प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 6 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए ‘फैमिली फर्स्ट’ है जबकि हमारे लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण सबका घालमेल था। जहां सबका घालमेल हो, वहां सबका साथ हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है ‘फैमिली फर्स्ट’। इसलिए उनकी नीति-रीति, उनकी वाणी-वर्तन उस एक चीज को संवारने में खपता रहा है।
कांग्रेस के मॉडल में ‘Family First’ सर्वोपरि है।#PMModiInRajyaSabha pic.twitter.com/crtiiJ9VjD
— Sambit Patra (@sambitswaraj) February 6, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास पर यहां बहुत कुछ कहा गया। ये हम सब का दायित्व है। इसीलिए देश ने हम सब को यहां बैठने का अवसर दिया है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास के लिए कुछ अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती है। ये उनकी सोच के बाहर है, समझ के भी बाहर है। उनके रोडमैप में सही नहीं बैठता। इतना बड़ा दल एक परिवार को समर्पित हो गया है, उसके लिए सबका साथ, सबका विकास संभव ही नहीं है।’
कांग्रेस पार्टी एक परिवार को समर्पित हो गई है, उनके लिए सबका साथ, सबका विकास संभव ही नहीं है। pic.twitter.com/mLiHJv3wrF
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) February 6, 2025
उन्होंने साफ कहा कि ‘मैं बड़े गर्व और संतोष के साथ कहता हूं कि देश को 2014 के बाद एक नया मॉडल देखने को मिला है और ये नया मॉडल तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है। पहले के मॉडल में कांग्रेस के कालखंड में तुष्टिकरण हर चीज में था। यही कांग्रेस की राजनीति की औषधि बन गई थी। देश ने तीसरी बार हमें सेवा का मौका दिया है। इसका मतलब देश ने जनता के विकास के मॉडल को समझा है, परखा है और फिर समर्थन दिया है। हमारे विकास के मॉडल को एक शब्द में अगर कहना है तो मैं कहूंगा ‘नेशन फर्स्ट’।’
#Watch || 2014 के बाद देश को एक नया मॉडल देखने को मिला। ये नया मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है: प्रधानमंत्री @narendramodi pic.twitter.com/aZxg68OSmV
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) February 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘आज जातिवाद का ज़हर फैलाने का एक भरपूर प्रयास हो रहा है। तीन दशकों से दोनों सदनों और सभी दलों के ओबीसी सांसद मांग कर रहे थे कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। शायद यह उस समय उनके राजनीतिक हितों के अनुकूल नहीं था।’
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जातिवाद का ज़हर फैलाने का एक भरपूर प्रयास हो रहा है। तीन दशकों से दोनों सदनों और सभी दलों के ओबीसी सांसद मांग कर रहे थे कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। शायद यह उस समय उनके राजनीतिक हितों के… pic.twitter.com/WSkdF3gAZ8
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 6, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से प्रेरित होकर सामान्य-वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। और इसका सभी समुदाय ने स्वागत किया। पूरे राष्ट्र ने इसे स्वीकार किया।
#Watch || राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब के दौरान प्रधानमंत्री @narendramodi ने कहा कि हमारी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से प्रेरित होकर सामान्य-वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण दिया। #BudgetSession2025 pic.twitter.com/l59rjyxuJ1
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) February 6, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस रंग बदलने में बड़ी माहिर लग रही है। वे इतनी जल्दी अपना नकाब बदल लेते हैं, जो साफ नज़र आ रहा है।’
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस रंग बदलने में बड़ी माहिर लग रही है। वे इतनी जल्दी अपना नकाब बदल लेते हैं, जो साफ नज़र आ रहा है।”
(वीडियो सौजन्य: संसद टीवी) pic.twitter.com/s1SawrM8nK
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 6, 2025
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘संविधान निर्माताओं का सम्मान किया जाना चाहिए था और हमें उनके काम के हर पहलू से प्रेरणा लेनी चाहिए थी। लेकिन यह कांग्रेस ही थी जिसने आजादी के तुरंत बाद संविधान निर्माताओं की भावनाओं की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा दी थीं। देश के सम्मानित नेताओं हथकड़ी और जंजीरों से बांधा गया था। इनके मुंह में संविधान शब्द शोभा नहीं देता है।’
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के सम्मानित नेताओं हथकड़ी और जंजीरों से बांधा गया था। इनके मुंह में संविधान शब्द शोभा नहीं देता है।”
(वीडियो सौजन्य: संसद टीवी) pic.twitter.com/MPVqXrnTQQ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 6, 2025