Home केजरीवाल विशेष ‘दंगा संयोजक’ केजरीवाल की दोगली राजनीति उजागर, आप नेता अंसार दिल्ली दंगों...

‘दंगा संयोजक’ केजरीवाल की दोगली राजनीति उजागर, आप नेता अंसार दिल्ली दंगों का साजिशकर्ता, उपद्रवियों ने बच्चों से भी फिंकवाए पत्थर, इमाम उर्फ यूनिस ने स्वीकारा- की थी फायरिंग

SHARE

दिल्ली दंगों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कलई एक बार फिर खुल गई। केजरीवाल दंगे के लिए दूसरों को दोषी ठहरा रहे हैं और दंगे का मास्टर माइंड अंसार आम आदमी पार्टी का ही नेता है। जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता अंसार ने चुनावों में आप के लिए प्रचार भी किया था। केजरीवाल और उनकी पार्टी वोटों के लालच में जिन बांग्लादेशी रोहिंग्या मुस्लिमों का पक्ष लेते रहे हैं, उन्हें दिल्ली में बसाते रहे हैं…अब जहांगीरपुरी की हिंसा के दौरान यही बांग्लादेशी मुसलमान अन्य लोगों के साथ हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव करते नजर आए। इस पर केजरीवाल ने होंठ सिल लिए हैं। इस दौरान फायरिंग और आगजनी की घटनाएं भी हुईं, जिनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 48 घंटे के भीतर फिर से पथराव हुआ है। दिल्‍ली पुलिस की टीम वहां सोनू चिकना उर्फ इमाम को पकड़ने गई थी। एक महिला से टीम बात कर ही रही थी कि अचानक ईंट-पत्‍थर चलने लगे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

दंगे के आरोपी उजागर होने के बाद दिल्ली हमारी है का दम भरने वाले केजरीवाल की बोलती बंद
दिल्ली विधानसभा में राज करने के लिए दिल्ली हमारी है….का दंभ भरने वाले केजरीवाल अब अपनी आदत के मुताबिक दिल्ली दंगों के लिए केंद्र को दोषी ठहराने में लगे हैं। केजरीवाल विधानसभा में चीख-चीखकर दिल्ली के मालिक होने का दावा करते हैं, लेकिन जब दिल्ली को सांप्रदायिक दंगे में झोंकने सवाल आता है तो वो बगलें झांकने लगते हैं। दो साल पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया था और इस बार भी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। ध्यान रहे कि इसके पहले दिल्ली दंगा 2020 में भी आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता उसका बचाव कर रहे थे, जबकि अब सबूत सामने आ चुके हैं कि उसके घर से हिंसा की साजिश रची गई थी और उसके घर से विस्फोटक सामान और पत्थर मिले थे जिससे हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया था। ताहिर हुसैन इस समय जेल में बंद है और मुकदमे का सामना कर रहा है।

 

दिल्ली दंगों के साजिशकर्ता ने विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के लिए किया था प्रचार
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता अंसार आम आदमी पार्टी का नेता है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता सारिका जैन ने ट्वीट कर कहा कि अंसार ने आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार तक किया है। वह दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के विधायक के लिए चुनाव प्रचार का काम करता रहा है। अब वह क्षेत्र के एक प्रभावशाली आम आदमी पार्टी के नेता के विशेष सहयोगी के रूप में क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने अंसार की दो फोटो भी शेयर किया है जिसमें अंसार आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए चुनाव प्रचार कर रहा है। इसमें उसके साथ पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी का अपराधियों से कनेक्शन सामने आ गया है और अब जनता को समझना चाहिए कि वह दिल्ली सरकार की मुफ्त की योजनाओं की किस रूप में कीमत चुका रही है।

नफरत की आग फैलाने के बाद भी अंसार झुकने के लिए तैयार नहीं
ऐसा भी हो सकता है कि जहांगीरपुरी में नफरत की आग फैलाने के बाद भी अंसार को अपना भविष्य उज्ज्वल नज़र आ रहा है। क्योंकि उसको यकीन है कि दिल्ली का राजनीतिक नेतृत्व (आप पार्टी का) उसके साथ खड़ा है, उसे झुकने की ज़रूरत नहीं है। (पुष्पा भाऊ वाले स्टाइल में) पुलिस जब उसको गिरफ्तार करके ले जा रही थी, तब उसने बेखौफ होकर फिल्म पुष्पा यही स्टैप किया। हो सकता है कि आने वाले कुछ सालों में उसको आम आदमी पार्टी से टिकट मिल जाए। क्योंकि आम आदमी पार्टी के लिए ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं है।

