विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन सनातन और देश विरोधी नेताओं का जमावड़ा है। कांग्रेस जहां राम मंदिर का विरोध करती है, वहीं डीएमके के नेता, सांसद और मंत्री सनातन उन्मूलन की बातें करते हैं। डीएमके के संसद ए राजा ने तो सारी हदें पर कर दी हैं। उन्होंने भगवान राम, वंदे मातरम और भारत माता के खिलाफ विवादित बयान दिया है। ए राजा ने भारत के राष्ट्र होने पर सवाल उठाकर देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे दी है। इससे सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी ने पलटवार करते हुए इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों की चुप्पी पर निशाना साधा है।
बीजेपी का सवाल – क्या ए राजा की बात से समहत हैं इंडी गठबंधन ?
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार (05 मार्च, 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएमके सांसद ए राजा के बयान का हवाला देते हुए इंडी गठबंधन में शामिल दलों खासकर कांग्रेस के नेताओं पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि ए राजा जय श्री राम और भारत माता की जय को स्वीकार नहीं करते हैं। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे, ए राजा की बात से समहत हैं? रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि क्या डीएमके को किसी अन्य धर्म खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करनी चाहिए? रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय परंपरा पर सवाल उठाना, हिन्दू देवी-देवताओं का सार्वजनिक अपमान करना इंडी गठबंधन का राजनीतिक एजेंडा बन चुका है। क्या इस तरह के बयान दूसरे धर्म को लेकर दे सकते हैं ?
#WATCH दिल्ली: DMK नेता ए राजा की ‘जय श्री राम’ और भारत के विचार वाली टिप्पणी पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, “… क्या DMK को किसी दूसरे समुदाय के धर्म को लेकर ऐसा कहने का अधिकार है? वे ऐसा बोल पाएंगे क्या? हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं… कृपया हिंदू आस्था को इस प्रकार… pic.twitter.com/RBgmNbB5Tq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
ए राजा का बयान देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा
बीजेपी सांसद ने कहा कि डीएमके सांसद ने देश की एकता और अखंडता पर भी सवाल उठाया है। क्या कांग्रेस राजनीति में आगे बढ़ने के लिए इस कदर नीचे गिर चुकी है कि वह इस तरह के विवादित बयानों को भी स्वीकार कर रही है? डीएमके के एक मंत्री सुप्रीम कोर्ट से राहत के लिए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस मंत्री से कहा कि आप फ्रीडम ऑफ स्पीच का सहारा लेकर इस तरह की बयानबाजी करते हैं और फिर सुप्रीम कोर्ट आते हैं।
“Is Congress ready to stoop so low for political gains that they are ready to accept such comments?”
BJP leader Shri @rsprasad questioned DMK leader A Raja’s divisive comments on India made recently during a speech. Shri Prasad also highlighted Raja’s controversial comments on… pic.twitter.com/EfBE4O6oTa
— BJP (@BJP4India) March 5, 2024
कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं- ए राजा
गौरतलब है कि 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 71वें जन्मदिन के अवसर पर कोयंबटूर में एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि मुझे रामायण और भगवान राम में विश्वास नहीं है। अगर आप कहते हैं कि रामायण के नाम पर मानव सद्भाव है, जहां चार भाई-बहन के रूप में पैदा होते हैं तो कुरावर भाई के रूप में, एक शिकारी भाई के रूप में, दूसरा बंदर एक और भाई के रूप में, एक और बंदर छठे भाई के रूप में पैदा होता है, तो आपको जय श्री राम है ही बेवकूफ। अगर आप कहेंगे कि ये आपके ईश्वर हैं और भारत माता की जय तो हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं।
मैं राम का दुश्मन हूं ,, मैं भारत माता की जय को भी स्वीकार नहीं करता ,, जिससे मन हो कहो।
: I.N.D.I गठबंधन के नेता ए राजा
क्या इसे सांप्रदायिक भाषण नहीं कहा जायेगा?
