ और बद्रीनाथ की मुश्किल चढ़ाई पार करती भी नजर आती हैं। इस साल उत्तराखंड में चार धाम यात्रा करने रिकॉर्ड 4.4 लाख श्रद्धालु पहुंचे।दिवाली पर 30% महिला श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
ऐसा माना जाता है कि भले महिलाएं पूजा-पाठ में ज्यादा विश्वास रखती हैं, लेकिन जब बात तीर्थ यात्रा की आती है तो वे घर से बाहर जाने में कतराती हैं। लेकिन समय के साथ ये ट्रेंड बदला है। जो महिलाएं पहले भगवान के दर्शन के लिए मथुरा- वृंदावन जाकर संतुष्ट हो जाती थीं, अब वे हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां लांघकर केदारनाथ धाम तक पहुंचने लगी हैं। इस दिवाली पर 30% महिला श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। माइनस डिग्री तापमान में लगभग 17 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी चढ़ाई तय करने वाली ये महिला श्रद्धालु हर उम्र की हैं।
आधे से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारधाम की यात्रा पर
आलम यह है कि इस साल चॉपर और चार धाम यात्रा की बुकिंग शुरू होने पर एक बार में ही 12 दिन के स्लॉट बुक हो गए। पीएम मोदी के साथ ही ये धाम जनता का भी पसंदीदा तीर्थ स्थल बनता जा रहा है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कोरोना के कारण यात्रा देर से शुरू होने के बावजूद दीपावली तक कुल 439804 श्रद्धालु चार धाम तीर्थ करने आए, जिनमें से 2.4 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। यानी चार धाम तीर्थ करने वाले आधे से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारधाम की यात्रा की।हर साल बढ़ रही महिला आस्तिकों की संख्या
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों के गुताबिक केदारनाथ आपदा के बाद कुछ साल तक श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। पीएम मोदी द्वारा केदारनाथ के कायाकल्प के संकल्प के बाद अब हर साल भक्तों की संख्या बढ़ रही है। पिछले बार करीब 3.8 लाख श्रद्धालु चार धाम दर्शन करने आए थे। इस साल कोविड के कारण चार धाम यात्रा देर से शुरू हुई, इसके बाद भी शुक्रवार तक करीब 4.4 लाख भक्त चार धाम यात्रा के लिए पहुंचे। इसमें महिला आस्तिक भी काफी रहीं।

श्रीकेदारनाथ धाम में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
दीपावली के दिन श्रीकेदारनाथ धाम में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। त्योहार के दिन भी केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने को बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। 4 नवंबर यानी दीपावली के दिन लगभग 2600 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। जिसमें से 807 महिला भक्त शामिल रहीं। जबकि 2 नवंबर को करीब 2300 भक्त दर्शन को पहुंचे, जिसमें 1235 महिला श्रद्धालु शामिल थी। इसी तरह रोजाना करीब 30 से 40% महिला श्रद्धालु रोजाना बाबा केदारनाथ की आराधना करने आती हैं। इनकी संख्या अब बढ़ रही है।

महिला श्रद्धालुओं की सेवा के लिए महिला डॉक्टर
महिला श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए केदारनाथ के दौरान इनके लिए विशेष इंतजाम भी हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए केदारनाथ धाम के बेस कैंप में बने हैल्थ कैंप और सेंटर में महिला यात्रियों के लिए अलग से महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। जहां महिलाएं बिना घबराए अपनी परेशानी बता सकती हैं। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ते में जगह-जगह महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।पीएम की यात्राओं से लगातार चर्चा में है केदारनाथ धाम
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पीएम ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना की, बल्कि अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में सबसे खास आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी किया। पूजा व मूर्ति अनावरण के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने आध्यात्म से लेकर उत्तराखंड और यहां के लोगों के विकास के बारे में बात की।

Leave a Reply