कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं को पीएम नरेन्द्र मोदी की निर्बाध और देश को निरंतर विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जानी वाली सरकार सुहा नहीं रही है। इसीलिए वे या तो मोदी सरकार के खिलाफ अपने इकोसिस्टम से नैरेटिव तैयार कराते हैं या फिर बैसिर-पैर के आरोप लगाकर और देश के खिलाफ आग उगलने वाली बयानबाजी करके अपनी मानसिकता को जाहिर करते रहते हैं। राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेता तो पराई आग में भी राजनीतिक रोटी सेंकने से बाज नहीं आते। यही वजह है कि जब भी भारत के किसी पड़ौसी मुल्क में हालात बदतर होते हैं या फिर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो वे भारत में भी ऐसा होने के ख्याली-पुलाव पकाने लगते हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अब जब नेपाल में यही स्थिति बनी तो एक बार फिर इन नेताओं की बांछें खिलने लगी हैं। लेकिन इनकी नापाक मंशा कदापि पूरी होने वाली नहीं है।
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और समर्पण के मंत्र के आगे इंडी गठबंधन फेल
यहां तक कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई नेता तो भड़काऊ बयान देकर देश की जनता को भड़काने के नापाक प्रयास भी करते नजर आते हैं। देशभर में आग लगने के दावे तक करते हैं। बांग्लादेश में तख्तापलट के आंदोलन में तो कांग्रेस नेता यह तक कहने लगे थे कि भारत में भी ऐसा ही हो सकता है। लेकिन पीएम मोदी सेवा, सुशासन और समर्पण के मंत्र और इसी भावना पर चल रही सरकार के चलते इंडी गठबंधन के नेता अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पाए।
आइए, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के ओछी मानसिकता के साथ देश के खिलाफ आग उगलने वाले नेताओं के कुछ बयानों पर एक नजर डालते हैं…
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-15
09.09.2025
नेपाल की स्थिति…देश में पैदा हो सकती है- संजय राउत
नेपाल के बवाल पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने इशारों में निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि सावधान, नेपाल जैसी स्थिति किसी भी देश में हो सकती है। वंदे भारत। संजय राउत ने नेपाल में आगजनी और असंतोष का वीडियो पोस्ट किया। इस पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने लिखा, ‘नेपाल टुडे… यह स्थित किसी भी देश में पैदा हो सकती है। सावधान! भारत माता की जय, वंदे मारतम।’ संजय राउत के इस ट्वीट की खास बात है कि उन्होंने इसमें बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया है। उनका इशारा किस ओर है और उन्होंने किस पर निशाना साधा है, यह साफ है। संजय राउत के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने उन्हें खरीखोटी भी सुनाई।
Nepal today!
ये स्थिती किसी भी देश मे पैदा हो सकती है! सावधान!
भारत माता की जय!
