Home समाचार उत्तराखंड में लागू होगा समान नागरिक संहिता- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में लागू होगा समान नागरिक संहिता- पुष्कर सिंह धामी

SHARE

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा। एक बयान में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा। यह सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा

देश में अभी सभी धर्मों के विवाह, तलाक, संपत्ति, उत्तराधिकार और पैतृकता के अलग-अलग कानून हैं। समान नागरिक संहिता लागू होने पर यह सभी नागरिकों के लिए एक समान हो जाएगा।

Leave a Reply