Home नरेंद्र मोदी विशेष पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार: चौथे साल भी 100 प्रभावशाली शख्सियतों की...

पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार: चौथे साल भी 100 प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में दावेदारी

SHARE

देश ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी का नाम शामिल होने वाला है। यह लिस्ट अगले महीने जारी होने वाला है, जिसे टाइम मैगजीन क एडिटर्स फाइनल करते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह लगातार चौथा साल होगा जब टाइम मैगजीन के प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम शामिल होगा। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित होने को मजबूर करता है।

हर साल पाठकों के बीच होता है ऑनलाइन सर्वे
टाइम मैगजीन हर साल अपने पाठकों के बीच एक ऑनलाइन वोटिंग कराता है। पाठकों की वोटिंग के आधार पर 100 प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट टाइम मैगजीन जारी करता है। इन्हीं 100 प्रभावशाली शख्सियतों में से किसी एक को टाइम मैगजीन के एडिटर्स पर्सन ऑफ द इयर घोषित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी लगातार 2015, 2016, 2017 और अब 2018 में भी प्रभावशाली शख्सियतों की दौड़ में शामिल हैं। 

लिस्ट में पहली बार 2015 में आया था का नाम
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का नाम टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में नरेन्द्र मोदी का नाम शामिल था। वर्ष 2015 में टाइम के पाठकों से मत प्राप्त करने वालों में दूसरा सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व नरेन्द्र मोदी थे। उन्हें 10 प्रतिशत मत मिले जबकि पहले स्थान पर रहने वाले को 10.7 प्रतिशत मिले थे। पाठकों के सर्वे पोल के अनुसार तो प्रधानमंत्री 2016 और 2017 में भी लोकप्रिय रहे। पहले की अपेक्षा अधिक मत पाठकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया।

Leave a Reply Cancel reply