Home समाचार इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 09 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 09 अप्रैल

SHARE

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-

09 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र को अधिक जीवंत एवं सहभागी बनाने पर एक आलेख में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी प्रकार की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। उन्होंने इस विषय पर अपने विस्तृत विचार और दृष्टिकोण हाल ही में प्रकाशित एक ओप-एड आलेख के माध्यम से साझा किए।

आज पश्चिम बंगाल के तमलुक-हाल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में प्रधानमंत्री की चुनावी रैली है।

प्रधानमंत्री मे असम, पुडुचेरी और केरलम में विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान में जमकर वोटिंग करने का आग्रह किया।

09 अप्रैल 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन करते हुए इस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नवकार मंत्र के गहन आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए मन में शांति एवं स्थिरता लाने की इसकी क्षमता पर चर्चा की।

09 अप्रैल 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रैली को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी जनसभा को संबोधित किया।

तमिलनाडु के चेन्नई में एक रोडशो किया।

09 अप्रैल 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और तमिलनाडु में बांदीपुर तथा मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया। उन्होंने मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी कैंप का भी दौरा किया, जहां उन्होंने महावतों और कावड़ियों के साथ बातचीत की और हाथियों को खाना भी खिलाया। प्रधानमंत्री ने ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र, “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” में दिखाए गए हाथी पालकों के साथ बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री ने बाघों की संख्या में उत्साहवर्धक वृद्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मैसूर में मैसूर विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर के विशेष अवसर पर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक नेताओं से मुलाकात की। श्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल की यात्रा की झलकियां भी साझा कीं।

09 अप्रैल 2021
‘उत्कल केशरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ का हिंदी अनुवाद का लोकार्पण, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन।

09 अप्रैल 2020 
युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ टेलीफोन पर बातचीत।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

09 अप्रैल 2019 
महाराष्ट्र के लातूर, महाराष्ट्र के चित्रदुर्ग, कर्नाटक मैसूर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित चुनावी रैलियों में संबोधन।

09 अप्रैल 2018
 नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सम्‍मेलन को संबोधित किया।

09 अप्रैल 2017
नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और प्रदेश के मुद्दों को लेकर बातचीत।

09 अप्रैल 2016
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चादर सौपी। 

09 अप्रैल 2015
अंग्रेजी दैनिक Hindustan Times के साथ इंटरव्यू, फ्रांस, जर्मनी और कनाडा के सरकारी दौरे के लिए नई दिल्ली से रवाना हुए।

Leave a Reply