मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने I.N.D.I. Alliance तो बना लिया, लेकिन उनमें एका नहीं दिख रहा है। सभी एक-दूसरे को ही निशाना बना रहे हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में जारी विधानसभा चुनावों में गठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव के दौरान सीट शेयरिंग के मामले पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच काफी तू-तू मैं-मैं भी हुई। I.N.D.I. Alliance में सहयोगी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सभी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। ऐसे में जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर चुनाव में बढ़त बनाने की कोशिश की तो उन्हें अपने ही गठबंधन सहयोगियों से ताना सुनना पड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस जातिगत जनगणना करवाएगी। यह एक्सरे जैसा होगा, जिससे ओबीसी की सही संख्या पता चलेगी और फिर उसी अनुसार उनके कल्याण के लिए नीतियां बनाई जाएगी।
‘तेलंगाना में सत्ता में आने पर जातिगत जनगणना कराएंगे, यह देश में एक्सरे का काम करेगी’, – राहुल गांधी pic.twitter.com/vDbILNvnZD
— Rakesh Pandey (@rakeshpandeykt) October 19, 2023
राहुल गांधी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब एक्सरे क्यों नहीं करवाया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो यह समस्या उसी समय हल हो सकती थी। जिस समय एक्सरे होना था, वह एक्सरे का समय था। आज सीटी स्कैन और एमआरआई स्कैन का समय है। अगर एक्सरे उसी समय हो गया होता, तो परेशानी नहीं बढ़ती। अब तो सीटी स्कैन और एमआरआई स्कैन की जरूरत है, क्योंकि बीमारी बढ़ चुकी है। कांग्रेस की जातीय गणना की मांग करना सबसे बड़ा चमत्कार है, क्योंकि यह वही पार्टी है, जिसने आजादी के बाद जातीय गणना नहीं करवाई।
राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था, ”एमपी में सत्ता मिलने के बाद कांग्रेस ओबीसी की संख्या जानने के लिए जातिगत जनगणना करवाएगी. यह ‘एक्सरे’ जैसा होगा, जिससे ओबीसी की सही संख्या पता चलेगी और फिर उसी अनुसार उनके कल्याण के लिए नीतियां बनाई जाएगी.” अब अखिलेश ने दिया जवाब. pic.twitter.com/d780zsljXO
— BBC News Hindi (@BBCHindi) November 14, 2023
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव, शरद यादव और लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा में जातीय जनगणना की मांग उठाई थी, तब कांग्रेस ने इनकार कर दिया था। अब कांग्रेस जातीय गणना इसलिए कराना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस को पता है कि उनका पारंपरिक वोट बैंक उनके साथ नहीं है और पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासियों को भी पता है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही उन्हें धोखा दिया है।
#WATCH | Satna, Madhya Pradesh: On Rahul Gandhi’s statement, SP Chief Akhilesh Yadav says, “…Congress is the party which did not conduct caste census after independence… When all the parties in the Lok Sabha were demanding a caste census, they did not conduct a caste census.… pic.twitter.com/aYEaUU9SwT
— ANI (@ANI) November 13, 2023
राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव के तंज से साफ है कि विपक्षी I.N.D.I. Alliance में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इससे गठबंधन की किरकिरी हो रही है।
#WATCH: On SP Chief Akhilesh Yadav’s remark on Congress MP Rahul Gandhi’s statement on the caste-based census, BJP leader Shehzad Poonawalla says “…What is going on within the INDI alliance nowadays?… Now a new chapter of the fight can be seen from Madhya Pradesh to Uttar… pic.twitter.com/qeBJJ9iaXg
— ANI (@ANI) November 14, 2023
सत्ता के लिए भूखे भेड़ियों का गैंग है INDI गठबंधन। इसे प्रधानमंत्री जी ठीक ही घमंडिया गठबंधन कहते हैं। सत्ता की हांडी से मलाई चाटने को न मिले तो ये एक दूसरे को ही काटने दौड़ पड़ते हैं।
लेकिन अखिलेश यादव ने बात पते की कही है। कांग्रेस के साथी भी उनकी असलियत जानते हैं। pic.twitter.com/3BmSK1K8UN— Visshnu Mittal (@visshnumittal) November 14, 2023