बुद्धिजीवी वर्ग अब भी चुप रहेगा? pic.twitter.com/RczTihjDBk— सूर्य प्रकाश मैथिल (@Surya_Maithil) March 5, 2024
भारत एक राष्ट्र नहीं, उपमहाद्वीप है- ए राजा
ए राजा ने कहा कि भारत कभी एक राष्ट्र था ही नहीं। एक राष्ट्र का अर्थ है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति, तभी यह एक राष्ट्र होता है। भारत एक राष्ट्र नहीं है, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है। मलयालम एक भाषा, एक राष्ट्र और एक देश हैं। उड़िया एक राष्ट्र, एक भाषा और एक देश हैं। ये सभी राष्ट्र मिलकर भारत बनते हैं। इसी तरह कश्मीर में भी एक संस्कृति है। इसे स्वीकार करो। मणिपुर में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं, इस बात को स्वीकार करें। यदि कोई गोमांस खाता है तो आपको क्या समस्या है? क्या आपसे खाने के लिए कहा है?
‘मैं भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करता हूं: कांग्रेस के अहम सहयोगी पार्टी डीएमके से सांसद ए राजा है । इनकी भाषा राष्ट्र विरोधी है। अब कांग्रेस के मालिक सोनिया-राहुल-प्रियंका और उनके दरबारी और उन दरबारी के विभिन्न तरह के छर्रें (रवीश-अंजुम आदि) मुँह में दही जमा लेंगे।
ये… pic.twitter.com/LvH8e4HUTN— हरि मांझी ( मोदी का परिवार) (@HariManjhi) March 5, 2024
सनातन धर्म कुष्ठ रोग और एड्स जैसी बीमारी – ए राजा
यह पहला मौका नहीं है, जब ए राजा ने सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान दिया हो। इससे पहले सितंबर 2023 में ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV और कुष्ठ रोग से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म की तुलना एड्स और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से की जानी चाहिए, जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर स्टालिन की टिप्पणियां ‘नरम’ थी। सनातन धर्म की तुलना सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए।
घमंडियां गठबंधन अब नफरत को अगले स्तर पर ले जाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है,अब DMK नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ रोग और एड्स से की हैं…
यह सब 10 जनपथ के इशारे पे किया जा रहा हैं इनकी इतनी ओकात नहीं हैं जो ये सब सनातन के खिलाफ बोल सके इन छपरी DMK के नेताओं को चाबी भरने… pic.twitter.com/HgF9QJavUG
— Sandeep Thakur (मोदी का परिवार) (@thakurbjpdelhi) September 7, 2023
INDI Alliance ने सनातन संस्कृति पर पिछले दिनों जिस तरह जहर उगला, उस पर एक नजर-
केजरीवाल सरकार का सनातन संस्कृति पर हमला, दिवाली पर पटाखे बैन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने पिछले सालों की तरह 2023 में भी दीपावली सहित अन्य पर्व और त्योहारों पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी देश की राजधानी में पटाखों पर रोक जारी रहेगी। उन्होंने कहा था कि यह प्रतिबंध केवल पटाखों के जलाने पर ही नहीं, बल्कि उसके निर्माण और बिक्री पर भी रहेगा। यानी दिल्ली के सीमा क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, बिक्री और उसके उपयोग सभी पर रोक पहले की तरह जारी रखा गया था। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी।। दिवाली पर पटाखे जलाना लंबे समय से संस्कृति का हिस्सा रही है। लेकिन प्रदूषण की आड़ में सनातन संस्कृति पर हमला किया जा रहा है जबकि दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण पराली जलाने से होता है।
सनातन धर्म का विरोध करने में 26 विपक्षी दल एकजुट
चेन्नई में 2 सितंबर को सनातन धर्म के उन्मूलन को समर्पित सम्मेलन में पोनमुडी ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध करने की विचारधारा INDI Alliance के भीतर एक साझा उद्देश्य था, जो इसके सदस्य दलों के बीच किसी भी आंतरिक मतभेद से परे था। उन्होंने बताया कि गठबंधन के सभी सदस्य समानता को बढ़ावा देने, अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा करने और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट हैं। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामाजिक जागरूकता और चेतना बढ़ाने के लिए 26 राजनीतिक दलों वाले I.N.D.I. Alliance की स्थापना की गई थी।
घमंडिया गठबंधन का असली एजेंडा
‘सनातन धर्म को ख़त्म करना है’ pic.twitter.com/Pxja88dQOL— Social Tamasha (@SocialTamasha) September 12, 2023
सनातन धर्म मच्छर, डेंगू, फ्लू, मलेरिया की तरहः स्टालिन
तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देकर मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया था। उदयनिधि ने एक सभा में सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी। उदयनिधि ने कहा था- ”मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना, ये कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। इसे खत्म करना हमारा पहला काम होना चाहिए।” यह देश के 100 करोड़ हिंदुओं और सनातनी का अपमान है।
“Sanatan Dharma is like a Mosquito, Dengue, Flu, Malaria that need to be eradicated”
Udhay Stalin (Son of Tamilnadu CM & DMK Minister) pic.twitter.com/vBO1ZoLQhH
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
मोदी दोबारा जीतेंगे तो सनातन का राज होगाः मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को वोट मत दीजिए। यदि मोदी दोबारा जीतते हैं तो फिर से देश में सनातनियों का, सनातन धर्म का तथा सनातनियों की सरकार बन जाएगी।
“If Modi becomes PM again, ‘Sanatana Dharma’ will rule India, We must stop him.”
– Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/t4QH0Ozhlj
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
मंदिरों के सामने फांसी पर लटका देंगेः मुस्लिम लीग
केरल में मुस्लिम लीग के सदस्यों द्वारा हिंदू विरोधी नारे लगाए गए। नारे लगाए गए- “तुम्हें मंदिरों के सामने फांसी पर लटका देंगे और जला देंगे।” हालांकि, राहुल गांधी के अनुसार, मुस्लिम लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, इसलिए वे I.N.D.I. Alliance का भी हिस्सा हैं।
“Will Hang You In Front Of Temples And Burn You”
Anti-Hindu Slogans Raised by Muslim League Members in Kerala. However, according to Rahul Gandhi, the Muslim League is a secular party, so they are also part of the I.N.D.I alliance. pic.twitter.com/MBzeQ85d1I
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
हिंदू धर्म को नष्ट करना डीएमके का उद्देश्य
उदयनिधि और उनकी पार्टी द्रमुक की हिंदू धर्म के प्रति नफरत रातोंरात विकसित नहीं हुई; यह शुरू से ही रहा है। यह वीडियो एक साल पुराना है, जिसमें डीएमके के एक मंत्री ने कहा था कि उनकी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य हिंदू धर्म को नष्ट करना है।
Udhaynidhi and his party DMK’s hatred for Hinduism didn’t develop overnight; it’s been there from the very beginning. This video is one year old, where one of the DMK ministers said that their party’s only purpose is to destroy Hinduism. pic.twitter.com/xvcoQA9dO7
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
भगवान गणेश एक मिथक हैंः सीपीआई (एम)
केरल सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन कहते हैं कि भगवान गणेश एक मिथक हैं, लेकिन अन्य धर्मों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी मान्यताएं मिथक नहीं हैं। सीपीएम I.N.D.I. Alliance का एक महत्वपूर्ण गठबंधन भागीदार है।
Kerala CPI(M) State Secy MV Govindan Says Lord Ganesha A Myth But Says All Beliefs Not Myths When Asked About Other Religion.