वंदे मातरम!@BJP4India @narendramodi https://t.co/sL8pCPCJRo— Sanjay Raut (@rautsanjay61) September 9, 2025
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-14
09.09.25
तानाशाह सरकार को जनता सबक सिखाएगी- श्रीनिवास
भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी ट्वीट पर नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की हिंसा को एक जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि इन देशों की तानाशाह सरकारें भी जनता को अपनी बपौती समझकर मनमाफिक फैसले ले रही थीं। श्रीनिवास ने इशारों में केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि वहां ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वहां भी मीडिया सरकारी थी और सोशल मीडिया पर पाबंदियां लगा दी गईं। आखिरकार जनता ने बता दिया है कि वह ही जनार्दन है।
नेपाल में जो भी कुछ हो रहा है,
ये बिल्कुल बंगलादेश और श्रीलंका की तरह है।दोनों ही देशों में तानाशाह सरकारें जनता को अपनी बपौती समझकर मनमाफिक फैसले ले रही थी।
लेकिन अंततः, जनता बता रही है कि वही जनार्दन है। क्योंकि वहां भी मीडिया सरकारी और सोशल मीडिया पर पाबंदियां थी।
ये हिंसा… pic.twitter.com/d6HnZirllu
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 9, 2025
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-13
19.07.2025
संविधान की हत्या कर रहे हैं मोदी- मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। श्री खड़गे ने उपस्थित लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया और कहा कि बी.आर. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान को खतरा है, क्योंकि भाजपा इसे कमजोर करने या बदलने की कोशिश कर रही है। यही वह संविधान है जिसने मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री और बाद में देश का प्रधानमंत्री बनने में मदद की। लेकिन अब वही मोदी संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं।”
देश के खिलाफ आग उगलने वाले नेता-12
10.09.2024
भारत में सिखों को पगड़ी या कड़ा पहनने की इजाजत नहीं- राहुल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ज़ोर देकर कहा कि लड़ाई राजनीति की नहीं है, बल्कि इस बात की है कि एक सिख होने के नाते उन्हें भारत में पगड़ी पहनने और गुरुद्वारे जाने की इजाज़त है या नहीं। वर्जीनिया में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने एक व्यक्ति से उसका नाम पूछा और फिर कहा, “सबसे पहले, आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। यह सतही है। आपका नाम क्या है? लड़ाई इस बारे में है कि क्या…उन्हें एक सिख के रूप में भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी। या उन्हें एक सिख के रूप में भारत में कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या एक सिख गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा। लड़ाई इसी बारे में है और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों पर लागू होती है।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-11
21.08.2024
भारत में भी हो सकता है बांग्लादेश जैसा- राकेश टिकैत
कांग्रेस तो कांग्रेस किसान नेता भी उनके बहकावे में आकर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के सुर में सुर मिलाने लग गए। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देश में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात होने की बात कहते हुए वहां के समान रूप आंदोलन की आशंका जताई है। टिकैत ने कोलकाता घटना को निंदनीय बताते हुए मीडिया पर सवाल उठाए
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-10
08.08.2024
बांग्लादेश को लेकर मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां कुछ-कुछ भारत में भी बननी शुरू हो गई हैं और लोगों के मन में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर शक पैदा होने लगा है, इसलिए हमें पड़ोसी देश से सीख लेते हुए सावधान रहने की जरूरत है। अय्यर ने आईएएनएस के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि भारत में भी आर्थिक विकास के बावजूद बेरोजगारी बहुत बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘वहां की परिस्थिति और हमारी परिस्थिति में काफी तुलना की जा सकती है। उनके लोकतंत्र में कमियां महसूस होने लगीं हैं। जो उनके चुनाव हुए,पहले और इस बार भी। तो विपक्ष की पार्टियों ने भाग ही नहीं लिया, क्योंकि उनको लगा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे। अय्यर ने तंज किया कि विकसित भारत बनाना अलग बात है और आजाद भारत बनाना अलग। वो आजाद भारत होगी क्या। वो लोकतांत्रिक भारत होगी क्या। मतलब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को लगता है कि वे आजाद भारत में नहीं रह रहे हैं।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-9
07.08.2024
उद्धव ठाकरे और महबूबा मुफ्ती भी श्रीलंका-बांग्लादेश जपने लगे
शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने जोर देकर कहा कि जो श्रीलंका में हुआ, अब बांग्लादेश में हुआ, तो सारे लोगों को समझना चाहिए कि जो सर्व सामान्य आदमी होता है, वो सबसे श्रेष्ठ होता है, बलवान होता है, उसकी सहनशीलता की मर्यादा होती है और जनता का न्यायालय सर्वोच्च होता है। दूसरी ओर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा जो आप पॉलिसी लाते हो, कानून लाते हो, तो परतंत्र होके उनके बर्दाश्त का पैमाना टूर जाता है और उसे शेख हसीना की तरह भागना पड़ता है। मुझे लगता है कि हमारे मुल्क के लिए यह एक बहुत बड़ा सबक है।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-8
