पश्चिम बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा पर बीजेपी ने पूरे देश में धरना देकर अपना रोष जताया। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में बंगाल में हो रही हिंसा, हत्या, लूट और आगजनी की घटनाओं को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। बीजेपी नेताओं ने ममता की तानाशाही के खिलाफ आवाजें बुलंद कीं। 2 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से अब तक बीजेपी के 12 कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें सामने आयी हैं।
बंगाल में जब ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तभी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस विरोध की अगुवाई की। जेपी नड्डा और दिलीप घोष की अगुवाई में बीजेपी नेताओं ने होस्टिंग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी के नए विधायकों को भी शपथ दिलाई गई।
Protested against TMC sponsored post-poll violence at BJP office, Kolkata. Those who are supposed to protect the people are responsible for this violence. We take a vow to protect the Constitutional values laid down by Dr. BR. Ambedkar & stop this political violence from Bengal! pic.twitter.com/iprA5esbWz
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 5, 2021
बिहार
पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ बिहार में भी धरना दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरराज सिंह भी मौजूद थे। धरना दे रहे लोगों ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को लांघ दिया गया है। बाहुबल के दम पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के खिलाफ प्रदेश कार्यालय में धरना किया गया
प्रदेशाध्यक्ष डॉ @sanjayjaiswalMP केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp उपमुख्यमंत्री श्री @tarkishorepd संगठन महामंत्री श्री @BJPNagendraji विधान पार्षद श्री @deveshkumarbjp मौजूद रहे pic.twitter.com/U7X9EtaQFJ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) May 4, 2021
दिल्ली
दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याओं के विरोध में दिल्ली भाजपा ने प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @adeshguptabjp के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याओं के विरोध में दिल्ली भाजपा ने प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/KcNjclgB8C
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) May 5, 2021
उत्तर प्रदेश
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में आज बीजेपी नेताओं ने धरना देकर विरोध दर्ज कराया। राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने घर में ही धरना दिया।
बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज लखनऊ में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है।
राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है ना कि बम और बंदूक की। pic.twitter.com/o4LRGA3uCC
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) May 5, 2021
बंगाल में हो रही हिंसा एवं टी0एम0सी0 की गुंडागर्दी के खिलाफ आज लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी एवं मध्य मंडल एक के अध्यक्ष श्री आनंद पांडे जी के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। pic.twitter.com/Ih6AVY24E9
— @Prashant Shukla Lko (@lko_shukla) May 5, 2021
मध्य प्रदेश
बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में मध्य प्रदेश के प्रत्येक मंडल में कोविड प्रोटोकॉल के तहत धरना दिया गया। इसी सिलसिले में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में भी धरना दिया गया। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए।
‘#MamataBanarjee, कांग्रेस और लेफ्ट की यारी है, ये मानवता की हत्यारी हैं’#Bengal में चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदेश भाजपा कार्यालय में धरना एवं विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। pic.twitter.com/uhTaC2znBf
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 5, 2021
बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज जिला महराजगंज में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने आवास पर धरना दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी प्रदेश अध्यक्ष श्री@swatantrabjp के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े है। pic.twitter.com/zm3L4ebQfe
— Jai Mangal Kanojiya (@KanojiyaJai) May 5, 2021
गुजरात
गुजरात में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर टीएमसी का विरोध जताया और अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
પશ્ચિમ બંગાળમાં TMCનાં કાર્યકર્તાઓએ ભાજપાનાં કાર્યકર્તાઓ પર કરેલો અમાનવીય હુમલો અને અત્યાચારો અત્યંત નિંદનીય છે. ગુજરાત ભાજપનાં પ્રત્યેક કાર્યકર્તાઓ બંગાળનાં કાર્યકર્તાઓ માટે સંવેદના વ્યક્ત કરે છે, તેમજ તેમની પડખે છે.
– પ્રદેશ અધ્યક્ષ શ્રી @CRPaatil pic.twitter.com/NVHMJ4wUKt
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) May 5, 2021
महाराष्ट्र
मुंबई में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर टीएमसी का विरोध जताया और अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पार्टी विधायक आशीष शेलार ने इस दौरान ममता को खूनी बताया।
पश्चिम बंगाल येथे ममता दिदींचा विजय झाल्यानंतर उन्माद माजवून भाजपा कार्यकर्त्यांवर हल्ले करण्यास सुरुवात केली. या हिंसाचाराच्या निषेधार्थ @bjp4mumbai @BJP4Maharashtra पदाधिकाऱ्यांनी आज वांद्रे पश्चिम विधानसभेत मानवी साखळी करुन आंदोलन केले. pic.twitter.com/uarrJP7L2Z
— Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) May 5, 2021
Participated in Demonstrations at BJP Nariman Point Mumbai Office, to oppose assault on BJP Activists in Bengal
पश्चिम बंगालमध्ये भाजपा कार्यकर्त्यांवर होणाऱ्या हल्ल्याच्या निषेधार्थ निदर्शने
भाजपा कार्यालय, नरिमन पॉईंट मुंबई येथे सहभागी झालो@BJP4Maharashtra @BJP4India pic.twitter.com/9TTS6rOthK— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) May 5, 2021
राजस्थान
जयपुर में भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल की हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ममता बनर्जी विरोधी नारे लगाए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। इसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर समेत कई नेता शामिल हुए।
पंजाब
पंजाब के जालंधर में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने घर के बाहर समर्थकों के साथ बंगाल हिंसा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
तमिलनाडु
तमिलनाडु के चेन्नई में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Tamil Nadu: BJP leaders and workers protest in Chennai, against the post-poll violence in West Bengal. pic.twitter.com/zmv6BgAOi3
— ANI (@ANI) May 5, 2021