उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं। प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटो की गिनती 10 मार्च को होगी। इसके पहले सभी दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गए हैं। कोरोना के कारण रैली की जगह इस बार सोशल मीडिया पर भी यूजर्स प्रचार में लगे हुए हैं। इस प्रचार युद्ध में बीजेपी शुरू से आगे चल रही है। बीजेपी ने ‘फर्क साफ है’ के नाम से पोस्टर बना सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाकर सपा सरकार के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी के ‘फर्क साफ है’ अभियान की काफी चर्चा हो रही है। आप भी देखिए…
सपा सरकार में तो बबुआ ने अंधकार फैला कर रखा था। जनता को पर्याप्त बिजली कनेक्शन भी नहीं दे पाई थी सपा सरकार।
वहीं भाजपा सरकार ने दोगुने से भी अधिक बिजली कनेक्शन देकर जनता के जीवन में रोशनी लाने का काम किया है।
नामदार और कामदार सरकार में #फर्क_साफ_है pic.twitter.com/GU0PciljiW
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
‘बबुआ’ जब सत्ता में थे.. तब गन्ना किसानों को भुगतान ही नहीं होता था।
बल्कि जो सपा-बसपा सरकार का बकाया भुगतान था, उसका भी भुगतान भाजपा सरकार ने किया।
योगी सरकार ने गन्ना किसानों का 1.52 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान कर किसानों के जीवन में खुशियां लाई।#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/inWZmWHa9n
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
जब सत्ता में थे तो चुनिंदा जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश को अंधेरे में ढकेल दिया था। अब फ्री बिजली का झूठा वादा कर बहकाने की कोशिश न करें बबुआ।
आपकी कथनी और करनी का अंतर जनता देख रही है।
जबकि सच यह है कि भाजपा ने भेदभाव दूर कर पूरे प्रदेश को वीआईपी बनाकर अनवरत बिजली पहुंचाई। pic.twitter.com/Or4EZGE1oL
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
फर्क साफ है…
झूठे वादे कर के पानी के लिए जनता को तरसाने वालों में और 30 हजार ग्राम पंचायतों में ‘हर घर नल’ योजना से शुद्ध पेयजल पहुंचाने वालों के बीच#फर्क_साफ_है pic.twitter.com/mWhuY0H8Xk
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
वो दंगाईयों के साथ हैं
हम दंगाईयों को पकड़ने वालों के साथ हैं#सबका_साथ_सबका_विकास pic.twitter.com/lPsU56vPKu— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
2017 से पहले माफियाओं के हाथ में था कानून
2017 के बाद कानून के हाथ में हैं माफिया#फर्क_साफ_है#सपा_मतलब_गुंडागर्दी pic.twitter.com/lgMxEjhJKq— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022
दंगाइयों को प्रत्याशी बनाने वालों और ईमानदारी से देश सेवा करने वालों को परिवार का सदस्य बनाने वालों में #फर्क_साफ_है pic.twitter.com/qzYwChcNpd
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 16, 2022
वो अपराधियों से कंधे से कंधा मिलाकर ‘चलते’ थे…
हमारी दमदार नीति से अपराधी थाने में खुद ‘चलकर’ सरेंडर करते हैं…#फर्क_साफ_है pic.twitter.com/MG3V6hn1NG
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 15, 2022
सबको समान मानने वाले और खुद को बड़ा मानने वालों में। pic.twitter.com/T4KJv6UaPJ
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 14, 2022
उनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं…
हमारी सरकार में रामभक्तों के लिए भव्य मंदिर बन रहा है…इसीलिए तो यूपी कहता है
‘जो राम को लाएं है हम उनको लाएंगे
यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे’ pic.twitter.com/IOeLzatmaX— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 14, 2022
#फर्क_साफ_है संस्कारो का…
तब मुख्यमंत्री अखिलेश थे
सैफई में जनता के ‘करोड़ों रुपये’ लुटाकर नाच-गाने से अपना शौक पूरा करते थे
अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर ‘करोड़ों रामभक्तों’ का सपना पूरा कर आस्था का सम्मान करते हैं pic.twitter.com/sVieBXSHeD
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 14, 2022
महिलाओं को मिला सुरक्षा का विश्वास
तभी तो यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार#फर्क_साफ_है pic.twitter.com/9ZhQXcqkEk— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 13, 2022
सपा राज में जहां होता था पलायन
उस कैराना के युवाओं का बड़ा ऐलान#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/wLs8wRpUUP— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 17, 2022