अब जब लोकसभा चुनाव का सिर्फ दो चरण बचे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की करनी की वजह से उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी भी लाइम लाइट में आ गए हैं। सालों तक कांग्रेस के हमले को झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ रैली में कहा था कि भले राजीव गांधी को उनके दरबारी ‘‘मिस्टर क्लीन” कहते थे, लेकिन उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर 1 की तरह पूरा हुआ। मोदी के इस बयान पर कांग्रेस ने जब दोबारा हमला किया तो मोदी ने कांग्रेस को राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाने की चुनौती दी। इस चुनौती की वजह जानने के लिए जब राजीव गांधी पर कुछ रिसर्च किया। इससे जो नतीजे सामने आए वे आपको भी चौंका सकता हैं। राजीव गांधी की अज्ञानता के कारण देश को कितना और क्या-क्या नुकसान हुआ है इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही राजीव गांधी के कारनामे से लेकर उनके बारे में किसने क्या-क्या कहा है आप भी डालिए एक नजर।
कम्युनिस्ट पार्टी तो ‘राजीव गांधी चोर है’ के नारे लगाती थी
पी चिदंबरम ने राजीव गांधी को कहा था अज्ञानी
राजीव गांधी के दुराग्रह का ही परिणाम था सिख दंगा
राजीव गांधी ने एक दलित मुख्यमंत्री को अपमानित किया था
आईएनएस विराट जैसे युद्धपोत का किया थी निजी उपयोग
राजीव गांधी ने श्रीलंका में बेवजह मरवा दिए 1,200 सैनिक
बोफोर्स घोटाले का लगा कलंक
भोपाल गैस कांड के आरोपी को भी देश से भगाया
देश में सिख दंगा के दौरान होने दिया सबसे बड़ा नरसंहार
राजीव गांधी पर पहली बार नहीं उठे हैं सवाल
राजीव गांधी देश के एक ऐसे इकलौता प्रधानमंत्री हुए जिन्हें राजशाही की तरह प्रधानमंत्री मां इंदिरा गांधी के निधन पर राजगद्दी के रूप में प्रधानमंत्री का पद मिल गया। उन पर तो यह भी सवाल उठता रहा है कि पायलट होने के बाद भी उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में कोई योगदान क्यों नहीं किया? आखिर क्यों नहीं राजीव गांधी ने जीते जी खुद पर उठे इन सवालों का जवाब दिया?