कुख्यात सट्टेबाज है अंसार, पहले से दर्ज हैं कई FIR
गिरफ्तार किया गया मास्टरमाइंड अंसार जहांगीरपुरी का कुख्यात सट्टेबाज है। उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अपनी FIR में लिखा है कि अंसार ही डी-ब्लॉक जामा मस्जिद के पास शोभायात्रा पहुंचने पर इपने 4-5 अन्य लोगों के साथ पहुंचा था और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस की थी। इसके बाद ही हिंसा भड़की थी। दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। पुलिस विभिन्न वीडियो की जांच कर आरोपियों को पहचानने और गिरफ्तार करने का काम कर रही है।

 इमाम ने स्वीकारा शोभायात्रा के दौरान की थी फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 28 साल का सोनू नीले कुर्ते में फायरिंग करता दिख रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया है। सोनू ने कबूल किया है कि 16 अप्रैल को उसने कुशल चौक के पास गोलियां चलाई थीं। हिंसा के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने अमन कमेटी के सदस्यों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में शांति मार्च निकाला। पुलिस और अमन समिति ने लोगों से अपील की कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें।

दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि फिर ऐसी घटना का कोई साहस न करे-शाह
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन मैंने कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने इसकी जानकारी दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि मामले में ऐसी कार्रवाई की जाए, ताकि फिर से इस तरह की घटना न हो और लोगों के लिए एक मिसाल बने। गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को फोन कर कहा कि मामले में जो भी जरूरी कदम हों, वो उठाए जाएं।

मस्जिद की छत से शुरू हुई पत्थरबाजी, सरकारी राशन की गाड़ी लूटी
पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच के मुताबिक पत्थरबाजी की शुरुआत मस्जिद की छत से हुई थी। घटनाक्रम के मुताबिक, जहांगीरपुरी में डी ब्लॉक के लोगों ने ये शोभायात्रा जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन के पास से शुरू की थी और सी ब्लॉक होते हुए कुशल सिनेमा के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, उसी दौरान उन पर अचानक एक मस्जिद से बड़ी संख्या में पत्थर बरसने शुरू हो गए। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों ने न केवल पत्थरबाजी की बल्कि गाड़ियों में आगजनी करते हुए सरकारी राशन की गाड़ी को भी लूटा। पथराव और फायरिंग से हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, 14 गिरफ्तार आरोपियों के अलावा लगभग 30 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

पत्थरबाजी करने में उपद्वियों को बच्चों का इस्तेमाल करने में भी कोई शर्म नहीं
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उपद्वियों के हौंसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि पथराव के बाद अब वे फायरिंग तक पर उतारू हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे अंसार और फायरिंग करने वाले इमाम समेत कुल 25 लोगों गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी हैं। यानी शोभायात्रा पर पत्थरबाजी करने में उपद्वियों को बच्चों का इस्तेमाल करने में भी कोई शर्म महसूस नहीं हुई। गिरफ्तार आरोपियों में से एक असलम की पहचान घायल सब इंस्पेक्टर मेदालाल मीणा को गोली मारने वाले के तौर पर हुई है। उससे एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। पथराव व आगजनी के अन्य आरोपियों की भी पहचान हो रही है।

दंगे के मुख्य आरोपी अंसार और असलम की दो दिन की रिमांड बढ़ी
हनुमान जयंती दंगों के मुख्य आरोपी अंसार और असलम सहित 14 लोगों को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने असलम और अंसार की दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। बाकी 12 आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।

दिल्ली हिंसा से जुड़ी ताजा अपडेट्स, दिल्ली दंगे पर किसने क्या कहा?

  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर ऐसे कड़े कदम उठाएं कि मिसाल बने और फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
  • बीजेपी सांसद गौतम गंभीर, BJP सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता रमेश बिधुड़ी ने कहा है कि लोग शांति बनाए रखें।
  • दिल्ली के LG अनिल बैजल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा है कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • दिल्ली BJP के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बोला है कि शांति बनाए रखें, दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बोला है कि जहांगीरपुरी की घटना को निंदनीय, शांति बनाए रखें। नेता AAP अमानतुल्लाह ने कहा है कि उकसावे में न आएं।
  • शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से दो बड़े शहरों में दंगों का माहौल बनाया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसा किया जा रहा है क्योंकि वहां MCD का चुनाव होना है। 

 

Leave a Reply