07.08.2024
बांग्लादेश जैसा हाल भारत में भी हो सकता है- सलमान खुर्शीद
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट को लेकर देश में में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ खड़ा है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो भारत में भी हो सकता है। सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-7
16.05.2024
पीएम मोदी से बड़ा झूठा और कोई नहीं-दिग्विजय सिंह
भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। अपने राजनीतिक इतिहास में पीएम मोदी से बड़ा झूठ बोलने वाला नहीं देखा है। यह आरोप मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिविल लाइंस स्थित राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में लगाए। हिंदुस्तान अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहले गुजरात के साथ पूरे देश में नफरत फैलाया। महाराष्ट्र में असंवैधानिक बयान दिए। कर्नाटक में बजरंग बली के नाम पर वोट मांगा और अब आंखों में आंसू भर कर कह रहे हैं कि वह हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने एक दशक में इतना झूठ बोले हैं कि उन्हें गिना पाना मुश्किल है।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-6
31.03.2024
तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी-राहुल
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी अलाइंस की महारैली में राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर तीसरी बार PM Modi सता में आए तो देश में आग लग जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका पर दबाव डाला जा रहा है, ताकि मैच फिक्स हो और भाजपा सत्ता में रहे। उन्होंने खुद को सच बोलने वाला बताते हुए कहा, “मेरी बात अच्छी तरह सुन लो। अगर हिंदुस्तान में ‘मैच फिक्सिंग’ का चुनाव भाजपा जीते और उन्होंने संविधान को बदला तो इस पूरे देश में आग लगने जा रही है, ये देश नहीं बचेगा। ये चुनाव वोट वाला नहीं, हिंदुस्तान को बेचने वाला और संविधान की रक्षा वाला चुनाव है।”
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-5
14.12.2019
जनता को भड़काया, घरों से निकलकर आंदोलन करो- सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने कहा कि आप हम सब इसलिए यहां आए हैं क्योंकि काफी समय से देश की हालत बहुत गंभीर हो गई है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने जनता को भड़काते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों से बाहर निकलें और इसके खिलाफ आंदोलन करें। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा। आज हमारे युवा इस तरह की बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं जैसा दशकों में नहीं हुआ। हमारे युवाओं की लगी लगाई नौकरियां जा रही हैं। उनके सामने अंधेरा ही अंधेरा है।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-4
07.05.2019
मैं मोदी को लोकतंत्र का थप्पड़ लगाना चाहती हूं – ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी जब पश्चिम बंगाल में आते हैं और टोलाबाजी का बयान देते है तो मैं उन्हें लोकतंत्र का थप्पड़ लगाना चाहती हूं। मैं खुद को बेचकर राजनीति नहीं करती। मैं मोदी से नहीं डरती, क्योंकि मैं इस तरह की ही जिंदगी जीती हूं।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-3
16.12.2017
कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल बोले- बीजेपी देश में आग लगा रही
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद बतौर अध्यक्ष अपने पहले ही भाषण में बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना मुश्किल होता है। यही हम बीजेपी के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार आपने देश में आग लगा दी तो उसे बुझाना मुश्किल होगा। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में आग और हिंसा फैलाई जा रही है। पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है जो इसे रोक सकती है और वह है कांग्रेस। वे तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं। वे आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं। वे गुस्सा करते हैं, हम प्यार करते हैं।’
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-2
07.10.2016
पीएम मोदी शहीदों के खून की दलाली कर रहे- राहुल गांधी
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी सियासी तौर पर घिरते नजर आए। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी शहीदों के खून की दलाली कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष के इस बयान के बाद बीजेपी के साथ साथ आम आदमी पार्टी भी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अभी तक पीएम मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी राहुल पर जमकर बरसे।
देश के खिलाफ ‘आग’ उगलने वाले नेता-1
24.02.2014
‘जहर की खेती’ करने वाले हैं मोदी- जयराम रमेश
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और बीजेपी व नरेंद्र मोदी पर जहर की खेती करने का आरोप लगाया। आज तक से बातचीत में उन्होंने कहा कि भले ही मोदी का कैंपेन आक्रामक हो पर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। वे भी जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी का असली चेहरा दिखाएंगे।