इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-
08 अप्रैल 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना की सफलता यह दर्शाती है कि जब किसी व्यक्ति को सही अवसर मिलते हैं, तो वह न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है। इस संदर्भ में, उन्होंने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला गया है।
आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।
आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा… pic.twitter.com/PD9RuD7ecI
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2026
08 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री ने आज इकोनॉमिक टाइम्स को दिए साक्षात्कार में मुद्रा योजना के महत्वपूर्ण प्रभाव का उल्लेख किया। इकोनॉमिक टाइम्स को दिए साक्षात्कार में श्री मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अभूतपूर्व प्रभाव के बारे में विस्तार से बातचीत की।
Sharing my interview with Economic Times, where I elaborate on the life changing ability of Mudra Yojana and why it remains an important scheme in our quest for dignity and empowerment. #10YearsOfMUDRA.https://t.co/W4ercecYsj
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की। श्री मोदी ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंधों को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने में दुबई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Glad to meet HH Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum, the Crown Prince of Dubai. Dubai has played a key role in advancing the India-UAE Comprehensive Strategic Partnership. This special visit reaffirms our deep-rooted friendship and paves the way for even stronger… pic.twitter.com/lit9nWQKyu
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2025
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में न्यूज़18 उभरता भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने नेटवर्क18 के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने उन्हें इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से भारत और दुनिया भर के प्रतिष्ठित अतिथियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है।
Addressing the #RisingBharatSummit2025. Do watch. @CNNnews18 https://t.co/Y2AADRZP2k
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2025
08 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।
बस्तर की जनसभा में उमड़े मेरे परिवारजनों के उत्साह और उमंग ने यह साफ कर दिया है कि राज्य में लोकसभा की सभी सीटों पर कमल खिलने वाला है। pic.twitter.com/7G0almleRC
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2024
उन्होंने जबलपुर में एक रोडशो भी किया।
Here are the highlights from the vibrant roadshow in Jabalpur.
Do see the energy and excitement captured in these moments! pic.twitter.com/Buhgd7Fwv0— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2024
08 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा योजना के 8 वर्ष पूरे होने पर इसकी सराहना की।
#PMMudraYojana has played a vital role in funding the unfunded and ensuring a life of dignity as well as prosperity for countless Indians. Today, as we mark #8YearsOfMudraYojana, I salute the entrepreneurial zeal of all those who benefitted from it and became wealth creators. https://t.co/y61ziXV74J
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2023
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में हैदराबाद के परेड ग्राउंड में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। परियोजनाओं में हैदराबाद के बीबी नगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना शामिल है।
Great vibrancy at the public meeting in Hyderabad. Do watch! https://t.co/XlC3y6hbXR
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2023
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के चेन्नई में चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन (फेज-1) का उद्घाटन किया। उन्होंने इस नई संरचना का अवलोकन भी किया।
The new terminal in Chennai airport will greatly help the people of this great city and across Tamil Nadu. The terminal building also has a flavour of the rich culture of Tamil Nadu. pic.twitter.com/rDEy0Apr0b
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2023
प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित विवेकानंद हाउस में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की और स्वामी विवेकानंद के कक्ष में पूजा की एवं ध्यान किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पवित्र त्रिमूर्ति पर लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन भी किया।
08 अप्रैल 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के हर निर्धन को पक्का घर देने के लिये सरकार महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से अधिक मकान बनाये जा चुके हैं। सभी घर मूलभूत सुविधाओं से युक्त हैं और ये घर महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गये हैं।
देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है। जन-जन की भागीदारी से ही तीन करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण संभव हो पाया है। मूलभूत सुविधाओं से युक्त ये घर आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं। pic.twitter.com/6jmMcMs21J
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2022
प्रधानमंत्री ने गुजरात के अंबाजी तीर्थधाम में श्रद्धालुओं से साउंड एंड लाइट शो में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वहां शाम 7 बजे से 51 शक्तिपीठों का परिक्रमा महोत्सव शुरू हो रहा है। साउंड एंड लाइट शो में हमारे पुराणों को दिखाया जाएगा।
गुजरात के अंबाजी तीर्थधाम में श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही शुभ अवसर आया है। आज शाम 7 बजे से यहां 51 शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव शुरू हो रहा है, जिसमें हमारे पुराणों की आकर्षक प्रस्तुति से जुड़ा लाइट एंड साउंड शो भी शामिल है। मेरा आग्रह है कि आप सभी इस भव्य अनुष्ठान के सहभागी बनें। pic.twitter.com/XrWciersau
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने अपनी शुरूआत के बाद से सात वर्षों में अनगिनत भारतीयों को अपने उद्यमिता कौशल का प्रदर्शन करने और रोजगार का सृजनकर्ता बनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इन सात वर्षों में मुद्रा योजना एक गेम चेंजर साबित हुई है और वह गरिमा के साथ-साथ समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक रही है।
Guided by the principle of #FundingTheUnfunded, Mudra Yojana has given an opportunity to countless Indians to showcase their entrepreneurial skills and become job creators. As we mark #7YearsOfPMMY here is how it’s been a game changer and enhanced dignity as well as prosperity. https://t.co/h21i8kaknf
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2022
08 अप्रैल 2021
नई दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर विचार-विमर्श, भारत-सेशेल्स उच्च स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधन, सिखों के 9वें गुरु श्री गुरुतेग बहादुर जी का 400वां प्रकाशोत्सव आयोजित करने के लिए उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।







08 अप्रैल 2020
कोरोना महामारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संसद में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

08 अप्रैल 2019
कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूर के अलावा तमिलनाडु के थेनी में आयोजित चुनावी जनसभाओं में उद्बोधन, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह को टेलीफोन पर बधाई दी।




08 अप्रैल 2018
राष्ट्रमण्डल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी, 94 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर विकास ठाकुर को बधाई दी।


08 अप्रैल 2017
राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से हैदराबाद हाउस में मुलाकात व संयुक्त प्रेस वार्ता, बांग्लादेश लिबरेशन वार में शहीद हुए भारतीयों का सम्मान करने के लिए आयोजित समारोह में उद्बोधन।





08 अप्रैल 2016
विधानसभा चुनाव अभियान के मद्देनजर असम के राहा, रंगिया, सोरभोग और गुवाहाटी में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया।



08 अप्रैल 2015
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का शुभारंभ, सार्क के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ मुलाकात, विपदा से घिरे किसानों को मिलने वाली मदद में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा।