CPM is an important alliance partner of I.N.D.I alliance. pic.twitter.com/BzwoJmyKaE
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
ममता बनर्जी ने माथे पर तिलक लगाने से किया इनकार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई के होटल पहुंचीं, लेकिन उन्होंने परिसर में आने वाले सभी मेहमानों को लगाए गए औपचारिक तिलक लगाने से इनकार कर दिया। बैठक के लिए ममता बनर्जी जैसे ही होटल के अंदर पहुंचीं, तो होटल की महिला कर्मी ने उनको माथे पर तिलक लगा कर स्वागत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने माथे पर तिलक लगवाने से मना कर दिया।
Mamata Banerjee Refuses to Apply Tilak on Forehead in I.N.D.I Alliance meeting in Mumbai. pic.twitter.com/n7LZbyWmtC
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
केजरीवाल स्वास्तिक और भगवान हनुमान का उपहास किया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में दिवाली से पहले पटाखे पर तो बैन लगाती ही रही है लेकिन इससे पहले भी केजरीवाल ने कई अवसरों पर देवी-देवताओं का उपहास उड़ाकर हिंदू भावनाओं का मजाक उड़ाया। चाहे भारतीय संस्कृति के शुभ प्रतीक चिन्ह स्वास्तिक हो या फिर भगवान हनुमान, केजरीवाल ने उनका भी उपहास उड़ाया।
Delhi CM Arvind Kejriwal mocked Hindu Sentiments on multiple occasions. pic.twitter.com/yCddMuy0Mc
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
प्रियांक खड़गे ने सनातन को कहा बीमारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन अर्जुन खड़गे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के समान है।
According to Junior Kharge, the son of Congress President Mallikarjun Kharge, Hinduism doesn’t ensure human dignity, so it’s like a disease. pic.twitter.com/VtCxpwlulf
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
हिंदू मंदिर अश्लील संरचनाओं का एक संग्रहः तिरुमावलवन
I.N.D.I. Alliance से जुड़े सांसद तिरुमावलवन ने कहा, “भगवान अयप्पा का जन्म समलैंगिक विवाह से हुआ था। हिंदू मंदिर अश्लील संरचनाओं का एक संग्रह हैं जबकि मस्जिद और चर्च अच्छी संरचनाएं हैं। तिरुमावलवन, एक दलित कार्यकर्ता और 15वीं लोकसभा में संसद सदस्य हैं। वे भारत के तमिलनाडु राज्य की एक दलित राजनीतिक पार्टी, विड़ूदलाई चिरुतैगल कच्ची के मौजूदा अध्यक्ष हैं।
“Lord Ayyappa was born out of gay marriage. Hindu Temples are a collection of obscene structures whereas Mosques and Churches are good structures”
– MP Thirumavalavan, Part of I.N.D.I Alliance. pic.twitter.com/Wg0olvs8JM
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
अनपढ़ और मूर्ख ही सनातन धर्म का पालन करते हैंः डीएमके प्रवक्ता
डीएमके प्रवक्ता कह रहे हैं, “केवल अनपढ़ और मूर्ख ही सनातन धर्म का पालन करते हैं, इसीलिए अधिकांश सनातनी यूपी-बिहार में पाए जाते हैं।”
“Only Illiterate & fools follow Sanatana Dharma, that’s why most of the sanatanis are found in UP-Bihar”
– DMK Spokesperson. pic.twitter.com/WoMSyYNdd8
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) September 12, 2023
राहुल गांधी ने कहा था- ये देश तपस्वी का है पुजारी का नहीं
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि “भारत देश तपस्वी का है पुजारी का नहीं है”। राहुल गांधी के इस बेतुके बयान पर विवाद काफी बढ़ गया। देशभर में पुजारी राहुल गांधी के विरोध में उतर आए तो वहीं संत समाज ने कहा कि पुजारी और तपस्वी में कोई अंतर नहीं होता है। देश के प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तपस्या की है तभी आज वो इस मुकाम पर हैं।
बिहार के शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर ने किया था भगवान राम का अपमान
बिहार के शिक्षा मंत्री रहे और आरजेडी के विधायक चंद्रशेखर यादव ने बीते दिनों रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की थी। चंद्रशेखर ने 11 जनवरी 2023 को कहा था कि तुलसीदास की रामचरितमानस “समाज में नफरत फैलाती है”। चंद्रशेखर यादव की टिप्पणी देश के राम भक्तों और सर्व समाज के भक्तों का घोर अपमान है। यह बयान जातीय विवाद पैदा करने, हिंदुओं को जातियों में बांटने के घृणित सोच के तहत दिया गया जिससे चुनावी लाभ हासिल किया जा सके।
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कह रहे है रामचरित मानस नफरत फ़ैलाने वाला ग्रंथ है.. जरा ये भी बता देते अमन चैन फैलाने वाली किताब कौन सी है? pic.twitter.com/APYMgXrfr3
— Dr. Richa Rajpoot (@doctorrichabjp) January 11, 2023
केजरीवाल के करीबी ने शपथ दिलाई- मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा
केजरीवाल के करीबी और दिल्ली सरकार में तब मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम ने 5 अक्तूबर 2022 को एक कार्यक्रम में लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने की शपथ दिलाई थी। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।’ वीडियो सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था।
श्रीराम श्रीकृष्ण से इतना बैर ?
