Home समाचार राजस्थान में गहलोत सरकार की एक और उपलब्धि! महिला को 10 मिनट...

राजस्थान में गहलोत सरकार की एक और उपलब्धि! महिला को 10 मिनट में ही लगा दी टीके की दो डोज

SHARE

कोरोना वैक्सीन की बर्बादी के बाद राजस्थान की कांग्रेसी गहलोत सरकार एक बार फिर चर्चा में है। राज्य के दौसा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार, 28 मई को दौसा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगल बेरसी के वैक्सीनेशन सेंटर पर किरण शर्मा नाम की एक महिला को 10 मिनट के अंदर ही कोरोनो वैक्सीन के दो डोज दे दिए गए। दो डोज लगने के बाद खेरवाल गांव की 43 वर्षीय महिला किरण रात में सो नहीं पाईं।

फोटो सौजन्य

असल में एक डोज लगाकर किरण शर्मा सेंटर पर बैठी हुई थी। एक स्वास्थ्यकर्मी उनके आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कर रही थी। वेरिफिकेशन करने के बाद उस स्वास्थ्यकर्मी ने किरण शर्मा को वैक्सीन की एक और डोज लगा दी। 10 मिनट में दो डोज लगने के बाद महिला घर आ गई। महिला को ये नहीं पता था कि वैक्सीन एक बार लगेगी या दो बार। महिला ने जब घर आकर अपने पति को इस बारे में बताया तो सब हैरान हो गए। अब सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply Cancel reply