प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय नेता बने हुए हैं। पिछले 12 वर्षों से लगातार सत्ता में बने रहने के बावजूद उनकी वैश्विक साख, प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि यह बढ़ती ही जा रही है। पीएम मोदी का यह रुतबा देखकर पूरी दुनिया हैरान है। अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट की ताजा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर विश्व के शीर्ष नेता के रूप में स्थान मिला है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे विश्व नेता उनके सामने कहीं नहीं टिक पा रहे हैं।

लोकप्रियता का राज: जनता के दिलों पर राज
मॉर्निंग कंसल्ट Morning Consult की ताजा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत लोगों की मंजूरी मिली है, जो उन्हें वैश्विक नेताओं की सूची में टॉप पर बनाए हुए है। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग दोनों 62 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान हैं, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ 39 प्रतिशत अप्रूवल के साथ 14वें नंबर पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह उच्च रेटिंग बताती है कि वे जनता के विश्वास को लगातार बरकरार रखे हुए हैं। यह अप्रूवल न केवल उनकी घरेलू शक्ति को दर्शाता है, बल्कि उनकी वैश्विक छवि और कूटनीतिक पहचान को भी मजबूत करता है। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिलों पर राज करना जारी रखते हैं—देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक परिदृश्य में भी।

वैश्विक भरोसा: भारत, अमेरिका और चीन से आगे
इस सर्वे में यह भी सामने आया है कि दुनिया भर के लोगों का भारत के नेतृत्व पर भरोसा अमेरिका और चीन से ज्यादा है। यह एक ऐतिहासिक कूटनीतिक और रणनीतिक बदलाव है, जो भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख को दर्शाता है। मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में शामिल 24 देशों के वैश्विक नेताओं में पीएम मोदी सबसे आगे रहे।

दुनिया का नया विश्वास: भारत के नेतृत्व में
ताजा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग से संदेश साफ है: जब दुनिया के अन्य बड़े नेता जनता का भरोसा खो रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी की साख लगातार बुलंद हो रही है। भारत के नेतृत्व पर वैश्विक भरोसा अमेरिका और चीन से भी ऊपर पहुंच चुका है, जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव है। अब दुनिया सिर्फ भारत के उदय को नहीं देख रही- वह भारत के नेतृत्व में अपना विश्वास जता रही है, पहले से कहीं अधिक। यह भारत की अंतरराष्ट्रीय साख के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न सर्वे में टॉप पर बने हुए हैं…
पीएम मोदी अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी देश के अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में एक महत्वपूर्ण सवाल था कि भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन है? इसके जवाब में 47 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया। वहीं, अटल बिहारी बाजपेयी को 16 प्रतिशत लोगों ने वोट दिए। सर्वे में शामिल 12 प्रतिशत लोगों ने इंदिरा गांधी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया। वहीं, मनमोहन सिंह को 8 प्रतिशत और जवाहर लाल नेहरू को 4 प्रतिशत वोट मिले।

इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे: 53 प्रतिशत लोगों की पसंद पीएम मोदी
इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा पसंदीदा चेहरा हैं। सर्वे में वो 53 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच वोटों का अंतर काफी ज्यादा है। उन्हें सिर्फ 9 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अगस्त, 2020 को एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया। वे गैर कांग्रेसी पहले प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने सबसे अधिक देश की सेवा की है। इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले वे देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2268 दिन तक सेवा की, जिनका रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में और भी बड़ी जीत हासिल की और वो दोबारा प्रधानमंत्री बने। इतना ही नहीं इसके बाद 2024 में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार भारत के प्रधानमंत्री बने। वाजपेयी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। प्रधानमंत्री मोदी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के नाते वे सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल जोड़ा जाए तो नरेन्द्र मोदी सबसे आगे हैं। इस सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देश को दी हैं, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नाम सबसे ज्यादा वक्त तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

आजाद भारत के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री हैं नरेन्द्र मोदी
अगस्त 2020 में जारी इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के अनुसार, नरेन्द्र मोदी को भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। सर्वे के दौरान 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नरेन्द्र मोदी भारत के अब तक के सबसे बेस्ट प्रधानमंत्री रहे हैं। इस सर्वे में 14 प्रतिशत मतों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी दूसरे और इंदिरा गांधी 12 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू और मनमोहन सिंह को 7-7 प्रतिशत और लाल बहादुर शास्त्री को 5 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला।

देश के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन
मई 2020 में फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी देश के 50 प्रभावशाली लोगों में अव्वल बने हुए थे। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को 99.6 प्रतिशत मत मिले। प्रधानमंत्री अपनी लोकप्रियता और काम को लेकर सबसे ज्यादा पसंद किए गए। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीसरे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे। प्रभावशाली लोगों की सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आगे थे। नीतीश कुमार 16वां स्थान, जबकि राहुल गांधी को 21वां स्थान मिला। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे 2020 की देश के 50 प्रभावशाली लोगों की यह सूची बनाने के लिए 12 हजार बुद्धजीवियों की राय ली गई थी।

TIMES NOW सर्वे में 71 प्रतिशत मिली रेटिंग
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जहां तक भारत की बात है तो देश के लोगों को कोविड-19 के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति खूब पंसद आयी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों से देश के ज्यादातर लोग खुश थे। इसका खुलासा TIMES NOW और ORMAX Media के एक सर्वे में हुआ। TIMES NOW ने यह सर्वे देश के 6 मेट्रो सिटीज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में किया था।