ये हैं केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेन्द्र गौतम पाल, जिनके द्वारा आयोजित जय भीम मिशन में 10 हजार लोगों को शपथ दिलाई गई
“मैं हिंदू धर्म के देवी देवताओं ब्रह्मा,विष्णु,महेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, न ही उनकी पूजा करूंगा।” pic.twitter.com/Rfpcw3w8OL— हम लोग We The People 🇮🇳 (@ajaychauhan41) October 7, 2022
ममता बनर्जी को जय श्रीराम के नारे से चिढ़ है
पश्चिम बंगाल कि सीएम ममता बनर्जी को सनातन प्रतीकों और जय श्रीराम से चिढ़ है। मुंबई की बैठक में पहुंचे ममता ने तिलक लगाने से इनकार कर दिया वहीं उन्होंने 2019 में इंटेलिजेंस एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जो लोग जय श्रीराम के नारे लगाते दिखें उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पश्चिम बंगाल की हिंदू विरोधी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदुओं की आस्था पर लगातार प्रहार करती रहती हैं। ममता राज में राज्य में पूरी तरह से तालिबानी शासन है। पश्चिम बंगाल में हिंदू देवी-देवताओं का नाम लेना अपराध बन गया है। यहां हिन्दुओं को न तो मंदिरों में पूजा करने की आजादी है और न ही सार्वजनिक रूप से जय श्री राम बोलने की।
सपा के नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को बताया बकवास
समाजवादी पार्टी के नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म, रामचरितमानस और ब्राह्मणों पर विवादित बयान दे रहे हैं। रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया। उन्होंने कहा था, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों के खिलाफ पार्टी के अंदर से ही विरोध के सुर उठने लगे। अमेठी से सपा विधायक राकेश प्रताप ने कहा कि राम के चरित्र पर टिप्पणी करने वाला न तो सनातनी हो सकता है और न ही समाजवादी हो सकता है। ऐसा करने वाला सिर्फ एक विक्षिप्त प्राणी हो सकता है। बढ़ते विरोध के बाद आखिरकार स्वामी प्रसाद मौर्य सपा से अलग होकर अपनी एक नई पार्टी ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ बनाई है।
समाजवादी पार्टी के “स्वामी प्रसाद मौर्य” जिसने रामचरित मानस जलाने की बात कही, उसको उद्धव ठाकरे ने बुधवार को “मातोश्री” निवास में सम्मानित किया!🥱
उद्धव ठाकरे का सनातन, हिंदुत्व विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया।😢😡 pic.twitter.com/J5HNNvGfZt— Ajay Srivastava (@AjaySri92648526) February 24, 2023
उद्धव ने कहा था- अयोध्या में भूमि पूजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के पहले महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के एक मशविरे पर विवाद शुरू हो गया। उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर का भूमि पूजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने का सुझाव दिया था जिस पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ये बयान शिवसेना के पतन का परिचायक है। यह सुझाव केवल एक अंधे विरोध करने की भावना से आया है। आलोक कुमार ने कहा कि यह शिवसेना का कैसा पतन है, जिसे कभी बाला साहब ठाकरे ने प्रखर हिंदुत्व की राजनीति के लिए गढ़ा था।
पीएम मोदी सनातन के उत्थान से दिला रहे भारत का प्राचीन वैभव
वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने जब देश की बागडोर संभाली तो तीर्थक्षेत्र के अर्थशास्त्र को नई ऊंचाई देने का काम शुरू किया। मोदी सरकार ने पिछले नौ साल के कार्यकाल में ऐसे कई तीर्थक्षेत्रों का विकास किया है जिससे न केवल देश में पर्यटन को नई ताकत मिली है बल्कि सनातन संस्कृति के उत्थान से अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है। पिछले कुछ सालों में तीर्थ क्षेत्रों में विस्तार और सुविधाओं में बढ़ोतरी से भक्तों की संख्या यहां इतनी अधिक हो गई है कि अब पर्यटन से इतर हिंदू तीर्थ क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में एक अलग आर्थिक क्षेत्र भी बनता दिख रहा है और इस पर न रिसेशन की माया है न ही NPA का काला साया। यह सब पीएम मोदी के विजन से संभव हो पाया है। भारत की यह अनोखी अर्थव्यवस्था सैकड़ों सालों से चली आ रही है और अब 2014 के बाद पीएम मोदी भारत को प्राचीन वैभव दिला रहे हैं।