प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में कम्बोडिया की अहम भूमिका है। कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने भी कहा कि कम्बोडिया, भारत के साथ अपने सम्बंधों को बहुत महत्त्व देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यह बात कम्बोडिया के प्रधानमंत्री सम्देच अक्का मोहा सेना पेदाई तेचो हुन सेन के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में कही।